Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    June 17, 2026

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा…सरपंच अपने परिवार सहित बन गया मजदूर…फर्जी हाजिरी चढ़ाने वाली रोजगार सहायिका पर अब तक नहीं हुई कार्यवाही…पढ़े फर्जीवाड़ा की पूरी खबर और जाने मामले में क्या कहते है अधिकारी…
    Featured

    बलौदाबाजार : मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा…सरपंच अपने परिवार सहित बन गया मजदूर…फर्जी हाजिरी चढ़ाने वाली रोजगार सहायिका पर अब तक नहीं हुई कार्यवाही…पढ़े फर्जीवाड़ा की पूरी खबर और जाने मामले में क्या कहते है अधिकारी…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 4, 2022Updated:December 4, 2022No Comments4 Mins Read3 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार जिले में मजदूरी के नाम पर आर्थिक गड़बड़ी करने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बलौदाबाजार जिला लवन तहसील और कसडोल विकासखंड से 10 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम तुरमा है, जहां रोजगार सहायिका द्वारा अपने पति व चहेते ग्रामीणों के नाम, मस्टररोल में शामिल कर फर्जी हाजिरी भरकर उन्हें लाभ पहुंचाया जा रहा है। ऐसा करके शासन को लाखों का चूना लगाया गया है।

    बता दे कि मनरेगा कार्य में सरपंच व उसके परिवार के सदस्यों की मस्टररोल में फर्जी हाजिरी डालकर राशि गबन करने का मामला उजागर हुआ है। सूचना के अधिकार के अंतर्गत मिली जानकारी में जनपद पंचायत बलौदाबाजार क्षेत्र के लवन तहसील और कसडोल विकासखंड से दस किमी की दूरी पर ग्राम पंचायत तुरमा में मनरेगा कार्य में सरपंच और उसके परिवार के सदस्यों की मस्टररोल में फर्जी हाजिरी डालकर राशि गबन करने का मामला उजागर हुआ है।

    उप चुनाव के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सांसद दीपक बैज ने झोंकी पूरी ताकत…

    ग्रामीणों ने उच्च अधिकारी व प्रदेश के पंचायत मंत्री को लिखित आवेदन देकर सरपंच व रोजगार सहायिका के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। शिकायतकर्ता साहेबलाल बंजारे, नरेंद्र कुमार पैकरा, विनोद साहू, डेविड प्रजापति, भरतलाल व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तुरमा के सरपंच प्रेमलाल साहू व रोजगार सहायक के पद पर कार्यरत उसके छोटे भाई की पत्नी सविता साहू ने अपने पद का दुरुपयोग किया है।सरपंच प्रेमलाल साहू द्वारा अपने स्वयं के नाम पर शौचालय निर्माण, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास व तालाब गहरीकरण कार्य में फर्जी मस्टररोल तैयार करवाकर राशि गबन किया गया है।

    यही नहीं रोजगार सहायिका सविता साहू ने सरपंच की पत्नी गौरीबाई, सरपंच की मां मेलाबाई व अपने पति मोहन साहू के नाम पर फर्जी मस्टर बनाकर उनके नाम से मजदूरी हासिल करने के लिए बड़ी राशि आहरण किया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की ग्राम पंचायत तुरमा में जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। वहीं शिकायतकर्ताओं की शिकायत के बाद, जांच में सही पाए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

    बिलाईगढ़ : भाजपा का अनिश्चितकालीन धरना लगातार छठवे दिन भी जारी…जाने क्या है पांच सूत्रीय मांग…

    रोजगार सहायिका ने वर्तमान कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना को पलीता लगाते हुए गांव में बनाए जा रहे गौठान निर्माण में जिन मजदूरों ने काम नहीं किया है, उनका भी नाम मस्टररोल में फर्जी हाजिरी डालकर राशि निकालने का साहस दिखा डाला। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने गत दिनों कलेक्टर जनदर्शन और प्रदेश के पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव से सौजन्य मुलाकात कर की है तथा फर्जीवाड़ा में संलिप्त ग्राम तुरमा के सरपंच व रोजगार सहायिका के खिलाफ कार्यवाही कर नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की है।

    उक्त संबंध में शिकायतकर्ताओं ने पूर्व में भी बलौदाबाजार जिला के कलेक्टर व जनपद सीईओ से इसकी शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर जांच टीम गठित कर जांच भी की गई। जांच में रोजगार सहायिका को जांच टीम ने फर्जी मस्टररोल बनाने को लेकर दोषी भी माना था जिसके बाद रोजगार सहायिका को चेतावनी देकर उक्त पद पर बरकरार रखा गया। जांच टीम ने, जांच के दौरान इस प्रकार की गलती दोबारा नहीं करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद रोजगार सहायिका के द्वारा फिर से रोजगार गारंटी कार्यों में फर्जीवाड़ा कर राशि का गबन किया गया है। जिसकी शिकायत के आधार पर पुनः जांच किया गया। जांच टीम ने रोजगार सहायिका को फिर से दोषी करार दिया, इसके पश्चात जांच टीम ने पद मुक्त करने का निर्णय लिया साथ ही गबन की राशि को वसूलने के लिए अनुशंसा भी की गई थी लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी रोजगार सहायिका पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

    रोजगार सहायिका अपने पद पर आज भी पदस्थ हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि रोजगार सहायिका पर उच्च अधिकारियों की मेहरबानी बनी हुई है। दो साल बीत जाने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर, शिकायतकर्ता ने फिर से बलौदाबाजार जिला कलेक्टर व जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व अनुविभागीय अधिकारी के नाम से पुन: शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

    क्या कहते हैं अधिकारी :–
    आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है, देख कर ही कुछ बता सकता हूं, दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

    रवि कुमार, सीईओ, जनपद पंचायत बलौदाबाजार

    क्या कहते हैं जांच अधिकारी :-
    जांच के दौरान फर्जी मस्टररोल पाया गया है, राशि की वसूली करने व पद से बर्खास्त करने के लिए लिखा गया है।

    आरएस मनहरे, जांच अधिकारी व पंचायत इंस्पेकटर, जनपद पंचायत बलौदाबाजार

    क्या कहते हैं जनपद पंचायत कार्यक्रम अधिकारी :-
    शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है , शिकायत पर जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

    अविनाश पैकरा, कार्यक्रम अधिकारी, जनपद पंचायत बलौदाबाजार

     

    Courtesy : The Bigul

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    June 17, 2026
    Featured

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026
    Featured

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026
    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,073 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,693 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,458 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,239 Views
    Don't Miss

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    By Ghatna ManchanJune 17, 20260

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय…

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1057784
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.