Author: Ghatna Manchan
छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ शिवरीनारायण मेले में घूमने गया था। इसी दौरान भीड़ में से किसी शख्स ने चाकू निकाला और मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। बता दे कि खरौद गांव का रहने वाला राज देवांगन(25) रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ मेले में घूमने गया था। वो वहां पर अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। सभी मेले का आनंद ले रहे थे। मेले में काफी भीड़ थी। उसी दौरान…
बलौदाबाजार : गिरौदपुरी धाम में इस साल तीन दिवसीय गुरूदर्शन मेले का आयोजन 7 से 9 मार्च 2022 तक किया जायेगा। जगतगुरू गुरू गद्दीनशीन श्री विजय कुमार गुरू की अध्यक्षता में गिरौदपुरी मेला आयोजन समिति की आज यहां जिला पंचायत के सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मेले की तिथि का निर्धारण किया गया। राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राज राजेश्वरी कौशल माता, गुरु दीदी प्रियंका जी, राजमहंत गण, छत्तीसगढ़ राज्य अत्यावासायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पटिला सहित कलेक्टर श्री डोमन सिंह, एसपी श्री दीपक झा सहित जिला प्रशासन…
बिलाईगढ़ : सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में आज वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सागर शिक्षण समिति के संचालक डॉक्टर दीपक डनसेना, विशेष अतिथि के रूप में शिव सिंह कंवर ( पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) राजेंद्र दीप चौहान, महेश्वर साहू व पालकगढ़ की उपस्थिति रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां की पूजा अर्चना करके किया गया। बता दे कि सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन दिसंबर माह में किया गया था। जिसमें खो खो, कबड्डी, क्रिकेट, दौड़, रिले रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेक, तावा फेक आदि…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ ब्लॉक के बेलादुल पुलिस चौकी अंतर्गत पुलिस ने एक आरोपी को 40 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बता दे कि श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक झा बलौदाबाजार द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर पूर्णता प्रतिबंध लगाने एवं शराब कोचियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने सख्त निर्देश मिलने पर दिनांक 25-02-2022 को ग्राम भ्रमण दौरान आरोपी राजकुमार सोन बरिहा उर्फ परदेशी पिता चमार राय उम्र 40 साल साकिन चारपाली को मोटरसाइकिल में अवैध रूप से बिक्री करने हेतु शराब परिवहन करने की मुखबिर सूचना पर ग्राम रेनकोट…
मनीष चेलक बिलाईगढ़ : नगर पंचायत टुण्डरा में आवागमन हेतु जर्जर सड़क के निर्माण व नगर वासियों के समस्याओं को दूर करने एवं जनहित में कार्यों को पूरा करने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। विधानसभा बिलाईगढ़ के नगर पंचायत टुण्डरा में नगर वासियों को बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसे लेकर आज बहुजन समाज पार्टी ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन पर बहुजन समाज पार्टी ने नगर पंचायत के आवागमन एवं विभिन्न जनहित के कार्यों को पूरा करने की मांग की। जिसमें नगर पंचायत टुण्डरा के जर्जर मार्ग…
बलौदाबाजार : राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना गौधन न्याय एवं सुराजी गांव योजना का दायरा अब जेल तक पहुँच गया है। जिले में एक ओर जहां इसका विस्तार बारनवापारा के अंचलों में किया जा रहा है वही दूसरी और इसका विस्तार अब जेल तक किया जा रहा है। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर जेल के भीतर कैदियों को भी स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें वर्मी कंपोस्ट निर्माण, मशरूम उत्पादन एवं अन्य रोजगार मूलक गतिविधियों को प्रारंभ की जा रही हैं। इसके तहत चयनित कैदियों को प्रशिक्षण देने का भी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त कैदियो द्वारा…
धमतरी : आदिवासी विकास खंड नगरी के विकासखंड स्रोत केंद्र सभा कक्ष मे जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी डॉ. रजनी नेल्सन द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में नगरी विकासखंड के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.रजनी नेल्सन ने आगामी मार्च माह में ली जाने वाली दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा के सुचारू संचालन किये जाने के निर्देश दिए। डी.ई.ओ. ने शिक्षा विभाग के योजनाओं की समीक्षा करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी , प्राचार्यों, समन्वयकों को आवश्यक निर्देश…
गिरीश सोनवानी गरियाबंद : जिले के देवभोग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम डूमरबहाल से केंदूबंद सड़क काफी जर्जर हो गई, जिसके चलते ग्रामीणों एवं छात्र छात्राओ को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही बरसात के दिनों में जगह जगह गड्ढों में पानी भर जाने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हमेशा इसी रास्ते से गुजरते है लेकिन आज तक इस पर कोई सुधार नही हुआ है। अब देखना यह होगा कि शासन प्रशासन इस ओर कब तक ध्यान देती है।
ट्रेलर की चपेट में आने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत, पवनी सेक्टर मीटिंग में जाते वक्त हुआ हादसा रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : सारंगढ़ गिधौरी मुख्य मार्ग पर ग्राम टुंडरी के पास एक ट्रेलर ने दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक कार्यकर्ता की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ भेजा गया जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। https://youtu.be/c1FHeql2eLQ मिली जानकारी के अनुसार दोनों कार्यकर्ता ग्राम कोरोकोटी के हैं, दोनो ही कार्यकर्ता पवनी सेक्टर मीटिंग…
गिरीश सोनवानी देवभोग : भाजयुमो जिला अध्यक्ष माखन कश्यप के नेतृत्व में आज भाजयुमो का एक प्रतिनिधि मंडल देवभोग थाना प्रभारी बसन्त बघेल के समक्ष ज्ञापन सौपे जिसमें यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता किशोर चक्रधारी के नाम पर बने फेसबुक आईडी में पीएम के तस्वीर के साथ अशोभनिय व अपमान जनक टिप्पणी किया गया है। पीएम की छवि धूमिल व वैमनस्यता बढाने के नियत से किये गए इस पोस्ट से भाजपा व पीएम के प्रति आस्था रखने वाले समस्त लोगो को मानसिक पीड़ा हुई है। पोस्ट करने वाले के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने की मांग किया गया है। थाना प्रभारी बसंत…
