Author: Ghatna Manchan
बिलासपुर : बिलासपुर में स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से 6वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। वहीं 10 छात्र झुलसे हैं, जिसमें 3 की हालत गंभीर है। घायल बच्चों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दोपहर के वक्त सभी बच्चे स्कूल के बाहर लंच कर रहे थे कि बारिश शुरू हो गई। बच्चे हॉल के अंदर चले गए, लेकिन अचानक से कड़की बिजली खिड़की से अंदर तक पहुंच गई। इसकी चपेट में 11 छात्र आ गए। हादसे में एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।…
रायपुर : रायपुर रेलवे स्टेशन कैंपस में खड़ी कार के अंदर एक युवक की लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने कार के अंदर से युवक की लाश को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत कैसे हुई यह सभी के लिए पहेली बना हुआ है। स्टेशन कैंपस के अंदर खड़ी कार के भीतर लाश मिलने की खबर पाकर आसपास के लोग यहां जमा हो गए। भीड़ को हटाकर पुलिस ने गाड़ी की जांच की। लाश का मुआयना करने के बाद इसे जांच के…
नरेंद्र साहू गिधौरी : टुण्ड्रा गिधौरी थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण साहू एवं थाना स्टाफ के द्वारा रविवार को थाना मे महत्वपूर्ण बैठक लिया गया। जिसमे ग्राम पंचायत सरपंच, उप सरपंच, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, कोटवार एवं ग्राम के अन्य ग्रामवासी शामिल हुये। इस दौरान थाना प्रभारी ने सायबर क्राईम, ऑनलाइन ठगी, कानुन, महिला एवं बाल अपराध, बाल विवाह, यातायात नियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सायबर क्राइम व ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। इसके अलावा वतर्मान परिदृष्य में थाना क्षेत्र में बढ़ती अवैध शराब बिक्री की घटना की सूचना देने कहा। गांव में संभावित चोरी,…
बलौदाबाजार : जिला कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पूरे जिले में कुष्ठ रोग के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम, सर्वे एवं कुष्ठ मुक्त हेतु संकल्प जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में सबसे अधिक 38% कुष्ठ के केस विकासखंड बिलाईगढ़ में पाए जाते हैं। ब्लॉक के 51 गांव ऐसे हैं जहां कोई ना कोई कुष्ठ का मरीज अवश्य है। इसे देखते हुए इस दिन गढ़बो कुष्ठ मुक्त बिलाईगढ़ थीम पर कार्य करते हुए बिलाईगढ़ विकासखंड के 6 ग्राम छिर्रा,…
राजनांदगांव : जिले के मोहारा पुलिस चौकी के वनांचल ग्राम घोटिया में करंट लगने से दो बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घोटिया निवासी पंचायत सचिव रोहित रजक की 17 वर्षीय पुत्री टिकेश्वरी रजक नवमी और ग्रामीण कृपाराम मंडावी की पुत्री आठवीं की छात्रा इलेश मंडावी 15 वर्ष दोनों मॉर्निंग वॉक पर रोजाना की तरह खेत की ओर गए थे। जहां गांव के नारद छेदैया अपनी खेत में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए तार में करंट लगाकर जमीन में फैला दिया था। जमीन में फैले करंट लगे तार की…
आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी जैसा व्यक्ति दुबारा पैदा नहीं हो सकता। इस धरती पर ऐसे इंसान बहुत कम पैदा होते हैं जो अपनी पूरी जिंदगी दूसरों के लिए निछावर कर देते हैं। वही शास्त्री जी भी बेहद कर्मठ और सादगी पसंद इंसान थे, उनकी मिसाल इमानदारी के लिए दी जा सकती है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-दुष्कर्म-व-हत्य/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने…
आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नवकी में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिटा है। मिली जानकारी के अनुसार संबंध बनाने से मना करने की बात पर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी, हत्या से पहले और हत्या के बाद आरोपी ने दो बार महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-जादू-टोने-के-शक-म/ बता दे कि महिला का आरोपी गुलशन के साथ पिछले 5 वर्ष से संबंध था, आरोपी डूमरखोला का रहने…
छत्तीसगढ़ के जशपुर में अंधविश्वास के चलते शुक्रवार शाम एक युवक ने अपने बड़े भाई और भाभी को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। उसे संदेह था कि दंपती जादू-टोना करते हैं। हत्या के बाद युवक की पत्नी रात में थाने पहुंची गई। महिला ने पुलिस से कहा कि दो लोगों की हत्या करके आ रही हूं। उनके शव गांव में पड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव बरामद किए। पुलिस ने फिलहाल पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया है। मामला सन्ना थान क्षेत्र का है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-शारदीय-नवरात्र/ जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत डोभ निवासी बुधमन भगत अपनी…
बलौदाबाजार : नोवेल कोरोना वायरस कोविड 19 के संभावित संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित उपाय अमल लाया जाना उचित एवं आवश्यक हो गया है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए नवरात्र पर्व के संबंध में आज कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया है। जिसके अनुसार मूर्ति की ऊंचाई एवं चौड़ाई 6×5 फिट से अधिक नही होनी चाहिए। मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15×15 फिट से अधिक न हो। पंडाल के सामने कम से कम 3 हजार वर्ग फिट की खुली जगह हो। पंडाल व सामने 3 हजार वर्गफिट की खुली…
महासमुंद : महासुमंद जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इसमें बाप-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वही एक महिला गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार सभी एक ही परिवार के थे, जो रायपुर से सरायपाली की ओर जा रहे थे। हादसा तुमगांव थाना क्षेत्र के छछान पहाड़ी के पास हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि वैन के परखच्चे उड़ गए हैं। परिवार राजधानी रायपुर का रहने वाला है। इस हादसे में बोधराम खूंटे (40), ओमप्रकाश (24) और शिवम खूंटे (12) की मौत हो गई है। जबकि सेवंती खूंटे (36) का इलाज अस्पताल…
