Author: Ghatna Manchan
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ एसडीएम के.एल. सोरी ने आज सरसीवा, जमगहन,चुरेला व धारासीव आदि गांव में चल रहे कोविड टीकाकरण का निरीक्षण किया। साथ ही लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। बता दें बहुत से गांव में कई लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया है, जिसके कारण प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के नुमाइंदे घर घर जाकर टीकाकरण हेतु लोगों को जागरूक कर रहे हैं। स्वयं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भी इस चिलचिलाती गर्मी और रविवार को अवकाश होने के बाद भी घर-घर जाकर लोगों को समझाइश देकर जागरूक कर रहे हैं।
बिलाईगढ़ : प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार संघ छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की जिला इकाई बलौदाबाजार द्वारा पवनी स्थित साहू भवन में एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य एवम प्रदेश संगठन सचिव मुन्नी लाल अग्रवाल, प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी तिलका साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। वहीं यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने यूनियन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि किस तरह…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय के नेतृत्व में विधानसभा बिलाईगढ़ क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारियो ने जगन्नाथ पुरी की निःशुल्क यात्रा की। बता दे कि सरसींवा, बिलाईगढ़ और सोनाखान जोन के कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। जहां ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके द्वारा सभी के लिए रुकने व भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। ज्ञात हो कि भगवान जगन्नाथ जी का दर्शन मात्र से जीवन को मोक्ष की प्राप्ति होती है, पुरी का जगन्नाथ धाम चार धामों में…
बिलाईगढ़ : सेन जयंती के अवसर पर मंगला चौक बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में सर्व नाई (श्रीवास)समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक श्रीवास ने नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सर्व नाई (श्रीवास) समाज के प्रथम जिला अध्यक्ष के रूप में रुपेश श्रीवास के नाम की घोषणा की। विदित हो कि रूपेश श्रीवास काफी लंबे समय से समाज सेवा एवं पत्रकारिता जगत में सक्रिय है। इसका लाभ समाज को मिलेगा। रुपेश श्रीवास के जिला अध्यक्ष बनने पर महेतरू श्रीवास, उमाशंकर श्रीवास, राधे श्रीवास, श्यामू श्रीवास, संतोष श्रीवास, मनहरण श्रीवास, कुंजल श्रीवास, रामाधीन श्रीवास, हरनारायण श्रीवास, महारथी श्रीवास, राकेश श्रीवास, सीताराम श्रीवास, रामप्रकाश…
शासन द्वारा जारी मास्क की अनिवार्यता आदेश को भी ठेंगा, महिला बाल विकास विभाग के अफसरों की गंभीर लापरवाही…जानकारी लेने पहुंचे मीडिया कर्मियों के साथ की गई अभद्रता… अमित गौतम पिथौरा : भीषण गर्मी में व्यापक तरह की असुविधा के बीच पिथौरा मंडी परिसर में चल रहा है महिला एवं बाल विकास विभाग के एक कार्यक्रम की जानकारी लेने के दौरान अफसरों द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। बता दें कि पिथौरा मंडी परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है, जिसकी जानकारी लेने जब पत्रकारों…
रूपेश श्रीवास बिलासपुर : सेन समाज एवं सनातन धर्मावलंबियों के आराध्य महान संत जिन्होंने समता एवं समानता भक्ति साधना का संदेश दिया है। श्री श्री 1008 श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज के 722 वी जयंती पर छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन नाई समाज के तत्वाधान में संभागीय सर्व सेन समाज के नेतृत्व में आज बिलासपुर में एक विशाल शोभायात्रा प्रदेश अध्यक्ष सर्व सेन समाज श्री त्रिलोक श्रीवास एवं संभागीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र श्रीवास के नेतृत्व में निकाली है। जिसमें सेन समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सेन समाज एवं बिलासपुर के राजनीतिक दलों व अनेक सामाजिक संस्थाओं ने…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी में एक युवक ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम योगेश साहू बताया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है।
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : स्वामी आत्मानंद विद्यालय के 17 छात्राओं को संसदीय सचिव चंद्रदेव राय सायकल वितरण किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री राय ने कहा कि बेटियों को अब स्कूल आने में कोई दिक्कत नही होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अन्तिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूल इस बात की मिसाल है गरीब के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढ़ रहे है। मुख्यमंत्री जी ने बिलाईगढ़ को सुन्दर बिलाईगढ़ बनाने का वादा किया है। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रा, युधिष्ठर नायक, मुद्रिका राय,…
दुर्ग : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज धमधा में 55 करोड़ रुपये की लागत से धमधा ब्लॉक में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन एवं सामग्री वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने 11 करोड़ रुपये की लागत से बने सब्जी एवं फल मंडी का लोकार्पण किया। साथ ही 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी भवन का लोकार्पण भी किया। साथ ही जलसंसाधन विभाग की 18 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण तथा पीएचई विभाग की 15 करोड़ रुपये की योजनाओं का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने इस अवसर पर…
बलौदाबाजार : पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमन्दा – सोनारदेवरी मार्ग पर आज फिर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हाइवा की चपेट में आने से हुई मौत से आक्रोशित परिजन महिला का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते हुए हाइवा चालक पर कार्रवाई के साथ उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार महिला मायके में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थी, इस दौरान रास्ते में हाइवा चालक ने चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई. मौत से आक्रोशित परिजन महिला का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन…
