बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दुल्हन की मां, बड़ी-मां समेत 3 की मौत…बेटी की शादी कर लौट रहा था परिवार…घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रैक्टर…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। शादी समारोह से लौटते वक्त अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में मौके पर ही 2 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

मामले में थाना प्रभारी केसी दास ने बताया कि ग्राम खैंदा निवासी सीमा मानिकपुरी और ग्राम ठाकुरदिया निवासी लखन लाल मानिकपुरी की शादी बुधवार को थी। दूल्हा-दुल्हन के परिजन और रिश्तेदार धार्मिक स्थल तुरतुरिया शादी के लिए गए हुए थे। यहां दोनों की शादी मंदिर में होनी थी। मायके वाले ट्रैक्टर क्रमांक CG-22-J-5832 में सवार होकर तुरतुरिया गए हुए थे। शादी के बाद लड़के पक्ष के लोग दुल्हन की विदाई कराकर ग्राम ठाकुर दिया चले गए। वहीं मायके पक्ष के लोग अपने घर बुधवार देर रात को ग्राम खैंदा लौट रहे थे, तभी ठाकुरदिया और तुरतुरिया के बीच घाटी में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रात 10-11 बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत कसडोल थाना पुलिस को सूचना दी। हादसे में 2 महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृत महिलाओं में दुल्हन की मां राधा बाई मानिकपुरी (50 वर्ष) और बड़ी मां कुमारी बाई मानिकपुरी (53 वर्ष) शामिल है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरिए कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर में दोनों परिवारों के करीब 25 लोग सवार थे। दुल्हन की मां और बड़ी मां की मौत हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है। तीनों मृत महिलाओं के शव का पोस्टमॉर्टम गुरुवार को करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

ग्राम पंचायत मुड़ागांव के सचिव खिलाफ ग्रामीणों व पंचो ने खोला मोर्चा…15 वे वित्त की राशि का गबन करने का आरोप जिले के कलेक्टर से की शिकायत…

डॉक्टरों ने बताया कि करीब 22 लोगों को कसडोल अस्पताल लाया गया था। इनमें से गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया था, इनमें एक महिला की मौत हो गई है। 2 महिला की मौत पहले ही मौके पर हो चुकी थी। वहीं एक और महिला कोरबा निवाली नीमा की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज जारी है। बाकी लोग जो मामूली रूप से घायल थे, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। घायलों में 4 बच्चे भी शामिल हैं।

संसदीय सचिव चंद्रदेव के प्रयास से फिर मिली करोड़ो रुपये की स्वीकृति…क्षेत्रवासियों ने जताया श्री राय का आभार…देखे पूरी सूची…

 

Courtesy : Dainik Bhaskar

Latest News

छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार कार में लगी भीषण आग…4 दोस्तों की जलकर मौत…

छत्तीसगढ़ : तेज रफ्तार कार में लगी भीषण आग...4 दोस्तों की जलकर मौत... कांकेर : केशकाल से कांकेर की ओर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!