Author: Ghatna Manchan
कोरिया : कोरिया जिला के पार्क को परीक्षेत्र जनकपुर मे युवक को भालू ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। युवक मवेशी चराने गया था जहाँ अचानक भालू ने हमला कर दिया, जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही भालू से बीज बचाओ करने गए दूसरा युवक भी भालू के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पार्क परीक्षेत्र जनकपुर के बीट खिरकी के कक्ष क्रमांक 216 में को 9:00 बजे जगजाहिर यादव पिता महावीर यादव मवेशियों को लेकर खिरकी के जंगल में चराने के लिए गया हुआ था।…
चंद्रपुर : गर्लफ्रेंड न मिलने से निराश महाराष्ट्र के एक युवक ने स्थानीय विधायक को ही पत्र लिख डाला. पत्र में अपना दुख बयां करते हुए युवक ने विधायक से गर्लफ्रेंड दिलाने की मांग तक कर डाली है. अब विधायक महोदय को समझ नहीं आ रहा है कि अजीब डिमांड करने वाले इस युवक से कैसे निपटा जाए. महाराष्ट्र के चंद्रपुर से विधायक सुभाष धोटे को उनके विधानसभा क्षेत्र के एक युवक ने पत्र लिखकर गर्लफ्रेंड दिलाने की मांग की है. यह लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कांग्रेस विधायक सुभाष धोटे के नाम मराठी में लिखे पत्र…
नरेंद्र साहू कसडोल : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अभी झमाझम बारिश हो रही है। जिससे कई जगह नदी नाले उफान पर है। जिससे आवागमन बाधित हो गई है। वही आज कसडोल ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोहतरा में बारिश की वजह से बबूल का पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे घंटों तक सड़क जाम रहा। वही ग्रामीणों द्वारा पेड़ को सड़क से हटाने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
अलीराजपुर : मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां चरित्र पर शक के चलते एक महिला को उसके पति ने दोस्तों और माता-पिता के साथ मिलकर बीच सड़क पर खींच-खींचकर पीटा. इस दौरान पति ने पत्नी के कुछ कपड़े भी उतार दिए. महिला के साथ-साथ एक अन्य युवक की भी जमकर पिटाई की गई. महिला के साथ बर्बरता का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें वीडियो वायरल करने वाला शख्स भी शामिल है. http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-बेटी-की-दूसरी-शा/ जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार…
मुंबई के विले पार्ले से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें एक दामाद ने अपनी सास की हत्या कर उसके प्राइवेट पार्ट में बांस डाल दिया। आरोपी दामाद को 14 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, “उसने सास के सिर पर टाइलों से हमला करने और चाकू से वार करने के बाद, आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में एक बांस डाल दिया और एक आंतरिक अंग को बाहर निकाल दिया। पुलिस ने छह दिन पहले आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) को जोड़कर मामला दर्ज किया था।” http://ghatnamanchan.com/सारंगढ़-पत्नी-के-100-रुपये-नही/…
सारंगढ़ : सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक युवक को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। 12.09.2021 के रात्रि ग्राम भैंजनार में एक महिला की उसके पति द्वारा डंडा व पत्थर से चोट पहुंचाकर हत्या करने की सूचना पर थाना प्रभारी सारंगढ़ ने मौके पर पहुंचकर अरोपी पति को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 12/09/2021 की रात्रि करीब 8.55 बजे थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक अमित शुक्ला को मोबाईल के जरिये सूचना मिला कि ग्राम भैंजनार में एक महिला का मर्डर हो गया है। सूचना पर थाना प्रभारी हमराह सहायक उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक अर्जुन…
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या करने वाले शेखर कोर्राम (24) को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। शेखर ने पड़ोस में रहने वाली बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। जिले में संभवत: यह पहला मामला है, जब किसी को मौत की सजा सुनाई गई हो। दरअसल, राजनांदगांव के कोतवाली क्षेत्र में चिखली के कांकेतरा गांव में 22 अगस्त 2020 को एक बच्ची लापता हो गई। गुमशुदगी दर्ज होने पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो पूछताछ में पता चला कि घर से…
जांजगीर : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुवन भास्कर यादव (सारागाव) की माता जी स्व. श्रीमती रमशिला यादव जी के दशगात्र कार्यक्रम में सांसद गुहाराम अजगले शामिल हुए। इस दौरान सांसद ने माता जी की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री गोपी सिंह ठाकुर, नीलकंठ सोनी अपिव मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सोनसाय देवांगन नगर पंचायत अध्यक्ष जैजैपुर, नरसिंह साहू जिला उपाध्यक्ष अपिव मोर्चा, चेतन महंत मण्डल अध्यक्ष बम्हनीडीह, कीर्तन चन्द्रा जिला महामंत्री अपिव. मोर्चा, हुलास किशोर साहू जिला मंत्री किसान मोर्चा, ओमप्रकाश तिवारी मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा हसौद…
नगरी : आदिवासी विकासखंड नगरी में कार्यरत रहे शिक्षा विभाग के शिक्षक कुंवर सिंह नेताम प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला हुरावापारा का दिनांक 09.09.2021 को आकस्मिक निधन हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने तत्काल संवेदनशीलता बरतते हुए शासन के नियमानुसार स्वर्गीय कुंवर सिंह नेताम की पत्नी को उनके परिजनो की उपस्थिति में एग्रेशिया राशि पचास हजार रुपये प्रदान किये जाने के त्वरित निर्देश दिए। बी.ई.ओ. नगरी श्री सतीश प्रकाश सिंह के निर्देश पर दिनांक 13 सितम्बर 2021 को कार्यालयीन कर्मचारी बी.एम साहू बीआरसी, एल.के.साहू, कैलाश साहू ने स्वर्गीय शिक्षक कुंवर सिंह…
बिलासपुर : बिल्हा क्षेत्र में रहने वाली युवती के घर में घुसकर युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बता दे कि युवक पहले युवती के घर मे घुसा फिर वहां से बच्चे को धमका कर भगा दिया। इसके बाद अकेली युवती से दुष्कर्म कर आरोपित युवक भी फरार हो गया। माता-पिता के आने पर युवती ने इसकी शिकायत शनिवार की देर रात बिल्हा थाने में की। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बिल्हा थाना प्रभारी पारस पटेल ने बताया कि बिल्हा क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती अपने घर में अपनी…
