Author: Ghatna Manchan
जनचौपाल में बिलाईगढ़ के युवक ने किया कीटनाशक का सेवन…कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए एडीएम को दिए निर्देश, कहा दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा… बलौदाबाजार : आज सँयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जन चौपाल के दौरान एक आकस्मिक घटना में रोहन नाम युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। उक्त घटना को कलेक्टर डोमन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विस्तृत जानकारी मीडिया के समस्त साथियों को तत्काल अवगत कराया। उन्होंने घटनाक्रम विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की आवेदक रोहनदास मानिकपुरी पिता श्री बुधेश्वर मानिकपुरी ग्राम गाड़ापाली, तहसील बिलाईगढ़ निवासी है। उक्त आवेदक आते ही बिना चर्चा किए टेबल में…
छत्तीसगढ़ : पेड़ पर फंसा मिला नाबालिग का शव, चार दिन पहले घर से बकरी चराने निकला था, ऐसे हुई मौत… बिलासपुर में बकरी चराने निकले चार दिन से गायब 17 साल के लड़के की लाश पेड़ पर फंसा हुआ था। पेड़ के बीच से 11 KV हाईटेंशन तार गुजरी है। पुलिस को आशंका है कि बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने पेड़ में चढ़ने के बाद करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। इधर, चार दिन से परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। ग्राम घोड़ामार निवासी संतोष गोंड पिता…
गिरीश सोनवानी गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर गरियाबंद जिले के काग्रेस के महामन्त्री अरुण सोनवानी ने कहा कि प्रदेश के विकास की रीढ कहे जाने वाले किसानों को भाजपा की सरकार में धान का सही मूल्य नहीं मिलने पर किसान खेती से विमुख हो रहे थे अब छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने समर्थन मूल्य के अलावा राजीव गांधी न्याय योजना व भूपेश सरकार के द्वारा भूमिहीन किसानों को उनका हक दे रही है और इसका सीधा असर यह हुआ कि अब किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार आया।भूपेश सरकार…
बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा के निलंबन को वापस लेने और कार्यवाही शुन्य घोषित करने संघ इकाई बिलाईगढ़ द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि शिक्षा विभाग में चल रहे पदोन्नति प्रक्रिया के मद्देनजर मनीष मिश्रा द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव एवं संयुक्त संचालक जिला दुर्ग से फोन करके शिक्षकों के पदोन्नति जो कि 31 जनवरी तक हो जाना चाहिए था, अभी तक लंबित क्यों? पूछा गया था। जिस पर शाला से अनुपस्थित बता कर मनीष मिश्रा को निलंबित कर दिया गया। http://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-youth-commits-suicide-by-video-call-to-sister-said-to-sister-you-see-today-i-will-die-put-a-noose-around-my-neck-and-give-my-life/ जिस…
महासमुंद : जिले के झलप-बागबाहरा रोड पर बरेकेल मोड़, नरतोरा चौखड़ी के पास बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों में माँ-बेटा सहित दो अन्य शामिल हैं। यह दुर्घटना रात करीब सवा 10 बजे हुई। किसी भारी वाहन से बाइक सामने से टकरा गई जिससे बाइक सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पटेवा थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सीजी 06 जीके 4754 में चार लोग सवार थे। गुरुवार 17 फरवरी को रात में…
जांजगीर-चाम्पा : पामगढ़ में अकलतरा मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पम्प का कर्मचारी, 11 केवी तरंगित तार की चपेट में आ गया और करंट से कर्मचारी जल गया. इस तरह घटनास्थल में कर्मचारी की मौत हो गई. http://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-youth-commits-suicide-by-video-call-to-sister-said-to-sister-you-see-today-i-will-die-put-a-noose-around-my-neck-and-give-my-life/ जानकारी के मुताबिक, मेंऊ गांव के रहने वाले आशीष निर्मलकर, पामगढ़ के जुनेजा पेट्रोल पंप में कर्मचारी था, जो आज ऊंची लोहे की सीढ़ी से कुछ काम कर रहा था, तभी वह 11 केवी तरंगित तार की चपेट में आ गया और करंट से जलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और…
बहन आज मैं अपने आप को खत्म कर लूंगा… तू देखना मैं आज मर जाऊंगा..25 साल का रिजवान अपनी बहन को वीडियो कॉल करके यही बातें कह रहा था। दूसरी तरफ बहन, चीख रही थी भाई को समझाने की कोशिश कर रही थी। पलंग पर कुर्सी रखकर तैश में आकर रिजवान पंखे से फंदा बांध रहा था और अपनी गर्दन उसमें डाल चुका था, तभी उसका पैर फिसला कुर्सी पलंग से नीचे गिर गई। फंदा गर्दन में कस गया, वहीं युवक की मौत हो गई। यह मंजर एक बहन अपनी आंखों से वीडियो कॉल पर देखती रह गई, चंद सेकंड्स…
धमतरी : आदिवासी विकास खंड नगरी अंतर्गत स्कूली बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से अति जर्जर हो चुके प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल भवनों को डिस्मेंटल कराए जाने के लिये संबंधित ग्रामों के सरपंच, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष तथा संस्था के प्राचार्य, प्रधान पाठक व संकुल शैक्षिक समन्वयकों की आवश्यक बैठक आज विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने स्रोत केंद्र नगरी के सभाकक्ष में ली गई। बैठक में बीईओ नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने अति जर्जर हो चुके 72 प्राथमिक शाला भवन , 12 माध्यमिक शाला भवन तथा 1 हाई स्कूल भवन को स्कूली बच्चों…
बड़ी खबर : मातम के बदली शादी की खुशियां, शादी के दौरान बड़ा हादसा…कुएं में गिरने से 9 बच्चों सहित 13 लोगों की मौत… उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में बुधवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, यहां शादी रस्मों के दौरान एक कुएं में एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं गिर गईं। इसके अलावा 20 से अधिक घायलों की संख्या बताई जा रही है। हालांकि मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया स्कूल टोला में एक घर में शादी…
गिरीश सोनवानी देवभोग : विगत माह भर से मांडागांव के आश्रित पारा बस्तीपारा में ट्रांसफार्मर की समस्या थी। मांडागांव के ग्रामीणों के स्थानीय अधिकारी को समस्या को लेकर कई दफा आवेदन किया था। किंतु समस्या जस की तस बनी हुई थी, जिसके पश्चात बस्तीपारा के ग्रामीण समस्या को लेकर पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा के समक्ष पहुंचे। ग्रामीणों ने समस्या से जनपद उपाध्यक्ष को अवगत कराया। जिसके बाद जनपद उपाध्यक्ष बेसरा ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए महज दो दिनों में ग्रामीणों को बिजली समस्या…
