Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : दो किसानों की आकस्मिक मौत का कलेक्टर ने कराई जांच, नहीं था उन पर कोई सरकारी ऋण बकाया…प्रथम दृष्टया घरेलू समस्याओं से व्यथित होकर मौत को गले लगाया…
    Featured

    बलौदाबाजार : दो किसानों की आकस्मिक मौत का कलेक्टर ने कराई जांच, नहीं था उन पर कोई सरकारी ऋण बकाया…प्रथम दृष्टया घरेलू समस्याओं से व्यथित होकर मौत को गले लगाया…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanApril 5, 2022No Comments3 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने भाटापारा तहसील के ग्राम दतरेंगी एवं सिमगा तहसील के ग्राम सोनबरसा निवासी दो किसानों की आकस्मिक मौत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सूचना मिलते ही मामले की भाटापारा एवं सिमगा एसडीएम से जांच कराई। एसडीएम ने जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार इन किसानों पर कोई सरकारी ऋण बकाया नहीं था। प्राथमिक रूप से ऐसा लगता है कि वे घरेलू समस्याओं से व्यथित होकर मौत को गले लगाया है। पुलिस द्वारा भी मामले की सघन जांच की जा रही है।

    एसडीएम भाटापारा द्वारा जिला प्रशासन को सौंपे गये रिपोर्ट के अनुसार आज 5 अप्रैल को ग्राम दतरेंगी पटवारी हल्का नम्बर 5 रानिमं तरेंगा तहसील भाटापारा के निवासी रमेश पिता भावसिंग उम्र 52 वर्ष का फॉसी लगाने से मृत्यु हो गई। इस संबंध में तहसीलदार भाटापारा ज्योति मसिहारे द्वारा मृतक के निवास स्थान पर जाकर ग्राम कोटवार सुरेश गंधर्व, मृतक के दमाद सुरज वर्मा पिता सनत राम वर्मा,उनके पडोसी भूखन यदु पिता मत्तूलाल एवं उपस्थित ग्रामवासी से पूछताछ किया गया जिसके अनुसार, मृतक के परिवार में कुल पांच सदय है। मृतक का पिता भावसिंग मृतक रमेश,मृतक के पत्नि रम्हला एवं दो पुत्रीयाँ किरण और नेहा है। किरण का विवाह हो चुका है और वह अपने ससुराल ग्राम जरौद तहसील सिमगा में निवास करती है। मृतक के पिता भावसिंग पिता तुलसी के नाम पर ग्राम दतरेंगी में कुल रकबा 0.500 हेक्टेयर भूमि भूमिस्वामी हक में दर्ज है। जिसमें मृतक के परिवार द्वारा धान फसल बोया गया था उनके द्वारा दिनांक 7 दिसम्बर 21 को टोकन कटाकर 21.20 क्विटंल ग्राम टेहका सोसायटी धान में बेचा गया है। जिसकी राशि 41 हजार 128 रूपये भावसिंग के खाते में हस्तांतरित हुई है। इनके के द्वारा किसी प्रकार का ऋण अथवा के सी.सी ऋण नहीं लिया गया है। ग्राम दतरेंगी में मृतक का 50×60 = 3 हजार वर्ग मीटर पर पक्का मकान एवं बाड़ी स्थित है। जिसमें तीन दुकान बना हुआ है। जिस पर एक दुकान प्रतिमाह 1 हजार रूपये को किराये पर दी गई शेष दो दुकान रिक्त है। मृतक और उनकी पत्नि दोनो भाटापारा में राजमिस्त्री का कार्य करते थे। उनके नाम पर गुलाबी राशन कार्ड बना हुआ है, जिस पर 35 किलो प्रतिमाह चावल मिलता है। तथा पीएमजीकेएवाय योजना के तहत प्रति युनिट 5 किलो अर्थात 20 किलो चावल पृथक से मिलता है तथा एक किलो नमक,एक किलो शक्कर मिलता है। साथ ही उनके घर वालों के अनुसार मृतक बिना शराब सेवन के नहीं रह पाता था।

    इसी तरह सिमगा एसडीएम के द्वारा जांच रिपोर्ट के ग्राम सोनबरसा राजू कुर्रे उम्र 40 के संबंध में बताया गया है कि मृतक के नाम पर किसी भी प्रकार की ऋण एवं कोई अचल संपत्ति नही था। वह अपने ससुराल में रहता था। जहां पर कल पत्नी एवं परिवार वालों के साथ झगड़ा हुआ। जिसमे ससुराल वाले एवं पत्नी साथ हो गये। जिससे वह काफी दुःखी हो गया था। वह मृत्यु के समय रात लगभग रात 11-12 बजे ग्राम कोटवार से बातचीत हुई थी। इस दौरान वह शराब का सेवन किया हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,065 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,442 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,229 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1056232
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.