बिलाईगढ़ : हाई स्कूल सलिहाघाट के दो छात्राओं ने महासमुंद में आयोजित राज्य स्तरीय MLA कप कराते चैंपियन शीप 2024 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर किया क्षेत्र का नाम रोशन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : हाई स्कूल सलिहाघाट के दो छात्राओं ने महासमुंद में आयोजित राज्य स्तरीय MLA कप कराते चैंपियन शीप 2024 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर किया क्षेत्र का नाम रोशन…

- Advertisement -

बिलाईगढ़ : जिला शोतोकान कराते संघ महासमुंद के तत्त्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय कराते चैमिपियनशिप 2024 मे हाई स्कूल सलिहाघाट के कक्षा नवमी के दो छात्राओं शीला पटेल और स्नेहा पटेल ने राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़, ब्लॉक – बिलाईगढ़ एवम् स्कूल का मान बढ़ाया।

विदित हो की हाई स्कूल सलिहाघाट में कलेक्टर सारंगढ़ के एल चौहान एवम् जिला शिक्षा अधिकारी एस एन भगत के मार्गदर्शन में सतत कराते का प्रशिक्षण छात्राओं को प्रशिक्षक छेदीलाल साहू द्वारा दिया जा रहा है। बच्चो के मेडल मिलने पर हाई स्कूल संस्था प्रमुख अभय कुमार पांडेय ने कहा” यह हमारे संस्था के लिए गर्व का विषय है। इस का श्रेय बच्चो के लगन और मेहनत के साथ साथ प्रशिक्षक छेदीलाल साहू जी के कुशल प्रशिक्षण को हैं जिसके कारण यह उपलब्धि प्राप्त हुई । अब इन बच्चो को और आगे ले जाने का प्रयास किया जायेगा ताकि ये आगे चलकर राज्य का नाम रोशन करें।”

संकुल शैक्षणिक समन्वयक बुद्धेश्वर कश्यप ने कहा” यह संकुल सलिहाघाट के लिए बड़े गर्व की बात है”

बच्चो के इस उपलब्धि पर प्रधान पाठक कृष्ण लाल चंद्रा , शिक्षक कमल देवांगन , राजेश केशरवानी, विजय कश्यप ,लोचन देवांगन (प्रधान पाठक),सीमा शशि ,पुष्पेंद्र सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Latest News

जल जीवन मिशन योजना पर सभापति देवेंद्र ठाकुर ने ली अहम बैठक…16 ग्राम पंचायतों के कार्य एक माह में 100% पूर्ण करने का प्रस्ताव...

जल जीवन मिशन योजना पर सभापति देवेंद्र ठाकुर ने ली अहम बैठक...16 ग्राम पंचायतों के कार्य एक माह में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!