Author: Ghatna Manchan
कार्तिकेश्वर जायसवाल बलौदाबाजार : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदाबाजार भाटापारा बीएमओ डॉ राकेश कुमार प्रेमी के मनमानीपूर्ण व तानाशाही रवैये के खिलाफ स्वास्थ्य संयोजको ने मोर्चा खोल दिया है। इस सम्बन्ध में संभाग अध्यक्ष सुरेश पटेल ने कलेक्टर को लिखे शिकायती पत्र में गम्भीर आरोप लगाते हुए तत्काल उचित कार्यवाही कर उन्हें पद से हटाकर किसी अन्य समकक्ष डॉक्टर को प्रभार देने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि डॉ राकेश कुमार प्रेमी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारियों की जुलाई 2022 का वेतन रोक दिया है, जिसमे वेतन वृद्धि रोके जाने के बाद में कर्मचारियों को नोटिस दिया गया…
छत्तीसगढ़ : घर का दीवार गिरने से पूरा परिवार खत्म, तीन बेटियों के साथ माता-पिता ने तोड़ा दम…सोते समय हुआ हादसा… छत्तीसगढ़ के कांकेर में रविवार देर रात दीवार गिरने से पूरे परिवार की मौत हो गई। मृतकों में तीन बेटियां और उनके माता-पिता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते हादसा हुआ है। हादसे के दौरान सभी लोग सो रहे थे। इस दौरान मां ने छोटी बच्ची को बचाने का भी प्रयास किया। हादसा पंखाजूर के बांदे थाना क्षेत्र में हुआ है। वहीं मौसम खराब होने के चलते विधायक और कलेक्टर का हेलीकॉप्टर से आना…
बलौदाबाजार : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। स्थानीय पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय ने तिरंगा फहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी। श्री राय ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि श्री राय ने शासकीय योजनाओं में बेहतरीन कार्यों के लिए तीन दर्जन शासकीय…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का समापन गिरौदपुरी में हुआ। बता दे कि श्री राय हजारों लोगों के साथ पहले दिन सरसींवा से भटगांव, दूसरे दिन भटगांव से बिलाईगढ़ और तीसरे दिन बिलाईगढ़ से गिरौदपुरी तक पैदल तिरंगा यात्रा किये। इस दौरान श्री राय गांव के गलियों में भी लोगो से मिलते रहे। इस दौरान लोगो ने कहा कि तिरंगे झण्डे को हाथों में लेकर बारिश में भीगते हुए पैदल 75 किमी की यात्रा करने वाले विधायक पहली बार देखे है। लोगों ने कहा कि कई विधायक बड़ी बड़ी गाड़ी में बैठकर…
शिवलाल खूंटे सारंगढ़ : सारंगढ़ के डिग्री कॉलेज ग्राउंड में अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की उम्र 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है। वही घटना की जानाकरी मिलते ही सारंगढ़ पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच कर रही है। फिलहाल महिला की पहचान नही हो पाई है। https://youtu.be/AlcVFGyVGVU
रूपेश श्रीवास गिधौरी : लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर है, जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही कई जगहों में आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई है। बात करे गिधौरी शिवरीनारायण की तो महानदी उफान पर होने के कारण शबरी सेतु के ऊपर लगभग 3 फीट पानी बह रहा है। साथ ही घटमड़वा पुल के ऊपर लगभग 6 फीट पानी बह रहा है। वही गिधौरी बस स्टैंड में भी पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। https://youtu.be/aNQxxYUYbFQ https://youtu.be/wlvDBXsmKnA
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दे कि सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम दामाखेड़ा में छत पर कपड़े सुखाते वक्त करंट की चपेट में आने से मां बच्चे समेत तीन की मौत हो गई। घर मे कोई बड़े सदस्य नही होने के कारण बच्चे ही मां को चिपके देख बचाने गए और दोनों बच्चे भी करंट की चपेट में आ गए। वही लोगों को घटना की घटना की जानकारी तब हुई, जब परिवार के लोग बाहर से काम करके वापस आए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दामाखेड़ा में रहने वाली…
इलियास मोहम्मद कवर्धा : कबीरधाम जिले के थाना सिंघनपुरी जंगल में पीड़िता के द्वारा अपने परिजनों के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि जब वे राम साहु से लिफ्ट लेकर मोटर सायकल के पिछे बैठकर स्कुल जा रही थी, इसी दौरान स्कुल आ जाने पर पीड़िता द्वारा मोटर सायकल को रोकने बोलने पर राम साहु मोटर सायकल को नही रोका तथा उसे पालक गाँव के जंगल के पास ले जाकर बेइज्जत करने की नियत से हाथ बांह पकड़ लिया था, जिससे डरकर पीड़िता द्वारा चिल्लाने पर आसपास गाँव के दो लोग आये जिसे देखकर आरोपी राम साहु भाग…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : रक्षाबंधन के अवसर पर आज बिलाईगढ़ विधानसभा के सैकड़ों महिलाओं ने अपने चहेते, लाड़ले विधायक व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन चंद्रदेव राय को राखी बांधी। वही विधायक राय ने भी सभी को मुंह मीठा कर उपहार भेंट किया। इस दौरान श्री राय के घर महिलाओं का आना जाना रहा।
रूपेश श्रीवास बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में कृषि विभाग के कार्यो की समीक्षा एवं गौधन न्याय योजना आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुआ। कार्य मे लापरवाही एवं धीमी गति से कार्य करने के चलते कृषि विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य मे सुधार लाने की नसीहत दी। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित रहे 9 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करतें हुए 7 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए है। कलेक्टर रजत बंसल ने बैठक में फसल परिवर्तन में जोर देते हुए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन…
