Author: Ghatna Manchan
छत्तीसगढ़ : सायकल सावर दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, एक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत… महासमुंद : महासमुन्द के पिथौरा थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग गड़बेड़ा चौक के पास सायकल सावर दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 112 की टीम सहित टोल ऐंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।दोनों ग्राम पडेपाली (सोनासिल्ली) के बताये जा रहे…
रायपुर : महंगाई भत्ता-DA और गृह भाड़ा भत्ता-HRA बढ़ाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी संगठन आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। दावा है कि, इस हड़ताल में 96 कर्मचारी-अधिकारी संगठन शामिल हो रहे हैं। हड़ताल की वजह से अगले कुछ दिनों तक स्कूलों में पढ़ाई, न्यायिक प्रक्रिया, राजस्व मामलों के निपटारे से लेकर सामान्य सरकारी कामकाज ठप हो जाने का खतरा मंडरा रहा है। आंदोलन को लेकर सरकार भी सख्ती के मूड में है। कलेक्टरों को वैकल्पिक व्यवस्था से कामकाज जारी रखने को कहा गया है। ज्ञात हो कि इस हड़ताल से कलेक्टर कार्यालय, राजस्व…
छत्तीसगढ़ : नाले में होकर निकली शव यात्रा, जहां विधायक-सांसद का घर, वहां पुल तक नहीं…पिता की मौत पर बांस में बांधकर ले गया बेटा… गरियाबंद : छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको ये बता देगा कि आज भी कई गांव में विकास लोगों से कोसो दूर है। लोग इतने मजबूर हैं कि उन्हें अंतिम संस्कार करने शव को पानी के अंदर से ले जाना पड़ रहा है। ये सब सिर्फ इसलिए हुआ, क्योंकि गांव में पुल नहीं है। पैरालिसिस से जूझ रहे एक शख्स की मौत हो गई तो उसके परिजन नाला पार कर…
बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर आम लोगों की आधार कार्ड संबंधित समस्या एवं त्रुटि को देखते हुए 25 एवं 26 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर का आयोजन 25 अगस्त को कार्यालय नगर पालिका बलौदाबाज़ार में एवं 26 अगस्त को नगर पंचायत कसडोल के बाजार चौक सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्त शिविर में शामिल के संबंध में जानकारी देते हुए ईडीएम संदीप साहू ने बताया कि आधार कार्ड के लिए जन्म प्रमाण पत्र, वर्तमान का पता का कोई प्रमाण पत्र,वोटर आई…
सारंगढ़ : सारंगढ़ के खेल मैदान में मिली लाश की गुत्थी सुलझा ली गई गई है। शादीशुदा महिला अपने मासूम बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन आशिक इसके लिए राजी नहीं था। इसी बात को लेकर हुए विवाद में प्रेयसी ने प्रेमी के गाल में 2 तमाचा जड़ दिया तो गुस्साए युवक ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इस संबंध में एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि विगत 14 अगस्त को सारंगढ़ के खेल मैदान में पीले रंग का सलवार सूट पहनी एक नवविवाहिता की लाश बरामद हुई थी। जिसका जीभ मुंह…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती को आज पूरा देश सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है। साथ ही सभी आज राजीव गांधी और उनके द्वारा किये गए कार्य को याद कर रहे है। जिसको लेकर सभी स्कूलों में आज तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। वही संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आज सरसींवा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म जयंती के अवसर पर फल दुकानो एवं जरूरतमंद लोगों को छाता एवं रेनकोट वितरण किया। विधायक के इस काम की लोगों ने खूब सराहना की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवा के…
बलौदाबाजार : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल शकुंतला साहू ने नगर पंचायत पलारी में कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया। उन्होेंने ‘कृष्ण कुंज’ में आँवला का पौधा लगाया। इस अवसर पर शकुंतला साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पारम्परिक वृक्षों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए अभिनव पहल की है। वृक्षों की अमूल्य विरासत के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर सभी नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया जा रहा है। वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए कृष्ण कुंज…
रूपेश श्रीवास सारंगढ़ : विगत दिनों सारंगढ़ के कॉलेज में एक महिला लाश मिली थी, जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। शार्ट पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। थाना सारंगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान कमलेश्वरी कटवार पति डिगेश्वर कटवार के रूप में हुई है। जो खरौद से शादी होकर अड़भार गई थी। 13 अगस्त को मृतिका घर से निकली थी।
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्णजन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव शामिल हुए। https://youtu.be/3CGsfA601ao ज्ञात हो कि कृष्णजन्माष्टमी पर विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जिसमें सीढ़ी बनाकर बड़ी मटकी फोड़कर लोकेश साहू की टीम ने 5000 हजार का ईनाम अपने नाम किया। वही सीढ़ी बनाकर छोटी मटकी राकेश साहू की टीम ने फोड़ी, जिन्हें 3000 ईनाम दिया गया। आंख बंद करके मटकी फोड़कर भी लोकेश साहू प्रथम स्थान पर रहे जिन्हें 500 रुपये…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा। वही इस दौरान विविध आयोजन भी होंगे। बता दे कि बड़ी सीढ़ीदार मटकी फोड़ में 4001 रु., छोटी सीढ़ीदार मटकी फोड़ में 2001 रु., ग्रीस पाइप में चढ़कर मटकी फोड़ने पर 1001 रु व आंख बंद बार के मटकी फोड़ने पर 501 रु. का इनाम रखा गया है। वही डांडिया नृत्य में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने पर क्रमशः 1001, 501 और 301 रुपये का इनाम रखा गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे से किया जाएगा।
