Author: Ghatna Manchan

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक शिक्षक ने दो लड़की के बाद लड़का पैदा नहीं होने पर पत्नी शिक्षिका की हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने में उसके चाचा ने भी साथ दिया. पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए पति और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. मामला उरगा थाना क्षेत्र के देवलापाठ का है. मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले शिक्षक पति नारायण राठौर की प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षिका खुशबू उर्फ रानी राठौर ने ज़हर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया था.…

Read More

जगदलपुर – बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। मामला दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक गीदम साप्ताहिक बाजार से बकरे की खरीदी कर जा रहे थे। इस बीच बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दोनों किरंदुल के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान तुला व पंडरु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जैसे ही ये दोनों युवक बाजार से बकरा खरीदकर कर बाइक पर सवार…

Read More

दुर्ग : डोंगरगढ़ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा सफारी कार दुर्घटना का शिकार हो गई है। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर अश्वनी नगर से आठ लोग टाटा सफारी में सवार होकर मा बम्लेश्वरी के दर्शन करने के लिए शनिवार की रात डोंगरगढ़ पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी वाहन में सवार होकर तड़के सुबह रायपुर लौट रहे थे। इस दौरान करीब सात बजे के आसपास मोहन नगर थाना क्षेत्र के…

Read More

गिधौरी : कल 11 अक्टूबर से फ्यूज़न शॉपिंग मॉल का भव्य शुभारंभ होगा। शुभारंभ कार्यक्रम 11 अक्टूबर से 12 एवं 13 अक्टूबर तक चलेगी। निश्चित ही शॉपिंग मॉल के खुल जाने से लोगों को सुविधा मिलेगी। बता दे कि फ्यूज़न शॉपिंग मॉल गिधौरी पुल रोड पर स्थित है। वही इनकी एक शाखा शिवरीनारायण एवं जांजगीर में भी है। फ्यूज़न शॉपिंग मॉल के संचालक ने बताया कि अभी मॉल में किड्स वियर, मेंस वियर, गर्ल वियर एवं साड़ी की विशाल रेंज सहित सभी ब्रांड के कपड़े उपलब्ध है। उन्होंने शुभारंभ कार्यक्रम में लोगों को पधारने की अपील की है।

Read More

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक महिला द्वारा मां से अवैध संबंधों के चलते टंगिया से वार कर अपने ससुर की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद उसने पिता के साथ मिलकर शव के गले में पत्थर डालकर उसे नदी में फेंक दिया। जब पांच दिन से ससुर गायब रहा तो उनकी बेटी ने FIR दर्ज कराई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पिता-पुत्री के साथ हत्या में साथ देने वाले और जानकारी छिपाने के आरोप में 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक,…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर में शुक्रवार देर रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद वो खुद थाने पहुंच गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। लाश घर में ही पड़ी है। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बेटी को पीटा था। खास बात यह है कि उनकी शादी नहीं हुई थी। दोनों करीब दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, महमंद-लालखदान निवासी राजेंद्र निर्मलकर (40)…

Read More

कार्तिक जायसवाल बिलाईगढ़ : चावल घोटाले का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बिलाईगढ़ मंडल के शक्ति केंद्र पुरगांव के राशन वितरण केंद्र में प्रभारी सत्यदेव साहू, सहप्रभारी व युवा मोर्चा महामंत्री कार्तिक जायसवाल उपस्थित रहे। युवा मोर्चा महामंत्री के द्वारा यह सभी को बताया गया कि भीषण कोरोना काल मे हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नवम्बर माह तक सभी देशवासियों को निशुल्क चावल मुहैया कराने की घोषणा एवम योजना को क्रियान्वन किया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री द्वारा प्रति व्यक्ति 5 किलो…

Read More

दशरथ साहू बिलाईगढ़ : बलौदाबाजार जिला के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल गोरबा के प्रभारी प्राचार्य पर पालकों ने बच्चों से ज्यादा फीस लेने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत की गई थी, जिस पर आज बीईओ बिलाईगढ़ जांच के लिये पहुंचे। वही जांच पश्चात कार्यवाही नही होने पर लोगों में आक्रोश है। बता दे कि स्कूल के प्रभारी प्राचार्य द्वारा बच्चो से एक हजार रुपये फीस मंगाई गई थी, उंसके बाद 400 रुपये फिर से मंगाया गया। जिस पर पलको ने इसकी शिकायत की। वही मामले को तूल पकड़ता देख प्राचार्य ने बच्चो को राशि वापस कर दी।…

Read More

बिलाईगढ़ : नवरात्रि पर्व पर ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय के पिता स्व श्रीराम राय जी की स्मृति में बालपुर स्थित बाल उद्यान में वृक्षारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण की शुरुवात स्व श्री राम जी राय के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश समन्यक कांग्रेस कमेटी आ. जा. मुद्रिका राय, सेवादल अध्यक्ष तोषराम साहू, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ परमानंद साहू, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा विनोद रात्रे उपस्थित रहे।

Read More

बिलाईगढ़ : ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने पवनी (बिलाईगढ़) में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की नवीन शाखा खोलने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि यह मांग वर्षो पुरानी है। बता दे कि बिलाईगढ़ विकासखंड में एकमात्र केंद्रीय सहकारी बैंक भटगांव में है, जहाँ रोजाना सैकड़ो की संख्या में किसान पहुंचते है जहाँ कई बार उनको काम करवाने में भारी परेशानी होती है। वही भीड़ भाड़ होने की वजह से कई बार राशि की लूट भी हो चुकी है। साथ ही विभागीय मंत्री द्वारा इसकी घोषणा भी की गई है। लेकिन आज पर्यन्त…

Read More