Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : फ्लैगशिप योजनाओं का जायजा लेने कलेक्टर-एसपी पहुँचे जिलें के अंतिम छोर स्थित गांव…ग्रामीणों के संग जमीन में बैठकर किए भोजन, जमीनी स्तर में योजनाओं के क्रियान्वयन सम्बंधित लिए जानकारी…
    Featured

    बलौदाबाजार : फ्लैगशिप योजनाओं का जायजा लेने कलेक्टर-एसपी पहुँचे जिलें के अंतिम छोर स्थित गांव…ग्रामीणों के संग जमीन में बैठकर किए भोजन, जमीनी स्तर में योजनाओं के क्रियान्वयन सम्बंधित लिए जानकारी…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJuly 20, 2022No Comments3 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार :फ्लैगशिप योजनाओं का जायजा लेने आज कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बिलाईगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकासखण्ड के सबसे अंतिम छोर स्थित गांव तेंदुदरहा के गौठान में पहुँचकर गौधन न्याय योजना एवं आजीविका संबंधित कार्यो की क्रियान्वयन के बारे में संबंधित जानकारी हासिल की। साथ ही मौके पर श्री बंसल एवं श्री झा ने ग्रामीणों संग ही जमीन में बैठकर भोजन किए।
    कलेक्टर को अपने इतने नजदीक पाकर ग्रामीण भी बेहद खुश एवं अचंभित हुए। महिला स्व सहायता समूह से जुड़े रामबाई ने कलेक्टर के बाजू में बैठकर भोजन करते हुए गांव के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने पूछा दाई तोर राशन कार्ड बने है कि नही जिस पर उन्होंने कहा बना है। हर महीना राशन मिलथे की नही रामबाई ने जवाब दिया कि सोसायटी में सही समय में मिल जथे।

    श्री बंसल ने आगें पूछा तुमन मोला का का सब्जी खावात हो, उस पर रामबाई ने बताया कि सर खोटनी भाजी मसूर के संग, चना खेखेसी, फुटू एवं टमाटर फदका परोसे है। श्री बंसल ने टमाटर फदका एवं खोटनी भाजी की खूब प्रशंसा की। इस दौरान महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अतिरिक्त शेड की मांग की जिस पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ को नये शेड शीघ्र बनाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कलेक्टर एसपी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गौठान में वृक्षारोपण किए।

    इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बिलाईगढ़ नगर स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स, एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में और अधिक कार्य करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए। उन्होंने पूरे स्कूल का मुयायना कर और विस्तार करने के निर्देश दिए है। निरीक्षक के दौरान अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों से मुलाकात कर उनके हाल चाल का जायजा लिया। इस दौरान उपस्थित नगरवासी ने श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर के संचालन सम्बंधित शिकायते दर्ज करायी। तहसील एवं एसडीएम कार्यालय में बंद आलमारी से पुराने रिकार्ड को खंगाला। इस दौरान पुराने रिकार्ड मिलने पर रीडर को फटकार लगाते हुए उसे रिकार्ड रुम में व्यवस्थित जमा करनें के निर्देश दिए है। साथ ही तहसील कार्यालय में सार्वजनिक टॉयलेट नही होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए नगर पंचायत के अधिकारियों को उक्त स्थल में सार्वजनिक शौचालय बनाने के निर्देश दिए है।

    कलेक्टर सिक्का डालते रह गए पर पानी नही निकल पाया : एसडीएम कार्यालय के नजदीक नगर पंचायत द्वारा संचालित प्री प्रेड वॉटर एटीएम के बारे में सीएमओ से पूछा यह चल रहा है कि नही। उन्होंने जवाब देतें कहा कि हां सर देख लीजिए चल रहा है। फिर कलेक्टर श्री बंसल ने अपने गाड़ी से खाली बॉटल मंगवा कर खुद पानी लेने बूथ पर पहुँच गये। उन्होंने लगातार 4 सिक्के डाला पर पानी नहीं निकला। जिससे कलेक्टर ने सीएमओ के कामकाज के प्रति गहरी नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगायी और उन्हें अपने कार्य मे सुधार लाने के निर्देश दिए।

    इस निरीक्षण के दौरान ग्राम तेंदुदरहा सरपंच शकुंतला सारथी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में ग्रामीण सहित एसडीएम के एल सोरी, एसडीओपी संजय तिवारी तहसीलदार नमिता मारकोले, नायब तहसीलदार करुणा आहेर, रुपाली मेश्राम, जनपद पंचायत सीईओ योगेश्वरी बर्मन सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी गण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,065 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,442 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,229 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1056175
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.