Author: Ghatna Manchan

छत्तीसगढ़ में शराब के नशे में धुत्त युवक ने बड़े भाई की हत्या कर दी। खाना खाने के दौरान कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे युवक ने बड़े भाई के सीने पर वार कर दिया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी हमले के बाद भाग निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शर्करा गांव निवासी गजेंद्र राम 23 जुलाई की रात घर में खाना खा रहा था। उसी…

Read More

छत्तीसगढ़ के जशपुर में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों खेत में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली दोनों पर गिर पड़ी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सन्ना तहसील क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम हर्राडिपा निवासी सीताराम पुत्र पलटन अपने 13 साल के बेटे के साथ खेत में काम करने के लिए गया था। दोनों शाम को वहां से साथ में लौट रहे थे। अभी वे रास्ते में ही थे कि तेज चमक और आवाज के…

Read More

कार्तिकेश्वर जायसवाल बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत पुरगांव के गौठान में आज सुराजी योजना के तहत हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच शुकवारा सीताराम डड़सेना, विशिष्ट अतिथि बिलाईगढ़ एसडीएम के एल सोरी, एडिशनल सीईओ सिदार, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष सुजीत जायसवाल, दिनेश कुमार दुबे शामिल हुए। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता गौठान समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्यगीत और कृषि संबंधी औजार की पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच शुकवारा सीताराम डड़सेना ने कहा कि आज हम छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार हरेली…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में आज धूमधाम से हरेली पर्व मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और परिजनों के साथ गाय-तुलसी और कृषि यंत्रों की पूजा की। ग्राम देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। बाद में उन्होंने पर्व की परंपरा के मुताबिक गेड़ी चढ़ी। परिवार और मंत्रिमंडल के साथियों के साथ घूमने वाले झूले (रइचुल) पर भी चढ़े। पूरी तरह ग्रामीण परिवेश में सजे-धजे मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर चारों ओर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा दिखाई दी। आयोजन में मौजूद लोगों ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, लोक नृत्य, पारंपरिक गड़वा बाजा, राऊत नाचा, गेड़ी नृत्य, खेल, रइचुल और व्यजंनों का आनंद लिया।…

Read More

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर बवाल हो गया है। एक समाज के लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए जलती चिता से शव को बाहर निकाल दिया। इसके बाद दूसरे समाज के लोगों का आक्रोश भड़क गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर बाराद्वारा-जैजैपुर मार्ग पर जाम कर दिया। बुधवार देर रात से शुरू हुआ हंगामा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शांत हुआ। प्रशासन ने जाम खुलवाने के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया। जानकारी के मुताबिक, बाराद्वार बस्ती निवासी प्रदीप पाटले (24) पुत्र भैयालाल पाटले ने बुधवार काे फांसी लगाकर खुदकुशी कर…

Read More

गेंद कुमार पटेल बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगांव के नाले में एक युवक बह गया। जिसे बलौदाबाजार की रेस्क्यू टीम खोजबीन कर रही है। लेकिन युवक का पता अभी तक नही चल पाया है। https://youtu.be/–xbsUXH3tk मिली जानकारी के अनुसार युवक फुलसाय केंवट सुबह 9 बजे नाले से लकड़ी निकाल रहा था, इसी दौरान उनका पैर नाले में फिसल गया और वह बह गया। जिसकी जानकारी होते ही सरसींवा पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जानकारी बलौदाबाजार में दी गई। जिसके बाद बलौदाबाजार की टीम घटना स्थल पहुँचकर युवक को नाले में ढूंढ रही हैं। फिलहाल अभी…

Read More

सनकी युवक ने बुजुर्ग को पानी में डूबाकर मारा : पहले दांत काटकर किया जख्मी, हत्या कर बुजुर्ग की लाश पर खड़ा रहा आरोपी… गोरखपुर में एक सनकी युवक ने 65 साल के बुजुर्ग को पहले दांत से काटकर अधमरा कर दिया और फिर उसे तालाब के पानी में डूबाकर मार डाला। इस वारदात को अंजाम देने के बाद सनकी एक घंटे तक वहीं बैठा रहा। घटना खजनी इलाके के खोरठा गांव की है। करीब एक घंटे बाद जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर…

Read More

रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के नेतृत्व में आज अखिल भारतीय रामनामी बड़े भजन मेला के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बालपुर (सरसींवा) में होने वाले बड़े भजन मेला में शामिल होने न्योता दिया। इस दौरान सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, रामनामी समाज के अध्यक्ष पंडित राम प्यारी रामनामी, सरपंच प्रमोद लहरे, पंचगण सहित रामनामी समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, इस सरकार ने सदन का विश्वास खो दिया है। उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस विषय पर संयुक्त विपक्ष और सत्ताधारी दल कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी बहस जारी है। चर्चा की शुरुआत करते हुए भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, इस सरकार ने पिछले तीन साल में कुछ भी नहीं किया। जिन वादों के सहारे इनको सत्ता मिली उसको भी पूरा नहीं कर रही है। इससे पहले प्रश्नकाल में अनियमित…

Read More

इलियास मोहम्मद कबीरधाम : कबीरधाम जिले की महिला एवं बालक बालिकाओं को उनके अधिकारों की विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक करने हेतु अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत आज कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे एवं महिला सेल टीम के द्वारा शहर के रामनगर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंच कर विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को उनके अधिकारों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा छात्राओं को अपना परिचय देते हुए जानकारी दिया गया कि इंटरनेट, मोबाइल एवं…

Read More