बलौदाबाजार : JCCJ छोडेंगे विधायक प्रमोद शर्मा…बोले-विधानसभा सत्र के बाद इस्तीफा दे दूंगा…भाजपा में हो सकते हैं शामिल…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बलौदाबाजार : JCCJ छोडेंगे विधायक प्रमोद शर्मा…बोले-विधानसभा सत्र के बाद इस्तीफा दे दूंगा…भाजपा में हो सकते हैं शामिल…

- Advertisement -

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस(JCCJ) के विधायक प्रमोद शर्मा अब पार्टी छोडने वाले हैं। वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। शुक्रवार को मीडिया से चर्चा के दौरान जनता कांग्रेस छोडने की बात खुद विधायक शर्मा ने कही। प्रमोद शर्मा कहते दिखे – अब जनता कांग्रेस पार्टी छोड़ने का मन है, विधानसभा का सत्र समाप्‍त होते ही पार्टी से इस्‍तीफा दें दूंगा। किस पार्टी में जाएंगे, पूछे जाने पर कह- देखते हैं, हालांकि चर्चा है कि भाजपा की ओर शर्मा का झुकाव है।

बता दे कि प्रमोद कुमार शर्मा बलौदाबाजार सीट से विधायक हैं। 2018 में उन्‍होंने पूर्व मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ (जेसीसीजे) से चुनाव लड़ा था। विधानसभा में कुछ अफसरों से शर्मा ने इस्तीफे के नियमों को लेकर चर्चा की। काफी देर तक दिमाग लगाने के बाद उन्होंने इस्तीफे की बात साफ कह दी।

छत्तीसगढ़ : पेड़ पर लटकी मिली 12 वीं की छात्रा की लाश…आत्महत्या की आशंका…

 

जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभी अमित जोगी हैं। अमित के साथ प्रमोद शर्मा की लड़ाई 10 महीने पहले खुलकर सामने आई। तब पार्टी विरोधी होने की बात कहकर जनता कांग्रेस के एक और विधायक धर्मजीत सिंह को निकाल दिया गया था। उस दौरान प्रमोद शर्मा ने कहा – पार्टी मुझे भी निकालना चाहती है तो निकाल दे।

Latest News

देवभोग क्षेत्र में आबकारी विभाग की निष्क्रियता से शराब माफिया बेखौफ, झिल्ली पाउच का बढ़ा अवैध कारोबार…

देवभोग क्षेत्र में आबकारी विभाग की निष्क्रियता से शराब माफिया बेखौफ, झिल्ली पाउच का बढ़ा अवैध कारोबार... गिरीश सोनवानी गरियाबंद :...

More Articles Like This

error: Content is protected !!