Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सीएम भुपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिलें को दिया बड़ी सौगात, टुण्डरा एवं सोनाखान तहसील कार्यालय के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण…
    Featured

    सीएम भुपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिलें को दिया बड़ी सौगात, टुण्डरा एवं सोनाखान तहसील कार्यालय के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanOctober 17, 2022No Comments4 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज निवास कार्यालय से वर्चुअली कार्यक्रम के तहत जिला वासियों को एक साथ अनेकों सौगात दिया है। जिसके तहत विकेंद्रीकरण सुदृढ़ प्रशासन के लिए आम जनता को बड़ी राहत देते हुए जिले के टुण्डरा एवं सोनाखान तहसील कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त के रूप में जिले के 1 लाख 68 हजार 471 किसानों को 97 करोड़ 46 लाख 3 हजार 352 रूपए जारी किया गया है। इसी तरह राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 15 हजार 810 हितग्राहियों को 3 करोड़ 16 लाख 20 हजार रूपए की प्रथम किस्त मुख्यमंत्री ने आज जारी किया है। गौधन न्याय योजना अंतर्गत पशुपालकों,महिला समूहों और गोठान समितियों को 19 लाख 36 हजार 534 रुपये का भुगतान किया गया है। इसके साथ ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा के लिए ऑनलाइन पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरण की राशि पूर्व में एक नवम्बर को दी जानी थी। किन्तु प्रदेश की जनता की खुशहाली को ध्यान में रखते हुए यह राशि दीपावली से पूर्व आज अंतरित की जा रही है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के किसानों, गोपालकों, मजदूरों को ढेर सारी बधाई भी दी। साथ ही कहा की राज्य सरकार ने किसानों को उनकी फसल उपज का उचित मूल्य देने, फसल उत्पादकता में वृद्धि एवं फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए किसानों को आदान सहायता राशि दी जा रही है। ताकि लोग अधिक से अधिक आर्थिक रूप से सशक्त हो सके। इससे पहले दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री मनोज मंडावी के रविवार 16 अक्टूबर को आकस्मिक निधन हो जाने पर मुख्यमंत्री सहित सभी उपस्थितजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। टुण्डरा तहसील कार्यालय के नवीन भवन शुभारंभ पर वर्चुअली कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी से जुड़े हुए थे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मोतीराम साहू,उपाध्यक्ष नंदकुमारी साहू,स्थानीय पार्षद गण कलेक्टर रजत बंसल,अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने टुण्डरा तहसील कार्यालय के नवीन भवन का फीता काटकर प्रवेश किया। टुण्डरा नवीन तहसील बनने से स्थानीय नागरिकों एवं आस पास के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। टुण्डरा के किसान राजेश साहू ने कहा की कई बार तहसील के छोटे मोटे कार्य के लिए हमे कसडोल जाना पड़ता था। जिससे हमें आर्थिक एवं मानसिक रूप से नुकसान होता था। सुहेला में तहसील खुलने से याब निश्चित ही समय की भी बचत होगा एवं सभी सुविधाएं हमे प्राप्त होगा। उक्त तहसील के पहले प्रभारी तहसीलदार के रूप में सौरभ चौरसिया कार्य करेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधियों, मीडिया के बन्धु, एसडीएम भूपेन्द्र अग्रवाल, कसडोल तहसीलदार विवेक पटेल, अतिरिक्त तहसीलदार राधेश्याम वर्मा, नायब तहसील सौरभ चौरसिया, पंकज वर्मा सीईओ हिमांशु वर्मा सहित राजस्व एवं पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

    लाभांवित योजना :-
    राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 15 हजार 810 हितग्राहियों को 3 करोड़ 16 लाख 20 हजार रूपए की प्रथम किस्त मुख्यमंत्री ने आज जारी किया है। जिसमें तहसील कसडोल 2867, पलारी 3719, बलौदाबाजार 2579, भाटापारा 2013, लवन 1499,सुहेला 780, सिमगा 2353 हितग्राही शामिल है।

    इसी तरह गौधन न्याय योजना अंतर्गत पशुपालकों, महिला समूहों और गोठान समितियों को 19 लाख 36 हजार 534 रुपये का भुगतान किया गया है। जिसमें शहरी क्षेत्रों में 50 हजार 86 रूपये एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 लाख 86 हजार 448 रूपये भुगतान किया गया है। उसी प्रकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त के रूप में जिले के 1 लाख 68 हजार 471 किसानों को 97 करोड़ 46 लाख 3 हजार 352 रूपए जारी किया गया है। जिसमें विकासखंड बलौदाबाजार में 27406 किसानों को 15 करोड़ 83 लाख 71 हजार 266 रूपये, पलारी में 33605 किसानों को 19 करोड़ 44 लाख 29 हजार 44 रूपये, कसडोल में 29476 किसानों को 18 करोड़ 6 लाख 91 हजार 794 रूपये, भाटापारा में 19015 किसानों को 11 करोड़ 54 लाख 89 हजार 432 रूपये, सिमगा में 29298 किसानों को 16 करोड़ 83 लाख 27 हजार 990 रूपये एवं बिलाईगढ़ में 29671 किसानों को 15 करोड़ 72 लाख 93 हजार 826 रूपये भुगतान किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,036 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,124 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,957 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,742 Views
    Don't Miss

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    By Ghatna ManchanNovember 2, 20260

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1070780
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.