Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़ के कॉलेज मैदान में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार…इस विवाद के चलते आरोपी प्रेमी ने घटना को दिया अंजाम…
    Featured

    सारंगढ़ के कॉलेज मैदान में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार…इस विवाद के चलते आरोपी प्रेमी ने घटना को दिया अंजाम…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 20, 2022No Comments3 Mins Read4 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़ : सारंगढ़ के खेल मैदान में मिली लाश की गुत्थी सुलझा ली गई गई है। शादीशुदा महिला अपने मासूम बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन आशिक इसके लिए राजी नहीं था। इसी बात को लेकर हुए विवाद में प्रेयसी ने प्रेमी के गाल में 2 तमाचा जड़ दिया तो गुस्साए युवक ने गला घोंटकर हत्या कर दी।

    इस संबंध में एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि विगत 14 अगस्त को सारंगढ़ के खेल मैदान में पीले रंग का सलवार सूट पहनी एक नवविवाहिता की लाश बरामद हुई थी। जिसका जीभ मुंह से बाहर निकला हुआ था और मृतिका के बाएं हाथ की कलाई पर स्टार का टैटू बना था। छानबीन के दौरान वह जांजगीर चाम्पा के हसौद की निकली, जिसकी ससुराल अड़भार थी। मृतिका की पहचान होते ही पुलिस ने जांच पड़ताल तेज की तो खुलासा हुआ कि मृतिका एक बच्चे की मां होने के बावजूद पति के रहते अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। तकरीबन 4 महीने पहले फेसबुक के जरिए महिला का सम्पर्क मूलतः चाम्पा के बिर्रा के पास ग्राम किकिर्दा निवासी अंशु उर्फ संदीप आदित्य पिता सीताराम ( 24 वर्ष ) से हुई थी जो राजधानी रायपुर के रावल इंटरप्राइजेज लिमिटेड नाम के कंपनी में हाईड्रा ऑपरेटर का काम करता था।

    बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत पवनी में धूमधाम से मनाया गया कृष्णजन्माष्टमी, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय हुए शामिल…युवाओं में दिखा जोश, वीडियों में देखे युवाओं ने कैसे फोड़ी मटकी…

    सोशल मीडिया से हुई दोस्ती प्यार में बदलने पर महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जिंदगी गुजरने के सपने देखने लगी। यही नहीं दोनों की मुलाकात के बाद तो महिला अपनी छोटी बहन को यह तक कहती कि वह अंशु को जीजा कहते हुए सम्बोधित किया करे। महिला अपने ससुराल छोड़कर अंशु को ओडिशा ले जाकर बीवी की तरह रखने की जिद करती पर प्रेमी टालमटोल करता था। फिर वह प्रेमी के साथ रायपुर में रहने की जिद करने लगी। घटना के एक रोज पहले अंशु अपनी शादीशुदा प्रेमिका को मोटर सायकिल से लेकर सारंगढ़ गया। केजी कॉलेज के खेल मैदान में सुनसान जगह पर दोनों बैठे थे तभी महिला अपने प्रेमी को हमेशा के लिए साथ रखने पर अड़ गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद होने पर महिला ने प्रेमी के गाल में 2 थप्पड़ तक रसीद कर दिया। फिर क्या था गुस्से से बौखलाए अंशु ने आव देखा न ताव और बाईक में बंधे स्क्रैचिबल रस्सी को निकालते हुए प्रेमिका के गले मे कस दिया। वारदात के दौरान अंशु रस्सी को हाथ से खींचता रहा तो पैर से भी दबाए रखा। नतीजतन, श्वांसनली में अवरोध होने पर महिला अधमरी हालत में छटपटाने लगी तो तरस आने पर अंशु ने फंदे को ढीला करते हुए उसे पानी भी पिलाया। इसके बाद भी वह नहीं बची तो हत्या को खुदकुशी का रूप देने की कवायद में शव को अंशु ने बिजली खम्भे में लटकाया और वापस अपने गांव होते हुए रायपुर चला गया। ऐसे में ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए सारंगढ पुलिस ने राजफाश कर रायपुर से आरोपी अंशु को हिरासत में ले लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20264,969 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,124 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,954 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,741 Views
    Don't Miss

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    By Ghatna ManchanNovember 2, 20260

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1070459
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.