Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : महतारी वंदन योजना अन्तर्गत जिले के 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में अंतरित होगी पहली किश्त की राशि…जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर होगा महतारी वंदन सम्मेलन…
    Featured

    बलौदाबाजार : महतारी वंदन योजना अन्तर्गत जिले के 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में अंतरित होगी पहली किश्त की राशि…जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर होगा महतारी वंदन सम्मेलन…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMarch 5, 2024No Comments2 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार : महतारी वंदन योजना अन्तर्गत जिले के 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में अंतरित होगी पहली किश्त की राशि…जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर होगा महतारी वंदन सम्मेलन…

    बलौदाबाजार : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 7 मार्च 2024 को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमे राज्य शासन की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना अन्तर्गत जिले के पात्र लगभग 3 लाख 20 हजार हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त की राशि 1000 रुपये प्रति हितग्राही ऑनलाइन अंतरित की जाएगी। महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड एवं नगरीय निकायों में भी होगा। जिला स्तरीय आयोजन बलौदाबाजार स्थित दशहरा मैदान में होगा। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी होगा। कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजन के सम्बन्ध में विस्तृत निर्देश अधिकारियों को दिये।

    कलेक्टर श्री चौहान ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को जिला, विकासखण्ड एवं नगरीय निकयों में आयोजित होने वाले महतारी वंदन सम्मेलन स्थल पर केबल कनेक्टिविटी, विद्युत कनेक्शन, एलईडी प्रोजेक्टर, विडियो कैमरा, मंच व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों एवं महिला हितग्राहियों के लिए बैठक व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 6 एवं 7 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मेडिकल की टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं ताकि छूटे हुए लोग वहां आयुष्मान कार्ड बनवा सकें। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए हितग्राही को आधार एवं राशन कार्ड लाना होगा।

    कलेक्टर ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए जमीन की सहज उपलब्धता के लिए सभी तहसीलों में लैंड बैंक बनाने के निर्देश तहसीलदारों को दिए। उन्होंने कहा कि तहसीलदार अपने तहसील में सरकारी जमीन का चिन्हांकन कर अपने आधिपत्य में लेकर रखें ताकि समय पर उसका उपयोग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत ‘निक्षय मित्र’ के लिए वाणिज्यिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ ही अधिकारियों को भी सहभगिता करने कहा । ‘निक्षय मित्र’ के माध्यम से टीबी मरीजों को 6 माह तक पोषण किट उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान में जिले में लगभग 597 टीबी के मरीज हैं। कलेक्टर श्री चौहान ने विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजनों को आसानी से हो सके इसके लिए योजनाओं की स्टैंडी बनवाकर कार्यालय के बाहर रखने के भी निर्देश दिए।

    बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन, अपर कलेक्टर श्री व्हीसी एक्का, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063538
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.