Author: Ghatna Manchan
रायपुर : छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10 वीं और 12वीं की परीक्षा दिए छात्रों का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है. विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ये नतीजे कल 14 मई 2022 को दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
रुपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय द्वारा प्रत्येक गांव में जन चौपाल लगाकर लोगों के बीच जा रहे है और उनकी समस्या से रूबरू होकर तत्काल कार्यवाही भी कर रहे है। जिससे जनता में खुशी देखी जा रही है। बता दे कि आज जन चौपाल के दूसरे दिन श्री राय में ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायत सचिव को हटाया और शराबी शिक्षक को निलंबित करने निर्देश दिया। साथ ही जनता के शिकायत एवं कार्य में लापरवाही बरते जाने पर टुंड्री पंचायत के सचिव का एक माह का वेतन रोकने निर्देश दिया। वही स्थानीय कोटवार के…
रुपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : जन चौपाल भेंट मुलाकात, तुंहर सरकार, तुहर विधायक, तुहर द्वार कार्यक्रम के पहले दिन विधायक चंद्रदेव राय एक्शन मोड़ में दिखें। जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जनता को परेशान करने वाले पंचायत सचिव व बड़गांव से नदारत पटवारी हटाये गये। ग्राम सैयाभाठा में अवैध शराब बिक्री के शिकायत पर चौकी प्रभारी बया को 24 घंटे का अल्टिमेटम दिया साथ ही अवैध शराब नहीं बंद होने पर बोरिया बिस्तर बांधने की नसीहत दी। वही विधायक के त्वरित कार्रवाई से जनता काफी खुश नजर आए। सैकड़ों के संख्या में ग्रामीण जन चौपाल में उपस्थित रहेज़…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय द्वारा जन – चौपाल, भेंट- मुलाकात तुंहर सरकार तुंहर विधायक तुंहर द्वार का सभी पंचायत में भेट मुलाकात , जन चौपाल , जन संपर्क निरीक्षण , चर्चा परिचर्चा , समस्या समाधान हेतु मोर संग चलो गाँव चलो अभियान की शुरूआत 11/05/2022 से किया जा रहा है । इस दौरान संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्र देव राय लोगों से रूबरू होंगे और उनकी शिकायतों का निराकरण करेंगे। बता दे कि अपने क्षेत्र में एक सक्रिय विधायक के रूप में लोगों के बीच…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद राज्य सरकार ने जिला पंचायत सीईओ की छुट्टी की कर दी है। 2016 बैच के आईएएस अफसर राहुल देव को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। राहुल देव को जांजगीर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं लीना कोसम सूरजपुर की नई सीईओ होगी। मुख्यमंत्री टेक आफ होते ही ट्रांसफर का आदेश जारी हो गया है। आपको बता दें कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को जिला पंचायत में भ्रष्टाचार और 10 प्रतिशत कमीशन की शिकायत मिली थी। मुख्यमंत्री ने…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड के सलिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपनी पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार 5 अप्रेल को प्रार्थीया सरस्वती साहू ने थाना सलिहा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी सास शांति बाई साहू उम्र 57 साल एवं गांव के अन्य लोगों के साथ टेंगनाकछार के पास पीठादाई जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। जहा मेरे ससुर मिठाई लाल साहू उम्र 60 साल भी पीछे पीछे टंगिया लेकर तेंदू पत्ता तोड़ने आ रहा था। करीब सुबह 6:30 बजे मेरे ससुर, सास को चलो एक साथ रहेंगे, अलग…
बलौदाबाजार ;: कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सँयुक्त तत्वावधान में गुड़ मॉर्निग बलौदाबाजार कार्यक्रम का आयोजन 7 मई शनिवार से शुभारंभ किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन सुबह 6 बजे से जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जहां पर जुम्बा, विभिन्न प्रकार के खेल कूद एवं योगासन का अभ्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि कोविड से बचाव एवं रोग प्रतिरोधकता क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कोविड के चलते बहुत से लोगों ने आउटडोर…
रूपेश श्रीवास बिलासपुर : भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर समग्र ब्राह्मण समाज एवं परशु सेना तथा सनातन धर्मियों द्वारा आयोजित शोभायात्रा का कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के मार्गदर्शन में एवं धर्म जागृति मंच छत्तीसगढ़, टीम त्रिलोक श्रीवास एवं सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा संयुक्त रूप से पंडित नवल किशोर शर्मा, पंडित जागेश्वर तिवारी, पंडित महेश मिश्रा, पंडित मंगल बाजपेई के संयुक्त नेतृत्व में सिटी कोतवाली चौक के पास गाजे-बाजे आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा तथा जगराता कार्यक्रम कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर जिले के सुप्रसिद्ध कलाकार कैलाश पटेल एवं उनके टीम के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी…
मनीष अग्रवाल बिलाईगढ़ : वर्तमान समय में भीषण गर्मी के चलते राहगीरों को पानी की समस्या से निदान दिलाने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोबनी के स्काउट गाइड के विद्यार्थियों द्वारा शीतल पेय जल हेतु प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत धोबनी के सरपंच श्रीमती नोनीनीबाई हरिहर प्रसाद साहू, साथ में बेलादुला पुलिस चौकी प्रभारी भगवती चरण कुर्रे, हायर सेकेण्डरी स्कूल धोबनी और रायकोना के प्राचार्य जगमोहन साहू एवं लोचन साहू ,पंच भीषमदेव साहू सहित स्काउट गाइड के विकासखंड सचिव रुखमन सिंह सरदार, स्काउट मास्टर परमानंद साहू, रेंजर लिडर निर्मला साहू…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड के सलिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंगनाकच्छार के जंगल में पति ने अपनी पत्नी के सिर पर टंगिया से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद मौके से फरार हो गया। शिकायत के बाद सलिहा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह मृतिका शांति बाई साहू अपनी बहू के साथ महुआ बीनने के लिए जंगल गई हुई थी। इसी दौरान उसका पति भी वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होना शुरू हो गया। जिसके बाद पति ने धारदार टंगिया से…
