Author: Ghatna Manchan
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रीय हो गया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार से मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट के साथ बस्तर और सरगुजा संभाग के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून द्रोणिका, निम्न दबाव के क्षेत्र और चक्रीय चक्रवाती घेरे के प्रभाव से प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश होगी। मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार एक सुस्पष्ट चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा…
महासमुंद : महासमुंद में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां वार्ड-30 में करंट लगने की वजह से नानी और नतनीन की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार उकिया बाई नेताम सुखाने के लिए तार में कपड़ा डाल रही थी. जहा बिजली तार कटा हुआ था, जिसकी चपेट में वह आ गई. जिसे तड़पते देख 24 वर्षीय नतनीन रीता बघेल बचाने पहुंची और वह भी करंट की चपेट में आ गई. जिससे दोनों की मौत हो गई।
महासमुंद : जिला मुख्यालय से 8-10 किलोमीटर दूर दलदली गौरखेडा व झालखमरिया में रविवार की रात सिरपुर हाथी प्रभावित क्षेत्र के दंतैल ने रात 8 से 9 बजे के दरमियान में एक दतैल ने दो ग्रामीण को कुचल कर मार डाला। दंतैल ने एक पखवाड़े में यह तीसरी जनहानि पहुचाई है। हाथी प्रभावित क्षेत्र के हाथी भगाओ फसल बचाओं समिति के संयोजक राधेलाल सिन्हा से मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना ग्राम गौरखेडा के पास की है। राजू विश्वकर्मा (60) महासमुंद वार्ड नं 8 निवासी मनीष यादव व् दीनानाथ साहू के साथ दलदली गौरखेडा महादेव पठार से रात्रि 8 बजे…
रायपुर में चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। बता दे कि युवक अपने घर से निकलकर पास के बाजार में बैठा हुआ था कि तभी एक दूसरे युवक से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे युवक ने बाजार में पहले से बैठे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। मामला आमानाका थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, मोहबा बाजार के डबरापारा निवासी कुचकुच तांडी (20) रविवार रात करीब 9 बजे डबरापारा इलाके के ही बाजार में बैठा था। उसी दौरान मोहल्ले…
छत्तीसगढ़ में कलाकारों की कमी नही है, बस जरूरत है तो एक मंच की। एन के क्रियेशन ने बच्चो को मंच प्रदान कर उनके कला को सामने लाने का प्रयास किया है। बता दे कि बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत सरसींवा परिक्षेत्र के उभरते हुए नन्हे कलाकारों का छत्तीसगढ़ी शार्ट फ़िल्म अनाथ का टीजर रिलीज हो गया है। जिसमे बादल यादव, रेशमी वरे, प्रतिभा खटकर, आशीष भारती राजवीर, रिया टंडन, प्रयाग कुर्रे, नेहा चौहान ने अहम भूमिका निभाई है। बता दे कि यह शार्ट मूवी 15 सितंबर को यूट्यूब चैनल एन के क्रिएशन छत्तीसगढ़ में रिलीज होगी। जिसमे गरीबी…
अंतागढ़ : अन्तागढ़ को जिला बनाने धरना प्रदर्शन के 25 वे दिन बोंदानार के ग्रामीण पहुंचे धरना स्थल पहुंचकर धरना प्रदर्शन का समर्थन किये। बता दे कि सन 1908 में ब्रिटिश काल के समय जब रायपुर जिला हुआ करता था, तब बस्तर रियासत में जगदलपुर और अंतागढ़ तहसील हुआ करते थे। जिसके बाद में बस्तर में कई तहसील बन कर आज जिले भी बन चुके है, वहीं जगदलपुर भी जिला बनकर विकास कर चुका है। परन्तु ब्रिटिश कालीन अंतागढ़ तहसील आज भी अपने विकास की रह ताक रहा है। अंतागढ़ क्षेत्र में ना सही सड़के है ना कोई सुविधा, वहीं…
छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 9 सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था। पता चला है कि आरोपी जुड़वा होने का फायदा उठाकर यहां से वहां भाग जाया करता था। जब पुलिस उसे पकड़ने जाया करती थी। तब वो नहीं उसका जुड़वा भाई पकड़ में आया करता था, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के साले के बयान के बाद आरोपी को पकड़ा गया है। दरअसल, ये मामला मितानिन के साथ लगभग 2 लाख रुपए की ठगी से जुड़ा है। इस मामले…
बिलासपुर में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक ने बाइक सवार 2 लोगों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों का शरीर ट्रक के पहियों में 3 घंटे तक फंसा रहा। दोनों शवों का काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 130 पर कर्रा गांव के पास हुआ। दोनों युवक खूंटा घाट डैम देख कर वापस लौट रहे थे। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-तीज-मनाकर-घर-लौट/ हादसा शनिवार को शाम करीब 7 बजे के आस-पास हुआ। बताया जा रहा है कि कोरबा की…
भिलाई : तीजा मनाकर रायपुर से देवबलोदा चरोदा लौट रहा एक परिवार शुक्रवार की रात को हादसे का शिकार हो गया। एक ही बाइक से परिवार के पांच लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में डीएमसी के पास सड़क के गड्ढे में भरे मुरम से बाइक अनियंत्रित हुई और सभी लोग नीचे गिर गए। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-शादी-से-इनकार-कर/ बाइक पर एक 12 साल भी बच्चा था। जो नेशनल हाइवे पर जाकर गिरा और पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसके सिर को कुचल दिया। वहीं तीन अन्य लोग घायल भी हुए। जिसमें एक बच्ची की स्थिति ज्यादा गंभीर है। जिसे जिला अस्पताल…
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शुक्रवार को शादी से इनकार करने पर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दो लड़कों ने पहले युवती का अपहरण किया। फिर दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर मार डाला। उसका शव शनिवार को दूसरे गांव में पड़ा मिला। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। http://ghatnamanchan.com/बलौदाबाजार-4-वर्षीय-मासूम/ जानकारी के मुताबिक पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली कि 21 साल की सविता का अपहरण हो गया है। पुलिस जांच में पता चला सोनपुरी गांव निवासी दो युवक टिकेंद्र कोसले (24) और भूपेंद्र सतनामी (25) उसे अगवा कर ले गए…
