Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : कलेक्टर ने की शासकीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा, अब घर-घर जाकर लगाया जायेगा कोरोना टीका…
    Featured

    बलौदाबाजार : कलेक्टर ने की शासकीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा, अब घर-घर जाकर लगाया जायेगा कोरोना टीका…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 14, 2021No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    पशुओं के लिए पैरा एकत्र करने चलेगा अभियान, आयुष्मान कार्ड बनाने गांवो-शहरों में लगेंगे विशेष शिविर, जिला स्तरीय युवा उत्सव में 17 को जुटेंगे 700 युवा…

    दशरथ साहू
    बलौदाबाजार : जिले में विगत 8 दिसम्बर को संपन्न महा टीकाकरण अभियान की उपलब्धि से गदगद जिला प्रशासन अब घर घर दस्तक देकर शत-प्रतिशत टीकाकरण की रणनीति पर काम कर रहा है। छूटे हुए लोगों को अब उनके घर तक पहुंचकर टीका लगाये जाएंगे। महाअभियान के बाद जिले में प्रथम चरण का टीकाकरण 70 प्रतिशत से बढ़ कर 79 प्रतिशत और दूसरे चरण का टीकाकरण 39 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत तक हो गया है। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने आज यहां अफसरों की बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ.फरिहा आलम सिद्धिकी, डीएफओ श्री कृष्णाराम बढ़ाई, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय वरिष्ठ अफसर मौजूद थे।

    घटना मंचन : 5 वीं क्लास की बच्ची ने किया सुसाइड, परिवार ने कहा- ‘क्राइम पेट्रोल’ से सीखा खुदकुशी का तरीका…

    कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में कहा कि सभी संचालित गोठानों में गोबर की खरीदी शुरू की जानी चाहिए। प्रत्येक विकासखण्ड में प्रति दिन कम से कम 100 क्विंटल गोबर की खरीदी अनिवार्य रूप से हो। किसानों से पैरादान के लिए अगले दो-तीन दिनों तक अभियान चलाया जाए। पैरा संग्रहण का यह उचित समय है। कटाई के बाद पैरा फिलहाल खेतों पर पड़ा है। उन्होंने किसानों को गोठानों की पशुओं के उपयोग के लिए खुले दिल से पैरादान करने का अनुरोध भी किया है। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़क एवं भवन निर्माण के कार्यों में तेजी लाया जाये। राजस्व अधिकारियों को सरकारी निर्माण कार्यों से जुड़े भू-अर्जन प्रकरणों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये। आदिम जाति कल्याण विभाग को पूर्ण हो चुके हॉस्टल 20 तारीख तक सुपुर्द करने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग को दिये हैं।

    कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति को बढ़ाने को कहा है। जिले में अभी तक केवल 58 प्रतिशत परिवारों को ही जारी किया जा सका है। उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्रों में 24 दिसम्बर को और ग्राम पंचायतों में 27 दिसम्बर को इसके लिए विशेष शिविर लगाकर कार्ड बनवाने कहा है ताकि आपात स्थिति में पंजीकृत अस्पतालों में इलाज किया जा सके। ग्रामीणों और किसानों की राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा ‘आओ जुड़े राजस्व से 50 दिन’ के शीर्षक से एक अभियान शुरू किया जा रहा है। 50 दिनों का यह विशेष अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। कलेक्टर ने जिला स्तरीय युवा उत्सव की तैयारी की भी समीक्षा की। यह उत्सव 17 दिसम्बर को स्थानीय नगर भवन परिसर में आयोजित किया जायेगा। इसमें जिले के सभी छह विकासखण्डों से चयनित लगभग 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कलेक्टर ने धान खरीदी की मानीटरिंग के लिए नियुक्त नोडल अफसरों की रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,042 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,686 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,327 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,206 Views
    Don't Miss

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    By Ghatna ManchanMarch 13, 20260

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण…

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1050504
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.