Author: Ghatna Manchan

दशरथ साहू बलौदाबाजार : जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर 2021 को राज्योत्सव का आयोजन किया जायेगा। उत्सव का आयोजन केवल एक दिन का होगा। शासकीय भवनों में इस दिन रोशनी किये जाएंगे। स्थानीय कलाकारों की टीम द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विकास आधारित प्रदर्शनी सजाये जाएंगे। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने आज यहां अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्योत्सव की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता को राज्योत्सव आयोजन की तैयारी के लिए नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया…

Read More

बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय के प्रयास से अब विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों व आश्रित ग्राम में भी अब शत प्रतिशत नवीन आंगनबाड़ी भवन, मुक्तिधाम, सामुदायिक शौचालय निर्माण, शव दाह गृह, नरवा नरवा गरवा घुरूवा बाड़ी के तहत गौठान निर्माण होगा। जिसके लिए श्री राय ने स्वीकृति हेतु विभाग को निर्देशित किया। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर अब सभी वंचित , उपेक्षित और पिछड़े क्षेत्रों में शत प्रतिशत निर्माण कार्य कराने कार्यवाही आगे बढ़ी है। ज़िला पंचायत सीईओ ने बिलाईगढ़ विधानसभा के सभी ग्रामों में सतप्रतिशत निर्माण कार्य के लिये आदेशित किया है। छत्तीसगढ़…

Read More

आकेश्वर यादव बलरामपुर : बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जोकापाठ में एक 40 वर्षीय महिला की अधजली लाश 50 फिट नीचे खाई में मिली है। ग्रामीणों ने महिला की लाश आज सुबह देखी, वही जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को हुई, क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही ग्रामीण इसे हत्या की आशंका जता रहे है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-दुपट्टे-से-गला-घ/ मामले में सरपंच ने बताया कि लोगों के द्वारा उन्हें घटना की जानकारी सुबह हुई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

गिरीश सोनवानी देवभोग : अखिल भारतीय अग्रवाल युवा समाज के नेतृत्व में आज देवभोग में महाराज अग्रसेन की 5145 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में देवभोग, झाखरपारा, उरमाल समेत आस पास में रहने वाले समाज के सभी लोग आयोजन में भाग लेने परिवार समेत जुटे। कार्यक्रम में बतौर अतिथि राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर गरियाबन्द जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल व छुरा एसडीएम शीतल बंसल शामिल हुए। इस दौरान संदीप अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन महाराज का इतिहास 5 हजार साल से भी ज्यादा पुराना है, सूर्यवंशी महाराज कुश के 34 वी पीढ़ी के संतान थे। महाराज ने…

Read More

सूरजपुर : जिले में सास ने अपनी ही बहू की हत्या कर दी है। दोनों के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बुधवार को भी जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो सास ने बहू की उसी के दुपट्‌टे से गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद खुद थाने में जाकर सरेंडर किया है। मामला सूरजपुर थाना के साहू पारा इलाके का है। आरोपी महिला छत्रमणि ने पुलिस को बताया है कि उसका पिछले एक साल से उसकी बहू पूजा साहू से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह वो आंगन में बैठी ही…

Read More

बिलासपुर : पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए बुधवार की तड़के एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और खुद थाने पहुँचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद सकते में आई पुलिस आरोपी के घर पहुँची और जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंझवापारा का है, आरोपी पति अक्षय भार्गव का 15 साल पहले हरी कुमारी भार्गव से विवाह हुआ था। जिनके 2 बच्चे अनीश भार्गव 13 वर्ष और मनीष भार्गव 12 वर्ष है। मृतिका हर कुमारी भार्गव जीएसटी कार्यालय में काम करती है,…

Read More

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने कवर्धा में देर रात करीब 12 बजे इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। इसके बाद पड़ोसी जिलों बेमेतरा और राजनांदगांव में भी इंटरनेट बंद करा दिया गया है। आशंका है कि भड़काऊ पोस्ट की शेयरिंग को देखते हुए निर्णय लिया गया है। वहीं पुलिस टीमें वीडियो और फोटो के आधार पर दंगाइयों की पहचान करने में जुटी हैं। अब तक 70 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इसमें से 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उपद्रव फैलाने, हिंसा भड़काने…

Read More

बलौदाबाजार : जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहाँ चार दिन के मासूम को उसकी ही चाची ने कुंए में फेक कर हत्या कर दी. कसडोल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में कसडोल थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत ने बताया कि पिकरी गांव में संजना निषाद नाम की महिला ने अपने ही जेठानी के चार दिन के दूध मुंहे मासूम को मौत के घाट उतार दी. मासूम की मां आंगन में बीछे चारपाई में सुलाकर घर के काम मे व्यस्त हो गई. वापस आने पर बच्चे को बिस्तर में नहीं…

Read More

दशरथ साहू बिलाईगढ़ : बलौदाबाजार के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरदरहा गांव में महेश राम पोर्ते खेत गया था, वही खेत से वापस आते समय महेश के ऊपर भालू ने पीछे से हमला कर दिया। जिससे महेश राम के जांघ पर गंभीर घाव हो गया एवं अत्यधिक रक्त बह जाने से महेश की मृत्यु हो गई। वही घटना की जानकारी होते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं मृतक के परिवार को को तात्कालिक सहायता 25000 रुपये दी गई। फिलहाल बिलाईगढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिसके बाद शव को परिजनों को सौप दिया…

Read More

दंतेवाड़ा : जिले में करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई है। बता दे कि मेन लाइन से घर तक गई बिजली सप्लाई की लाइन टूटी हुई थी। इसी तार को बुजुर्ग महिला ने गलती से छू लिया और करंट की चपेट में आ गई। मां को छटपटाता देख बेटा भी बचाने दौड़ा। मगर वो भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र के नकुलनार गांव का है। जानकारी के मुताबिक, उमाशंकर(50) के घर गई बिजली सप्लाई की मेन लाइन की तार टूटी थी। उसका कुछ हिस्सा…

Read More