Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : दो नाबालिग बच्चों की हत्याकांड का हुआ खुलासा, आम तोड़ने की बात पर हुआ विवाद, लाठी डंडे से पीट पीटकर की गई थी दोनों बच्चों की हत्या…मामले मे 04 अपचारी बालक को पुलिस ने…
    Featured

    बलौदाबाजार : दो नाबालिग बच्चों की हत्याकांड का हुआ खुलासा, आम तोड़ने की बात पर हुआ विवाद, लाठी डंडे से पीट पीटकर की गई थी दोनों बच्चों की हत्या…मामले मे 04 अपचारी बालक को पुलिस ने…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMarch 23, 2022No Comments4 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। वही मामले में पुलिस ने 4 अपचारी बालकों को अभिरक्षा में ली ही।

    मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च को प्रार्थी ग्राम चकरवाय निवासी ने थाना कसडोल आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके बच्चे शौर्य उर्फ गोयल चेलक पिता उमेंद्र चेलक उम्र 07 वर्ष तथा लवेन्द्र पिता जनक राम चेलक उम्र 08 वर्ष सुबह घर से कहीं चले गए हैं तथा इन्हें पूरे गांव में तथा आसपास ढूंढने पर भी कहीं नहीं मिल रहे हैं, कि रिपोर्ट पर थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध क्र. 212/2022 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर निरीक्षक आशीष राजपूत, उपनिरीक्षक हितेश जंघेल के नेतृत्व मे पुलिस की 04 टीमों का निर्माण कर दोनों बच्चों की खोजबीन कार्यवाही प्रारंभ की गई। इस दौरान दिनांक 22.03.2022 को ग्राम चकरवाय से 02 किलोमीटर दूर खेत-खार में दोनों बच्चों की लाश बरामद हुई। मामले की सूचना मिलने पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचे, साथ ही पूरे बलौदाबाजार जिले से अलग-अलग थाना प्रभारियों को अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचने निर्देशित किया गया। प्रकरण मे FSL टीम एवं डाग स्क्वायड की टीम द्वारा घटनास्थल का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया। दोनों बच्चों का शव डी-कंपोज हो चुका था, जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि घटना कुछ दिनों पूर्व का है। साथ ही मृत बच्चों के शरीर में चोट के भी कई निशान पाए गए थे। जिससे प्रथम दृष्टया लाठी डंडे से पीटकर एवं चोट पहुंचाते हुये दोनों बच्चों की हत्या करना प्रदर्शित हो रहा था। प्रकरण में दोनों बच्चों की निर्मम हत्या करने वाले अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 213/2022 धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही प्रारंभ की गई।

    बलौदाबाजार : दिल दहला देने वाला मामला…खेत में मिली दो बच्चों की खून से लथपथ शव, पत्थर से कुचलकर की गई है हत्या…कुछ दिन पहले भी मिली थी एक बच्चे की लाश…पढ़े पूरी खबर…

    ग्राम मे एक साथ दो बच्चों के हत्या होने जैसे गंभीर घटना को दृष्टिगत रखते हुए तथा इस अंधे दोहरे हत्याकांड मे तत्काल आरोपियों की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा द्वारा श्री पीताम्बर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की कुल 10 टीम का गठन किया गया। पुलिस की इन टीमों द्वारा घटना के समस्त बिंदुओं का आकलन करते हुए आरोपियों की पहचान कार्यवाही प्रारंभ की गई।

    बिलाईगढ़ : बाइक में आमने – सामने की भिड़ंत से 2 युवक घायल, 108 की टीम ने प्राथमिक उपचार कर पहुंचाया हॉस्पिटल…

    इस प्रकार आरोपियों तक पहुंची पुलिस :- पुलिस की अलग-अलग टीमों ने गांव में ही कैम्प कर घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का गहन मुआयना कर रही थी, तो पुलिस की दूसरी टीम मृत बच्चों के परिवार वालों, रिश्तेदारों, बच्चों के मित्रों एवं अन्य व्यक्तियों से लगातार विस्तृत पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान प्रकरण में पता चला कि दोनों मृतक बालकों को अंतिम बार दोपहर में गांव से निकलते देखा गया था, तथा इसी समय गांव के ही अन्य बालकों के भी नदी में नहाने जाने की जानकारी मिली थी। जिसमे शामिल 02 आरोपी अपचारी बालकों का दोनों मृत बालको से आम तोड़ने की बात पर से वाद-विवाद हुआ था। कि उक्त अपचारी बालकों से लगातार मनोवैज्ञानिक रूप से पूछताछ करने पर इन बालकों ने दोनों बच्चों की हत्या करना कबूल किया तथा प्रकरण में शामिल अपने अन्य 02 अपचारी आरोपी बालकों एवं घटना के संबंध में भी पूरी बात बताई।

    ये थी हत्याकांड की मुख्य वजह :- मामले में मृतक एवं आरोपी बच्चों के मध्य आम तोड़ने की बात पर वाद विवाद हुआ था, कि घटना दिनांक को दोनों मृतक बच्चे नदी में नहा कर वापस घर आ रहे थे, इसी बीच उनका सामना आरोपी बच्चों से हो गया। तत्पश्चात आरोपी अपचारी बालकों ने पूर्व में हुए वाद विवाद की बात को लेकर मृतक बच्चों के साथ मारपीट करना प्रारंभ कर दिया। मारपीट से बचने के लिए दोनों मृतक बच्चे खेत की तरफ भागने लगे। आरोपी बालक भी मृतक बच्चों को पकड़ने के लिए इनके पीछे भागने लगे। ग्राम से कुछ दूर जाने के पश्चात इन चारों आरोपी बालकों द्वारा मृतक बच्चों को घटनास्थल के पास घेरकर पकड़ा गया। इसके बाद चारों अपचारी बालकों ने गुस्से में आकर पास में ही रखे लाठी से दोनों बच्चों को मारना प्रारंभ कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों बच्चों शौर्य एवं लवेन्द्र की मृत्यु हो गई। आरोपी अपचारी बालकों से 02 नग लाठी बरामद किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Featured

    मसरूम की तलाश में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला…तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर…

    August 15, 2026
    Featured

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    July 23, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,091 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,893 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,708 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,481 Views
    Don't Miss

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    By Ghatna ManchanAugust 25, 20260

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय… कसडोल : टीईटी…

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1062335
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.