Author: Ghatna Manchan

रूपेश श्रीवास बलौदाबाजार : 3 जनवरी से जिले में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण बहुत जोर शोर एवं उत्साह के साथ जारी है। विगत 5 दिनों में लगभग 94 हजार के लक्ष्य के विरुद्ध 52 हजार से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जा चुका है। जो कि निर्धारित टीकाकरण लक्ष्य के लगभग 56 प्रतिशत कव्हरेज है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि वर्तमान में जिले में लगभग चार सौ टीकाकरण साइट कार्य कर रहे है।पिछले 5 दिनों में जिले में 52 हजार 961…

Read More

10 वीं-12 वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया निर्देश… रायपुर : कोरोना का इफेक्ट 10 वीं-12 वीं बोर्ड परीक्षा पर पड़ने लगा है। माध्यमिक शिक्षा मंड्ल ने प्रैक्टिकल परीक्षा में बाहरी पर्यवेक्षक बुलाने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। संस्था स्तर पर ही अब प्रैक्टिकल होंगे और कोरोना का गाइडलाइन का पालन करते हुए सीमित संख्या में ही बोर्ड के परीक्षार्थी बुलाये जायेंगे। पहले 31 जनवरी तक प्रैक्टिकल की तारीख नियत की गयी थी, लेकिन अब उन तारीखों में भी छूट दे दी गयी है। मतलब 31 जनवरी के बाद भी प्रैक्टिकल होंगे।

Read More

रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : महामंडलेश्वर महंत श्री रामसुंदर दास आज पवनी में द्वारिका साहू के तत्वावधान में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर क्षेत्र एवम छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आयोजक द्वारिका साहू की प्रशंसा की। इस दौरान उनके साथ जनपद सदस्य कमलेश सिंह, रामचंद्र पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष भागवत साहू, सरपंच महेंद्र श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Read More

बलौदाबाजार : कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने निकट भविष्य में जिले में लॉक डाउन होने संबंधी कुछ मीडिया में आई खबरों का खण्डन करते हुए इसे महज़ अफवाह बताया है। उन्होंने इसे जमाखोरों और मुनाफाखोरों की साजिश बताते हुये ऐसे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध आज से ही कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों से वीसी के जरिये चर्चा कर असामजिक तत्वों को कानून के दायरे में लाने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि लॉक डाउन के हालात फिलहाल नहीं हैं। जब भी इसे लगाने की नौबत आयेगी,उसके पूर्व लोगों को सूचित…

Read More

बिलाईगढ़ : सरसींवा सहित क्षेत्र में लॉक डाउन के अफवाह तेजी से फैल रही है, वही इस अफवाह को लेकर व्यापारियों ने खाद्य सामग्रियों का जमाखोरी करना शुरू कर दिया है। ताकि बाद में दोगुना कीमत में बेच सके। वही सरसींवा में दुगनी कीमत में खाद्य सामग्री बेचना शुरू भी हो गया है। जिससे उपभोक्ता परेशान होकर सैकड़ो की संख्या में ससन्दीय सचिव चंद्रदेव राय के पास पहुचे। जहाँ श्री राय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला कलेक्टर सुनील जैन को फ़ोन करके जमाखोरी करने वाले व्यापारियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वही कलेक्टर द्वारा लॉक डाउन…

Read More

रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : विधायक कार्यालय सरसींवा में संसदीय सचिव चन्द्र देव राय की उपस्थिति में भगवान श्री राजीव लोचन पर अपार श्रद्धा एवम भक्ति रखने वाली राजिम भक्तिन माता की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर श्री राय ने उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चंद्रा, डॉ परमानंद साहू, कपूर चंद्र अग्रवाल, तोष राम साहू, धनसाय साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। गुरुवार को प्रदेश भर में संक्रमण के 2400 नए मामले सामने आए। छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मरीज मिलने के 169 दिनों के बाद एक दिन में केस दो हजार के पार पहुंचने शुरू हुए थे। दूसरी लहर का पीक खत्म होने के 210 दिन यानी करीब 7 महीने बाद यह आंकड़ा फिर से दो हजार पार कर गया है। छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला मामला 18 मार्च 2020 को सामने आया था। 2 सितंबर को पहली बार ऐसा हुआ जब एक दिन में दो हजार से अधिक संक्रमित…

Read More

छत्तीसगढ़ के इस जिले में कल से सभी स्कूल बंद, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर लिया गया फैसला… छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कल से जिले के सभी स्कूल बन्द रहेंगे। बढ़ते कोरोना संक्रमण पर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक आगामी आदेश तक के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूल बन्द किये गए है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित AIIMS (All India Institute Of Medical Sciences Raipur) से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. यहां कोरोना ने बेरहमी से अपना कहर बरपाया है. एम्स में…

Read More

बिलाईगढ़ : कांग्रेस सरकार की रीति नीति व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय के कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य रहे एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बगस राम नवरत्न कांग्रेस में शामिल हुए। वही श्री राय ने नवरत्न को कांग्रेस का गमछा पहनाकर कांग्रेस ने प्रवेश कराया। http://ghatnamanchan.com/rajya-sabha-mp-chhaya-verma-and-parliamentary-secretary-chandradev-rai-participated-in-the-shrimad-bhagwat-katha-organized-in-pavani/ इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष भागवत साहू, पंकज चन्द्रा, युधिष्ठिर नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारिका देवांगन, हेमन्त दुबे, दुष्यन्त खुटे, पार्षद भूपेंद्र यादव, मनोज टंडन, सुमित अग्रवाल, सुनील आदित्य सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More

रायपुर : राजधानी में कोरोना से बचने के लिए प्रतिबंध की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। लेकिन कोरोना का कहर रायपुर में लगातार बढ़ता ही नजर आ रहा है। वही अब राजधानी रायपुर स्थित AIIMS के 36 डॉक्टर्स को कोरोना ने अपनी चपेट में ले ली है। जिससे प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। http://ghatnamanchan.com/breaking-bilaigarh-traumatic-death-of-a-youth-in-a-road-accident-in-gram-panchayat-chhira-one-is-in-critical-condition/ मिली जानकारी के मुताबिक RT-PCR टेस्ट में 33 इंटर्न और 3 वरिष्ठ डॉक्टर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एम्स रायपुर ने ट्वीट कर यह भी बता दिया है कि कोरोना पॉजिटिव आए डॉक्टर्स के लिए आवश्यकता पड़ने पर विशेष वार्ड की…

Read More