Author: Ghatna Manchan
गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया है. 69 वर्षीय बप्पी लाहिरी ने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे लीं. मंगलवार रात बप्पी लाहिड़ी की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की पर नाकामयाब रहे. बप्पी लाहिरी पिछले कुछ समय से बीमार थे. उन्हें पिछले साल से ही अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा था. गत वर्ष जब सिंगर में कोरोना के हल्के लक्षण नजर आए थे, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. वे ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में…
बलौदाबाजार : ट्रांसजेंडर्स को भी मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ, जारी किया गया परिचय पत्र… बलौदाबाजार : कलेक्टर डोमन सिंह द्वारा आज तृतीयलिंग समुदाय के छह व्यक्तियों को पहचान पत्र जारी किया गया है। इनमें विकासखंड भाटापारा के चार, पलारी से एक एवं सिमगा विकास खंड से एक तृतीयलिंग व्यक्ति को परिचय पत्र वितरित किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा तृतीयलिंग समुदाय के व्यक्तियों को पंजीकृत कर पहचान पत्र जारी किया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपसंचालक समाज कल्याण आशा शुक्ला ने बताया कि विभागीय सर्वे के अनुसार जिला बलौदा बाजार भाटापारा में तृतीयलिंग समुदाय…
बिलाईगढ़ : आयुष विभाग बलौदाबाजार जिला द्वारा बिलाईगढ़ ब्लाक के विभिन्न गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मरीजों का उपचार कर आयुर्वेद दवाइयां एवं काढ़ा दी जा रही है साथ ही टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जा रहा है वही कोविड से बचने की जानकारी भी दिया जा रहा है। विभाग के कार्यक्रम प्रभारी डॉ.आर.के बन्जारे ने बताया कि वर्तमान में विभाग द्वारा बिलाईगढ़ ब्लाक के 7 स्थानों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें 1015 मरीजों का उपचार किया गया वही 1505 लोगों को निःशुल्क काढ़ा एव दवाइयां वितरित किया गया। यह…
गिरीश सोनवानी मैनपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर समर्थकों ने स्कूल पहुँच कर निर्वाचन क्षेत्र के स्कूलों में नन्हे बच्चों को कॉपी व पेन वितरण किया। इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि दीदी की सक्रियता से हर समस्या का समाधान व क्षेत्र में विकास हो रहा है। बता दे कि जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर का आज कार्यकाल दो वर्ष पूर्ण हुआ है। सफलता पूर्वक पूर्ण हुए कार्यकाल को यादगार बनाने आज उनके समर्थकों ने निर्वाचन क्षेत्र के स्कूलों में कॉपी पेन का वितरण किया। गुढ़ियारी व झरगांव…
बिलाईगढ़ : स्वयं की ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत, ब्रेकर में अनियंत्रित होकर खेत मे पलटा ट्रेक्टर… बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ ब्लॉक अंतर्गत गोपालपुर निवासी अमलेश साहू आज स्वयं की ट्रैक्टर से मुरुम लेने गोपालपुर से साजापाली पाली जा रहा था, इसी दौरान ग्राम खम्हरिया में डीएवी स्कूल के पास ब्रेकर में अनियंत्रित हो गया। जिससे ट्रेक्टर का इंजन पलट कर खेत में जा गिरा। वही इसके चपेट में आने से चालक की दबकर मौत हो गई। फिलहाल युवक के शव को बिलाईगढ़ के मरच्यूरी में रखा गया है।
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा 2021 की प्रारंभिक परीक्षा आज यहां 2 पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। जिले से परीक्षा में शामिल होने के लिए 2558 लोगों ने पंजीयन कराया था।पहले पाली में 2098 परीक्षार्थियों की उपस्थित रहे, वही 460 अनुपस्थित इसी तरह दूसरे पाली में 2080 परीक्षार्थियों की उपस्थित एवं 478 अनुपस्थित रहे। इस तरह लगभग 81 प्रतिशत प्रतिभागियों ने आज परीक्षा दी है। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार सहित अर्जुनी, रवान, लवन में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कुल 8 परीक्षा केन्द्र बनाये गए थे। प्रथम पाली में सवेरे 10 बजे से 12…
रूपेश श्रीवास रायपुर : बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत टुण्डरा और सोनाखान को अनुपूरक बजट में तहसील की स्वीकृति मिली है। विधायक चंद्रदेव राय के अथक प्रयास से यह सफलता मिली है। विधायक चंद्रदेव राय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त किया है।संसदीय सचिव और बिलाईगढ़ के विधायक चंद्रदेव राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में किसान हितैषी, छत्तीसगढ़ीयों के हित में काम करने वाली कांग्रेस की सरकार बनते ही लगातार वंचित, उपेक्षित व पिछड़े क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाएं गढ़बों नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना के साथ साकार होते हुए दिख रही है।…
मुंगेली : प्रदेश के सबसे सशक्त पत्रकार यूनियन छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला इकाई मुंगेली की बैठक आज दिनांक 12 फरवरी को स्थानीय रेस्ट हाउस में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश सचिव राजेश वैष्णव एवं प्रदेश संयुक्त सचिव एवं मुंगेली जिला की प्रभारी श्रीमती तिलका साहू भी उपस्थित रही। बैठक में मुंगेली जिला के पत्रकारों ने सर्वसम्मति से सुनील नार्गव वरिष्ठ पत्रकार को यूनियन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल पात्रे वरिष्ठ पत्रकार को संभागीय उपाध्यक्ष बिलासपुर संभाग, परमेश्वर कुर्रे को जिला अध्यक्ष मुंगेली जिला संरक्षक के पद पर वरिष्ठ पत्रकार…
रूपेश श्रीवास बलौदाबाजार : कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर आज जिलें के सभी शासकीय कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर डोमन सिंह ने खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने पूरे परिसर में स्थित सभी विभागों के एक एक कक्ष का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान दो विभागों के कार्यालय नही खुलने पर तत्काल जिला अधिकारी को फोन कर सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई करने के निर्देश दिए गए। आज हुए सफाई अभियान में सहयोग करते हुए कैंटीन…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरी के राजकमल साहू का चयन एमबीबीएस में हुआ है। जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बता दे कि राजकमल साहू ने प्राथमिक शिक्षा शासकीय प्राथमिक शाला पचरी में ग्रहण की थी। वही नवोदय में चयन होने के बाद 6 वी से 12 वी तक की पढ़ाई उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय रायपुर में की। वही राजकमल ने नीट क्लियर कर एमबीबीएस में चयन होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब वे जगदलपुर चिकित्सा महाविद्यालय में पढ़ाई करेंगे। वही उन्होंने इसका श्रेय अपने पिता स्वर्गीय भोजराम साहू, माता सुमित्रा बाई साहू और…
