Author: Ghatna Manchan
ताराचंद पटेल बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत नवापारा स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी शिक्षक गण एवं छात्र छात्राओं सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वही इस दौरान अधिवक्ता फिरीतलाल खटकर अ. ज. प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी जिला संयुक्त सचिव बलौदा बाजार जिन्होंने ग्राम पंचायत नवापारा में संविधान दिवस के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की छायाचित्र में पुष्पहार एवं फुल अर्पित किया एयर संविधान की जानकारी दी। कार्यक्रम में छतराम केवट, सादराम पटेल, रामलाल पटेल, मोहन लाल चौहान, श्रीमती गीता बाई पटेल, श्रीमती सरोजनी बाई पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बिलाईगढ़ : सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में आज संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री नेहा उसेंडी न्यायाधीश बिलाईगढ़, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता मनोहर जाटवर, यज्ञ कुमार एवं जयदीप पांडे रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ के प्राचार्य प्रकाश डनेसना ने की। वही मंच का संचालन विद्यालय के उपप्राचार्य पूरनलाल रात्रे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं भारत माता के मूर्तियों में दीप प्रज्वलित कर फूल माला अर्पण कर की गई। बता दे कि हर भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवंबर…
रूपेश श्रीवास सारंगढ़ : बिलाईगढ़ के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्री चंद्र देव राय जी के द्वारा आज सारंगढ़ में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में पहुंचते ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के द्वारा संसदीय सचिव चंद्र देव राय का स्वागत किया गया। जिसके पश्चात छत्तीसगढ़ी खेलों का संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आनंद भी उठाया और सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े समेत…
बिलाईगढ़ : उपस्वास्थ्य केंद्र पुरगांव द्वारा प्राथमिक बालक शाला पुरगांव प्रांगण में स्वास्थ्य मेला का आयोजन आज 23 नवम्बर बुधवार को रखा गया है। जिसमें बीपी, सुगर, आँख, लेब, ब्लड, टीवी, कुष्ट आदि बीमारियों का चेकप किया जाएगा। इस मेले में आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य आईडी बनाया जाएगा साथ ही बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएगी। उक्त जानकारी स्वास्थ्य संयोजक जगदीश ध्रुव व दीपिका बरभव ने दी साथ ही अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव का मैदान साफ हो चुका है। नाम वापसी के अंतिम दिन 14 लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद कांग्रेस की सावित्री मंडावी और भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम सहित कुल सात उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं। इस उपचुनाव के लिए पांच दिसम्बर को मतदान होना है। आठ दिसम्बर को मतगणना के बाद नये विधायक का नाम सामने आ जाएगा। निर्वाचन कार्यालय से बताया गया, उप चुनाव के लिए कुल 39 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। स्क्रूटनी के बाद 18 लोगों का नामांकन रद्द हुआ। 18 नवम्बर को 21 नामांकन को…
छत्तीसगढ़ के पिछड़े और आदिवासी बाहुल्य जिला जशपुर की आदिवासी स्टूडेंट रिया एक्का ने भिलाई में आयोजित ग्लैमर इवेंट में मिस इंडिया का खिताब हासिल की है। बिलासपुर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही रिया एक्का ने 50 प्रतिभागियों को हराकर जीत का ताज हासिल की है। दरअलसल, मूलत: जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र के डगडऊवा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय रिया एक्का कॉलेज स्टूडेंट है और बिलासपुर के सरकंडा में रहकर पढ़ाई करती है। बचपन से ही रिया की रूचि पढ़ाई के साथ-साथ फैशन में भी रही है। अब वह फैशन के साथ ही मॉडलिंग और एक्टिंग…
कसडोल : खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 24 नवंबर को शासकीय गुरुघासीदास स्कूल के प्रांगण में किया जाएगा। युवा महोत्सव का आयोजन दो आयु वर्ग में 15 से 40 वर्ष एव 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में किया जाएगा। युवा महोत्सव के अंतर्गत 18 विधाओं में प्रतियोगिताएं होगी। इन विधाओं में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक (हिंदी, अंग्रेजी ), शास्त्रीय गायन(हिंदुस्तानी शैली), शास्त्रीय गायन (कर्नाटक शैली), सितार वादन, बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा वादन, मृदगम वादन, हरमोनियम वादन, गिटार वादन, मणिपुरी (शास्त्रीय नृत्य), ओड़िशी शास्त्रीय नृत्य, कत्थक शास्त्रीय नृत्य, भरतनाट्यम शास्त्रीय…
बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के नए जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एक पुलिस आरक्षक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस आरक्षक को इस कदर पीटा कि आरक्षक बेहोश हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आरक्षक रामनारायण चौहान सारंगढ़ जिले के सलिहा थाना में पदस्थ है। अवैध शराब की बिक्री की जानकारी मिलने पर आरक्षक सलिहा थाना के ग्राम कौहा रेड कार्यवाही करने पहुंचे। जहां गुस्साए ग्रामीणों ने आरक्षक की जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल अभी तक किसी ग्रामीण के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
कार्तिक जायसवाल बिलाईगढ़ : ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को आम जन तक पहुंचाने वाले 15000 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक वेतन विसंगति का दंश विगत कई वर्षों से झेल रहे है, जिसको दूर करवाने संघ व्यापक स्तर पर जनप्रतिनिधियों से मिलना शुरू कर दिये है। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि विधायको व मंत्रियों से मिलकर वेतन विसंगति दूर करने व चुनावी घोषणा पत्र में किये गए वादों को लेकर उनसे मिल रहे है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत, संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक सेवनलाल चंद्राकर, संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक शंकुतला…
ताराचंद पटेल सरसींवा : भारतीय जनता युवा मोर्चा सरसीवा के तत्वाधान में आज अघोषित बिजली कटौती और बिजली बिल की बढ़ोतरी की समस्या को लेकर रैली निकाली गई। बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सरसीवा के तत्वाधान में अघोषित बिजली की कटौती और बिजली बील की बढ़ोतरी समस्याओं को लेकर समस्त भाजपा सरसीवा मंडल के सभी सदस्यों के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया और भारतीय जनता युवा मोर्चा जिंदाबाद के नारा लगाते हुए नगर का भ्रमण किया गया। जिसमें मुख्य रुप से रेशम कुर्रे महामंत्री भाजपा मंडल सरसीवा पूर्व सभापति जिला पंचायत बलौदा बाजार भाटापारा छत्तीसगढ़, चंचला देवी,…
