Author: Ghatna Manchan
बिलाईगढ़ : N K CREATION CHATTISGARH के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल में गरीबी और अनाथ बच्चों पर बनी शॉर्ट फिल्म रिलीज हो गई है। वही इस वीडियो को लोगों का अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में कलाकारों की कमी नही है, बस जरूरत है तो एक मंच की। एन के क्रियेशन ने इस वीडियो के माध्यम से बच्चो को मंच प्रदान कर उनके कला को सामने लाने का प्रयास किया है। बता दे कि बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत सरसींवा परिक्षेत्र के उभरते हुए नन्हे कलाकारों का छत्तीसगढ़ी शार्ट फ़िल्म अनाथ रिलीज हो गया है। जिसमे बादल यादव,…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकारी स्कूलों में प्रवेश शुल्क के लिए राशि तय कर दी गई है. हाई स्कूल के बच्चों से 380 रुपए और उच्चतर माध्यमिक स्कूल के बच्चों से 415 रुपए शुल्क लिया जाएगा. लोक शिक्षण आयुक्त ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को यह प्रस्ताव भेजा है. कोरोना लॉकडाउन के दौरान प्रवेश शुल्क लेने पर रोक लगा दी गई थी. अब रोक हटाते हुए प्रवेश शुल्क लेने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है. लोक शिक्षण संचालनालय से जारी पत्र के मुताबिक़ शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए दिशा निर्देश जारी किए…
नवापारा-राजिम : महानदी में अचानक आई बाढ़ के चलते ग्राम लखना और कोलियारी के बीच टापू में आज मंगलवार दोपहर 10 महिला-पुरुष फंस गए . महिला-पुरुष में से किसी के भी पास मोबाइल नहीं होने के कारण लगभग 3 घंटे बाद लोगों को उनके फंसे होने की जानकारी मिली. इसके बाद मामले की जानकारी अभनपुर प्रशासन को दी गई . थाना प्रभारी ए.ए. अंसारी द्वारा उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद उनके मार्गदर्शन में, फंसे लोगों का रेस्क्यू करने रायपुर होमगार्ड के डिप्टी कमांडेंट संजय मिश्रा से बचाव दल भेजने आग्रह किया गया . इस पर शाम…
महासमुंद : पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सांकरा जोक नाला के झाड़ियों में एक महिला की लाश मिली है। युवती की शिनाख्त बागबाहरा सलोमी दास पति दीपक दास (26) के रूप में की गई है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है। बता दे कि महिला पिथौरा के एक निजी बैंक में कार्यरत थी। जानकारी के अनुसार उक्त महिला को कुछ लोगों ने नदी किनारे घुमते हुए देखा था। इस वजह से प्रथम दृष्टया आत्महत्या माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवती अपना बैग और मोबाइल दफ्तर में…
रायपुर : युवा कांग्रेस में प्रवक्ता चयन हेतु आयोजित भाषण प्रतियोगिता “यंग इंडिया के बोल” आज रायपुर में पत्रकार वार्ता के माध्यम से लांच किया गया है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-चलती-मोटर-साइकि/ यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित एक भाषण प्रतियोगिता है, जिसके माध्यम से हम भविष्य के वक्ताओं की खोज करने का काम कर रहे है। 2020 में भी यंग इंडिया के बोल के माध्यम से पूरे देश से प्रतिभागी चुन कर आये थे, जिन्हें अलग अलग स्तर पर पार्टी ने प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी और उन्हीं में से कुछ लोग आज राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर भी है।…
गिरीश सोनवानी देवभोग : आज के दौर में जहां जिंदगी की कोई गारंटी नहीं है, वहां पारिवार की आर्थिक सुरक्षा की चिंता महत्वपूर्ण है. दुर्भाग्यवश अगर परिवार के मुख्य पालक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार पर गरीबी का पहाड़ टूट जाता है. इसी चिंता को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को की गई. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में एक साल का लाइफ इंश्योरेंस प्लान रहता है. इसे प्रति वर्ष रिन्यूअल किया जा सकता है. इस योजना का लाभ सिर्फ मृत्यु के बाद नॉमनी को दो लाख रुपए मिलता है. यानी…
नारायणपुर जिले के बेनूर थाना से 04 किलोमीटर दूर ग्राम नेतानार निवासी मसुराम नेताम अपनी मौसी को लेने बेनूर आया हुआ था। वह अपनी मौसी को लेकर अपने गृहग्राम नेतानार जा रहा था कि बेनूर से 01 किलोमीटर दूर ग्राम भीरागांव पटेलपारा के पास चलती मोटर साइकिल के चक्के में गमछा फंस जाने से मसुराम की मौसी गिर गई जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बेनूर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बंजारे अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के…
बलौदाबाजार : प्रदेश के नर्सिंग महाविद्यालयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को और एमएससी नर्सिंग तथा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर 2021 को होगी। इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। व्यावसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएससी नर्सिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने…
गरियाबंद : जिले में हो रही भारी बारिश ने लोगो के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से सटे मजरकट्टा गांव के दो ग्रामीण पानी की तेज धार में फंस गए है। दोनो को बचाने के लिए जिला प्रशासन की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मजरकट्टा के धनुषराम निषाद और कामता निषाद गांव से लगे नाले से पानी मे बहकर आयी लकड़ी निकालने के लिए घुसे थे। अचानक नाले में पानी का बहाव तेज हो गया और दोनो नाले के बीच में ही फस गए। http://ghatnamanchan.com/युवक-में-विधायक-से-की-अजीब/ ग्रामीणों…
बलरामपुर : बलरामपुर मे मधुमक्खियों के हमले से एक युवक की मौत हो गई है। ये हमला तब हुआ जब वह लकड़ी काटने पेड़ पर चढ़ा था। घटना बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम कुटवा के उदलकछार जंगल की है। मधुमक्खियों के हमले से बचने युवक नीचे उतरने की कोशिश करने लगा और संतुलन बिगड़ने से गिर गया। मधुमक्खी भी उस पर टूट पड़ी। वहां मौजूद परिजन उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन पेड़ से गिरने के कारण उसे अंदरूनी चोट ज्यादा आई थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही ग्राम कुटवा निवासी 28 वर्षीय युवक सिलमानुष लकड़ा…
