Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बिलाईगढ़ : कोटवार संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को भाजपा का समर्थन…
    Featured

    बिलाईगढ़ : कोटवार संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल को भाजपा का समर्थन…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanNovember 9, 2022No Comments2 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    कार्तिक जायसवाल
    बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ स्थित रैनीभाटा मैदान में सोमवार से ही कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ संघ बिलाईगढ़ ने एकत्रित होकर अपनी 2 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन कर रहे है। विदित हो कि दो सूत्रीय मांग जिसमे 62 वर्ष के कोटवारों को सेवानिवृत्त किया गया है, उन्हें पुनः वापस लिया जाए और कोटवारों को तहसील में सप्ताह में ड्यूटी लगाई जाती है उसे माह में एक बार किया जाए। इन मांगो को लेकर कोटवार संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल को भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ संघ बिलाईगढ़ को अपना समर्थन दिया है।

    वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा है कि वर्तमान छत्तीसगढ़ में जो कांग्रेस की सरकार है, वह अहंकार में डूबी हुई है। जबसे प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से पूरे प्रदेश के हर वर्ग चाहे वह किसान हो सरकारी कर्मचारी हो, युवा हो, माता हो, बहन हो सभी वर्ग के लोगों में हताशा और निराशा छा गई है। चुनाव के पहले बड़े-बड़े जो वादे इस सरकार के द्वारा किए गए थे। आज तक उन वादों में से एक वादे को पूरी नहीं कर पा रहे हैं। सरकार को बने 4 वर्ष हुए हैं और पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो चुका है। आज पूरे प्रदेश के सभी शासकीय विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं ऐसे में ही कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ संघ बिलाईगढ़ अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है। जालान ने कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ संघ बिलाईगढ़ द्वारा किए जा रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल को भाजपा का समर्थन दिया है और कहा कि कोटवार संघ बिलाईगढ़ के ऊपर शासन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार से अन्याय किया जाता है तो भारतीय जनता पार्टी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।

    इस अनिश्चित कालीन हड़ताल को भाजपा द्वारा समर्थन देने वालो में सियाराम कहार, द्वारिका साहू, मनोहर सरजाल, रामनारायण देवांगन,धनेश साहू, त्रिलोक देवांगन, दीपक सिंघानिया, झाड़ू राम चंद्रा, रेवती चंद्रा, गुड्डा साहू, डॉ. दिनेश लाल, हेतराम साहू, राधा राकेश, सुकदेव साहू, प्रह्लाद डडसेना, गिरवर निराला, बलिराम सांडे, रेशम कुर्रे, कुंजराम पटेल, सतीश रात्रे, अरविंद महिलांगे, सोमेश बंजारे, मयंक अग्रवाल, लालू शर्मा प्रभु जाटवर वकील, डी पी कुर्रे वकील, दूथनाथ साहू, हरिशंकर देवांगन सहित समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,036 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,124 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,957 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,742 Views
    Don't Miss

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    By Ghatna ManchanNovember 2, 20260

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1070780
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.