Author: Ghatna Manchan
गिरीश सोनवानी गरियाबंद : गरियाबंद के रास्ते ओडिसा से मादक पदार्थो की तस्करी करना अब तस्करों के लिए आसान नही होगा। गरियाबंद पुलिस ने बॉर्डर पर हाईटेक चेकपोस्ट लगाए है। इसी रूट से तस्करी की लगातार खबरे सामने आने के बाद डीजीपी डीएम अवस्थी ने इसे रोकने के निर्देश दिए थे. आपको बता दे कि पिछले 8 माह में ही गरियाबन्द व ओड़िसा कालाहाण्डी पुलिस ने इस रूट पर 3 करोड़ रुपय से भी ज्यादा कीमती गांजा पकड़ अन्तर्राज्यीय तस्करों को दबोचा है।अब डीजीपी के आदेश पर गरियाबंद पुलिस ने चेकपोस्ट पर सीसीटीवी से निगरानी शुरू की है। गरियाबंद पुलिस…
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना सामने आई है. घटना में तीन हैवानों ने आदिवासी पीड़िता से न केवल दुष्कर्म किया बल्कि उसे रस्सी से बांधकर रखा. भूखी-प्यासी पीड़िता 2 दिनों बाद बेसुध पड़ी मिली. ये पूरा मामला कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र का है. यहां एक 28 वर्षीय आदिवासी युवती को बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने छात्रावास अधीक्षक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में से एक गांव की महिला सरपंच का देवर बल्ला मरकाम, हीरालाल यादव और नूनेरा बालक छात्रावास का अधीक्षक…
जशपुर : जशपुर ज़िले के फरसाबहार इलाके में बीती रात करीब 8 बजे जूनवाइन गाँव मे हाथी ने एक युवक को कुचल कर मार डाला। मिली जानकारी के अनुसार मृतक वीरेंद्र पिता एल्विस कुजुर 35 वर्ष खारी झरिया अपने मामा के घर से साइकिल से वापस अपने गाँव लौट रहा था, तभी एक पुलिया के पास उसे एक हाथी दिखा। हाथी दिखते ही उसके होश उड़ गए और वह अनबैलेंस होकर साइकिल से नीचे गिर गया और भागने लगा लेकिन थोड़ी दूर जाते जाते हाथी ने वीरेंद्र को अपने सूंड में लपेट लिया और खेत मे ही कुचल कर मार…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ को नया जिला बनाए जाने की घोषणा के बाद से इस इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। इस तारतम्य में राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज शाम बिलाईगढ़ क्षेत्रवासियों ने संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभिनंदन करते हुए आभार जताया। इस अवसर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो और विधायक श्री राम कुमार यादव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन और जनता के बीच दूरियों को खत्म करने के लिए…
आकेश्वर यादव बलरामपुर : महाविद्यालय बलरामपुर के हिन्दी विभाग में विभागीय शोध समिति (डीआरसी) की महत्वपूर्ण बैठक विगत दिवस को प्राचार्य एन. के. देवांगन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क के शोधार्थियों ने पावरप्वाइंट के माध्यम से अपना प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में बाह्य परीक्षक के रूप में उपस्थित रहे शंकरगढ़ महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. पुनीत कुमार राय ने विद्यार्थियों को शोध की बारीकियों से अवगत कराया और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप शोध की आवश्यकता जताई। उन्होंने स्थानीय साहित्य और संस्कृति के अछूत पहलुओं को शोध के माध्यम से प्रकाष में लाने का आह्वान…
छत्तीसगढ़ के बालोद में बच्चे की चाह में एक महिला ठगी का शिकार हो गई। शादी के 7 साल बाद भी महिला को बच्चा नहीं हो रहा था। ठग बाबा ने महिला के प्रेग्नेंसी का दावा किया और उसे जड़ी-बूटी खाने के लिए दी। बदले में 72 हजार रुपए लेकर बाबा गायब हो गया। करीब एक महीने तक जड़ी-बूटी खाने के बाद भी कोई फायदा नहीं होते देख महिला डौंडी थाने पहुंची। पुलिस ने गुरुवार को ढोंगी बाबा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पेंड्री गांव निवासी हिराम निषाद की शादी के 7 साल बीत…
बलौदाबाजार स्थित साईं मंदिर के पुजारी ने बुधवार देर रात चरित्र संदेह में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुजारी दिनभर उससे विवाद और मारपीट करता रहा, फिर रात को घर पहुंचा और पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब वह अधमरी हो गई तो गैस चूल्हा जलाकर उसे पत्नी के ऊपर रख दिया। कमरे से आग निकलता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में ले लिया है। जांच पड़ताल के लिए FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला भाटापारा थाना…
भिलाई : भिलाई से बड़ी खबर सामने आयी है. जहाँ नीट की परीक्षा देने धमतरी से आई छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई. प्रगति नगर, रिसाली में अपने रिश्तेदार के घर आई छात्रा कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. पायल पिता गजाधर राम गंगेले (21 वर्ष) नीट की परीक्षा देने के लिए धमतरी से प्रगति नगर, रिसाली में अपने रिश्तेदार के घर आई थी. यहां कपड़ा सुखाते समय करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गई. परिवार वाले जब तक अस्पताल लेकर पहुंचते, तब तक छात्रा की मौत हो चुकी…
रायपुर : राजस्व पटवारी संघ छ.ग. के जिला एवम प्रान्तीय पदाधिकारी, पटवारी सदस्यों के द्वारा विगत 8 से 13 सितंबर राजस्व से संबंधित भुइया ऑनलाइन पोर्टल को मरम्मत के नाम पर बंद किया गया था। परंतु पोर्टल शुरू होने के बाद आ रही समस्याओं को लेकर विरोध स्वरूप आज राजस्व पटवारी संघ के समस्त जिलों से आये पटवारियों ने इंद्रावती भवन में संचालक भू अभिलेख एव एनआईसी कार्यलय में घेराव किया गया साथ ही आ रही समस्यों से अवगत कराया। संघ के पदाधिकारियों ने संचालक भू अभिलेख शाखा से कहा है कि राजस्व अभिलेखो व दस्तावेजों में जो भी परिवर्तन…
आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिला कांग्रेस कमेटी बलराममपुर के द्वारा वृद्धाश्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन्मदिन मनाया। सेवा और सरोकार को चरितार्थ करते हुए केक काटकर बृद्धजनों के साथ खुशियां मनाई गई और फल वितरण के साथ आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि बलरामपुर में जिला व ब्लॉक स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्मदिन मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने लगभग दो वर्षों के अपने कार्यकाल में बूथ लेवल तक कांग्रेस को सक्रिय करने व कांग्रेस में नई जान…
