Author: Ghatna Manchan
बलौदाबाजार : सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 10 वीं व 12 वीं का रिजल्ट जारी किया. 12 वीं में फेल होने पर छत्तीसगढ़ में एक छात्र व एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. बलौदाबाजार जिले में एक छात्र ने शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की. वहीं रायपुर में 12 वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. विधानसभा थाना सीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि विधानसभा इलाके की रहने वाली छात्रा ने खुदकुशी की है. पुलिस को सूचना मिलते ही शव का मर्ग कायम कर पीएम के लिए भेजा गया है. पूरे मामले की जांच की जा…
कार्तिक जायसवाल बिलाईगढ़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन बिलाईगढ़ अनुविभाग के दशहरा मैदान में किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बारटे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री रामनारायण देवांगन, मनोहर सरजल उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक व भाजपा जिला अध्यक्ष मुख्य वक्ता डॉ सनम जांगड़े ने राज्य सरकार की विफलता गिनाते हुए कहा कि आज सरकार किसानों को…
कसडोल : बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत शहीद हेमलाल कौशिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झबड़ी में प्रभारी प्राचार्य एन एस श्रीवास के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी टोली बनाकर पौधरोपण किया साथ ही पौधे की देखरेख की जिम्मेदारी ली। जिसको देखते हुए संस्था के प्राचार्य ने बच्चों की प्रसंशा करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधा लगाने व पौधों का संरक्षण के लिए सभी लोगों को जिम्मेदारी लेने की जरूरत है ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रहे। इस…
ताराचंद पटेल बिलाईगढ़ : आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपती मुर्मू को भारत के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर सरसीवा में मुख्य मार्ग पर नारेबाजी करते हूए आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर खुशियाँ मनाई गई. इस दौरान मुख्य रूप से पुर्व मंडल अध्यक्ष शिवरात्रि केसरवानी, मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू, जिला मंत्री श्रीमती चंचला देवी महिलाने, दुर्गेश केसरवानी, सेतु साहू, कौशल अग्रवाल सुमेश बंजारे, नीलेश दुबे, नारायण साहू, लालू शर्मा,देवेश साहू, रमाशंकर साहू, बिरेंद्र साहू, उमाशंकर साहू, मनोज कुर्रे, नुतन साहू, बिट्टू साहू, प्रदीप साहू, सोनू साहू, भुपेश साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने द्रौपदी मुर्मू को देश की 15 वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट के माध्यम से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई देते हुए कहा है कि भारत गणराज्य के संवैधानिक संरक्षक के रूप में आपके हाथों में देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का गौरवशाली इतिहास सुरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव का पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने बदलाव की अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके मुताबिक सिंहदेव के पास अब स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, जीएसटी और 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की जिम्मेदारी होगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अब कृषि मंत्री रविंद्र चौबे संभालेंगे। मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार शाम को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चार पेज का एक पत्र लिखा। इसमें विभाग में लगातार दखल और उनके…
गिरीश सोनवानी देवभोग : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्याम शंकर मिश्र के मूर्ति के अनावरण को लेकर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल के द्वारा आश्वस्त किया गया है कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम में देवभोग जब भी वे पहुंचेंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्याम शंकर मिश्र जी का मूर्ति अनावरण करेंगे। वही आश्वासन के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। वही क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमसिंग ध्रुवा पूर्व जनपद पंचायत सदस्य व पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी गरियाबंद सदस्य एवं आदिवासी राजगोंड समाज के मुख्य प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री जी…
छत्तीसगढ़ : डंडे से पीट-पीटकर बीवी को उतारा मौत के घाट, फिर सेप्टिक टैंक में छुपा दी लाश और गुमसुदगी की रिपोर्ट लिखाने स्वयं पहुंच गया थाना…इस कारण दिया घटना को अंजाम… छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी बीवी की पहले तो हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। बताया गया कि महिला ने समय पर खाना नहीं दिया था। जिसके चलते दोनों के बीच में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या कर दी। मामला बालको…
बलौदाबाजार :फ्लैगशिप योजनाओं का जायजा लेने आज कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बिलाईगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकासखण्ड के सबसे अंतिम छोर स्थित गांव तेंदुदरहा के गौठान में पहुँचकर गौधन न्याय योजना एवं आजीविका संबंधित कार्यो की क्रियान्वयन के बारे में संबंधित जानकारी हासिल की। साथ ही मौके पर श्री बंसल एवं श्री झा ने ग्रामीणों संग ही जमीन में बैठकर भोजन किए। कलेक्टर को अपने इतने नजदीक पाकर ग्रामीण भी बेहद खुश एवं अचंभित हुए। महिला स्व सहायता समूह से जुड़े रामबाई ने कलेक्टर के बाजू में बैठकर भोजन करते हुए गांव…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है। शून्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के पंचायत विभाग से इस्तीफे के मुद्दे पर हंगामा हो गया। पूर्व योजना के मुताबिक विपक्ष ने इसपर सवाल उठाए। इसको व्यवस्था का प्रश्न बताकर सरकार से जवाब मांगा गया। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। शून्यकाल शुरू होते ही भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा, प्रदेश में संविधानिक संकट की स्थिति बन गई है। मंत्री ने पत्र लिखकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए…
