Author: Ghatna Manchan
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के 3 जनवरी से 15 से लेकर 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण प्रारंभ हो गया है। इसी तारतम्य में आज कसडोल ब्लॉक के शहीद हेमलाल कौशिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झबड़ी में 15 से 18 वर्ष के 202 बच्चो को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान टीकाकरण को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। छात्र छात्राएं विजयी मुद्रा में एवं अपने आईडी के साथ ग्रुप में सेल्फी लेते दिखे। वही इस दौरान नोडल अधिकारी भरतलाल शाहजीत ने स्कूल में टीकाकरण का जायजा लिया और जरूरी जानकारी प्रदान की साथ ही स्वास्थ्य विभाग की…
बिलाईगढ़ : पिछले कुछ दिनों से राज्य मे कोरोना संक्रमण बढ़ते जा रहा है, जिसके चलते लगभग सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दिया गया। इसी के मद्देनजर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने अपने आगामी सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए है। बता दे श्री राय का अभी युवा संवाद का कार्यक्रम तय था, लेकिन कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए। साथ ही उन्होंने लोगों से मास्क का उपयोग कर सामाजिक दूरी बनाने अपील की।
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत पवनी में आज द्वारिका साहू के तत्वावधान में विराट संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। वही आज प्रथम दिवस की कथा में वेदीपुजन एवम भागवत माहात्म्य की कथा पंडित कीर्ति कुमार पाण्डेय के द्वारा सुनाई गई। द्वितीय दिवस कथा प्रारंभ चौबीस अवतार, श्री शुकदेव आगमन, तृतीय दिवस श्री कपिल अवतार एवम सती चरित्र, चतुर्थ दिवस जड़ भरत, अजामिल कथा एवम प्रहलाद चरित्र, पंचम दिवस गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीराम जन्म एवम श्री कृष्ण जन्म उत्सव, षष्ठ दिवस पूतना मोक्ष, बाललीला,…
बलौदाबाजार : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण -2021 का प्रारंभ किया जा रहा है। सर्वेक्षण दल द्वारा 4 जनवरी से 10 जनवरी तक जिले के ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया जाएगा। एजेंसी चयनित ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर शाला, आंगनबाड़ी, सामुदायिक शौचालय, स्वास्थ्य केन्द्र, हाट बाजार एवं ग्राम पंचायतों में स्वच्छता की स्थिति का आंकलन कर सभी ग्रामीणों से फीडबैक लेगी। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है। ग्राम पंचायतों में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण- 2021 एवं ओडीएफ प्लस के संबंध में वाल पेंटिग करायी गयी है। जिले के समस्त गांव में तरल अपशिष्ट…
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बलौदाबाजार भाटापारा जिला के लिए नियुक्त प्रेक्षक सँयुक्त कलेक्टर विनय कुमार अग्रवाल ने आज बलौदाबाजार जिलें का भ्रमण किया। उन्होंने बलौदाबाजार एवं पलारी के जनपद पंचायत कार्यालय पहुँचकर उप चुनाव कार्यो का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने कलेक्टर सुनील कुमार जैन के साथ मुलाकात कर उप चुनाव के तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा किए। गौरतलब है कि आज उप चुनाव हेतु नामंकन जमा करने का अंतिम दिवस था। प्रेक्षक आज से बलौदाबाजार स्थित सर्किट हाउस में उपलब्ध रहैंगे। जिलें के आम जनता चुनाव संबंधी सूचना हेतु आदान प्रदान दोपहर…
रूपेश श्रीवास बलौदाबाजार : कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कटगी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा नेशनल क्वालिटी एस्योरेंस सर्टिफिकेट (एन. क्यू. ए.एस) प्रदान किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि इस प्रमाण पत्र के लिए अस्पताल के सभी वार्डों की रिकॉर्ड एवं रिपोर्ट की मॉनिटरिंग, सर्विस प्रदान करना, मरीज के अधिकार, सपोर्ट सर्विसेज, क्लिनिकल सर्विसेज, इनफेक्शन कंट्रोल, क्वालिटी मैनेजमेंट, आउटकम इंडिकेटर जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर बारीकी से ध्यान दिया जाता है। प्रमाण पत्र हेतु पहले कटगी को राज्य द्वारा प्रमाणीकरण किया…
रूपेश श्रीवास बलौदाबाजार-जिलें में आज से 15 से लेकर 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। टीकाकरण को लेकर छात्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह देखा गया। छात्रों ने विजयी के मुद्रा में एवं अपने आईडी के साथ ग्रुप में सेल्फी लेते हुए दिखे। पहले ही दिन शाम 5 बजे तक 18 हजार से अधिक छात्रों को कोवैक्सिन का टीका लगाया जा चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 18 हजार 993 डोज लगाई जा चुकी है। जिसमे विकासखंड सिमगा में 3 हजार 588, कसडोल 1 हजार 863, पलारी 2 हजार 91, बलोदाबाजार 4 हजार 236, भाटापारा 3…
रूपेश श्रीवास बलौदाबाजार : जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बलौदाबाजार को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 के लिए इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदक 12 जनवरी 2022 तक अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय में जमा कर सकतें है। जिलें को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य वर्ग के हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु 20 लक्ष्य प्राप्त हुए है। योजनांतर्गत स्वयं का उद्यम स्थापित करने उद्योग गतिविधि हेतु अधिकतम 25 लाख, सेवा उद्योग हेतु अधिकतम 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु अधिकतम 2 तक का ऋण राष्ट्रीयकृत बैंको के माध्यम से…
कोरोना महामारी से बचाव एवं सुरक्षा हेतु 3 जनवरी को नगरी विकासखण्ड के 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों ने निर्भीकता एवं उत्साह पूर्वक लगवाया कोवैक्सिन टीका… धमतरी : शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर पी.एस. एल्मा के मार्गदर्शन में विकासखंड नगरी के 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चों ने कोरोना महामारी से बचाव और अपनी सुरक्षा हेतु शाला परिसर में ही बनाये गये टीकाकरण केन्द्रों में जाकर निर्भीकता एवं उत्साहपूर्वक “कोवेक्सीन टीका” लगवाया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव एवं सुरक्षा हेतु कोविड -19 का टीकाकरण 3 जनवरी को नगरी विकास…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ के थाना मैदान विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय एवं विशिष्ट अतिथि प्रवेश दुबे, राजा अग्रवाल, नर्मदा अमित कौशिक, भागवत साहू, पंकज चंद्रा, युधिष्ठर नायक उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वारिका देवांगन ने की। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय चंद्रदेव राय ने कहा की प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नही होती, आज जो प्रतिभा आप लोगो ने दिखाई है वे इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया है। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा गौठान में काम…
