Author: Ghatna Manchan
कसडोल : शहीद हेमलाल कौशिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झबड़ी में आज प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान उनके सुपुत्र डॉ. हेमचंद्र जांगड़े द्वारा सरपंच रूखमणी पैकरा की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाले छात्र-छात्राओं को स्व. रेशम लाल जांगड़े जी की स्मृति में मेडल प्रदान किया। जिसमें कक्षा बारहवीं से मनोज कुमार, सागर कैवर्त, मयंक, प्रवीण वर्मा एवं कक्षा दसवीं से रितेश पटेल, हिमांशु कौशिक व दुर्गेश पटेल शामिल है। इस दौरान श्री हेमचंद जांगड़े जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे अपने पिताजी…
भटगांव : सागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव में आज प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री रेशम लाल जांगड़े के सुपुत्र हेमचंद्र जांगड़े के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा बारहवीं से उमेश कुमार देवांगन, वास्तु चंद्रा एवं आयुष कुमार जायसवाल, कक्षा दसवीं से हिंदी माध्यम के छात्र अनुराग जायसवाल, धर्मेंद्र साहू एवं राज चौहान, वही कक्षा दसवीं में हीअंग्रेजी माध्यम से कुमारी सौम्या हिरवानी, कौशलेश ध्रुव एवं…
कसडोल : द्रोणा पब्लिक स्कूल बया में आज “ग्रीन डे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र हरे रंग के परिधान में प्रफुल्लित लग रहे थे। हरियाली व पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई व आजाद हिंद चौक में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, साथ ही विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला व रंगोली बनाया गया। विद्यालय परिसर में स्कूल संचालक डॉ. दीपक डनसेना, प्राचार्य सुभाष डनसेना व उपस्थित पालकगण द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वही वृक्षारोपण का आम जीवन में महत्व बताया गया। इस दौरान सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।
गिरीश सोनवानी देवभोग : तहसील मुख्यालय के ग्राम पंचायत गोहरा पदर के सरपंच जादबो राम नायक के द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर नहर नाली के शासकीय भूमि पर अवैध भवन निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। बता दे कि सरपंच द्वारा सरकारी भूमि पर जब नीव खुदाई कर रहा था तभी मामले की शिकायत तहसीलदार के पास हो गयी थी। मामले में शिकायत कर्ता व ग्रामीण महेश नागेश ने 10 मई को तत्कालीन तहसीलदार समीर शर्मा के समक्ष किया गया था। स्थल पर पटवारी पहुँचकर खसरा नम्बर 206 में 44, 34 वर्ग मीटर पर अवैध कब्जा की…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय कल अपने विधानसभा कार्यालय बिलाईगढ़ में सुबह 11 बजे कोरोना पीड़ित परिवार को 20-20 हजार रुपये का स्वेक्षानुदन राशि का चेक वितरण करेंगे। जिसमे जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत जानकी प्रेमी भटगांव, सुमित्रा बाई देवांगन पेण्ड्रावन, पुराईन बाई बालपुर, परशुराम रत्नाकर जोगेसरा, गणेश राम साहू रायकोना, ऊर्मिला देवी मनहर कोदवा, देवमती सरधाभाठा, लक्ष्मीकांत रायकोना, सुमित्रा बाई यादव गगोरी, अजय कुमार लहरे रायकोना, सरोजनी देवांगन बिलाईगढ़, निखिल देवांगन पवनी, उषा आदित्य पेंड्रावन, गणेश राम भारद्वाज देवरबोड, सुशील नवनीत मोहतरा, अजय अजगले सरसींवा, हेमलता लहरे रायकोना, रामसाय रत्नाकर जोगेसरा, जेठूराम गोड़ गोंदली, गनपत राम सोनी…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : सीएम भुपेश बघेल द्वारा सोनाखान का नवीन नाम शहीद वीर नारायण सिंह धाम सोनाखान एवं गिरौधपुरी का नवीन नाम बाबा गुरुघासीदास धाम गिरौधपुरी घोषणा करते ही समस्त क्षेत्रवासियो में खुशी की लहर है। ज्ञात हो कि विगत दिनों संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने कुछ विधायको के साथ मुख्यमंत्री से भेंट कर सोनाखान और गिरौदपुरी का नाम परिवर्तन करने की मांग की थी, वही राजेश्री रामसुंदर दास ने भी चंदखुरी का नाम परिवर्तन करने की मांग की थी। जिसके बाद सीएम भुपेश बघेल ने चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम परिवर्तन करने की घोषणा की। जिसके बाद…
इलियास मोहम्मद कबीरधाम : थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्राअन्तर्गत अपराध पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डाँ. लाल उमेंद सिंह के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे के कुशल नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था। कि दिनांक 31.07.2022 को मुखबीर से अलग-अलग सूचना मिला कि 02 व्यक्ति मोटर सायकल HF डिलक्स बिना नंबर काला हरा भूरा रंग में अवैध रूप से…
इलियास मोहम्मद कबीरधाम : कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में अभिव्यक्ति महिला एवं बाल बालिकाओं की सुरक्षा तथा जागरूकता अभियान के तहत लगातार जिले के अलग-अलग स्थानों पर महिला सेल टीम के द्वारा अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक-01.08.2022 को महिला सेल प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक विजया कैवरत एवं टीम के द्वारा सावन के पावन पर्व में बाबा भोरमदेव दर्शन के लिए आए महिलाओं एवं महाविद्यालय तथा विद्यालयों की छात्राओं को अभिव्यक्ति मोबाइल ऐप की उपयोगिता के बारे में बता…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी में आज बच्चो के सेहत को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र 1 व 2 में सामूहिक रूप से धूम धाम से वजन त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि इतवारी राम साहू , शिक्षक राकेश जाटवर, सचिव तुलसीराम निराला ग्राम पंचायत पंडरीपानी, मंडी सदस्य समरू लाल रात्रे, लखन साहू अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ साहू सेवा संघ पंडरीपानी, तेजस्विनी ध्रुव प्रियोजना अधिकारी विकासखंड बिलाईगढ़, सेक्टर सुपरवाइजर इंदु निषाद, ऑपरेटर जय यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जयंती साहू, वर्षा, अंगार बाई, जानकी साहू साहिका, गायत्री साहू, सुनीता, मितानिन हेमलता…
रुपेश श्रीवास रायपुर : धर्मनगरी डोंगरगढ़ स्थित होटल स्वागतम में छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ब्लाक इकाई डोंगरगढ़ के तत्वाधान में कोरोना योद्धाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, प्रदेश सलाहकार लक्ष्मी नारायण सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे डोंगरगढ़, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम, पूर्व अध्यक्ष तरुण हथेल सहित अन्य उपस्थित हुए। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा…
