Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…

    September 26, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » तालाब गहरीकरण में बड़ा घोटाला… पंचायत पदाधिकारियों और परिवार के नाम पर लूटी सरकारी राशि…
    Featured

    तालाब गहरीकरण में बड़ा घोटाला… पंचायत पदाधिकारियों और परिवार के नाम पर लूटी सरकारी राशि…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJune 30, 2025No Comments2 Mins Read3 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    तालाब गहरीकरण में बड़ा घोटाला… पंचायत पदाधिकारियों और परिवार के नाम पर लूटी सरकारी राशि…

    गिरीश सोनवानी
    देवभोग : सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे, यही उद्देश्य होता है। परंतु जब इन्हीं योजनाओं में भ्रष्टाचार रूपी दीमक लग जाए तो जनता के विश्वास पर गहरा आघात होता है। देवभोग जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दहिगांव में तालाब गहरीकरण के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट हुआ है।

    मस्टररोल में पंच, सरपंच प्रतिनिधि और उनके परिवार के नाम : ग्राम पंचायत दहिगांव में नया तालाब गहरीकरण कार्य के दौरान पंचायत पदाधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम मस्टररोल में दर्ज कर सरकारी राशि का जमकर बंदरबांट किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में तालाब गहरीकरण के लिए 8.92 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी, जिसमें से पूर्व सरपंच द्वारा 7.81 लाख रुपये का कार्य दिखाया गया। वहीं शेष राशि में अब तक मात्र ₹73,200 का कार्य होना बताया गया है।

    गौरतलब है कि काम करने वाले वास्तविक मजदूरों को दरकिनार कर सरपंच प्रतिनिधि, उपसरपंच, 13 वार्ड के पंच, पंचायत चपरासी और रोजगार सहायक के परिवार के नाम पर फर्जी मस्टररोल तैयार कर भुगतान कर लिया गया।

    ग्रामीणों में आक्रोश, उच्च स्तरीय जांच की मांग : ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच प्रतिनिधि और अन्य जिम्मेदारों ने अपने और अपने परिवार के नाम पर फर्जी हाजिरी दिखाकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया। ग्रामवासियों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, इस घोटाले में पारदर्शिता को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया और गोपनीय तरीके से योजना का लाभ अपने परिवार को पहुंचाया गया।

    आश्रित गांव दबनई के मजदूर भी ठगे गए : पंचायत द्वारा आदेश जारी कर आश्रित गांव दबनई के जॉब कार्ड धारकों को कार्य देने की बात कही गई थी। पर हकीकत में इन्हें रोजगार न देकर पंचायत प्रतिनिधियों और उनके परिवारों के नाम पर राशि निकाल ली गई। इससे न केवल मनरेगा अधिनियम का उल्लंघन हुआ, बल्कि जरूरतमंद मजदूरों के रोजगार के अधिकार को भी छीन लिया गया।

    जनपद सदस्य और सहकारिता मंडी अध्यक्ष भी घेरे में : इस घोटाले में जनपद सदस्य के परिवार और सहकारिता मंडी अध्यक्ष का नाम भी सामने आया है। आरोप है कि इन लोगों के नाम पर भी बिना काम किए मस्टररोल बनाकर राशि आहरण की गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…

    September 26, 2026
    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,095 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,900 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,710 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…

    By Ghatna ManchanSeptember 26, 20260

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक…

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063940
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.