छत्तीसगढ़ : 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…परीक्षा को लेकर…जानिए क्या थी आत्महत्या की वजह…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…परीक्षा को लेकर…जानिए क्या थी आत्महत्या की वजह…

- Advertisement -

कोरबा : जिले में 12 वीं की छात्रा ने परीक्षा के तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह बेटी को फांसी पर लटका देखकर परिजनों ने शोर मचाया। जिसके बाद आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

बड़ी खबर : भूपेश कैबिनेट की बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून का अनुमोदन सहित अनेक मुद्दों पर लिया गया निर्णय… देखे महत्वपूर्ण फैसले…

जानकारी के मुताबिक, दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम कुमगरी का रहने वाले घासीराम सबसे छोटी बेटी नीलिमा (19 वर्ष) विद्या गर्ल हायर सेकेंडरी स्कूल दर्री में 12 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। वो आर्ट विषय की छात्रा थी। 1 मार्च से उसकी 12 वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही थी, जिसके कारण वो तनाव में रहती थी। उसने 4 विषयों के एग्जाम दे दिए थे और 27 मार्च को आखिरी पेपर होना था।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि पूरा परिवार खाना खाकर सोने के लिए चला गया। शुक्रवार सुबह 7 बजे जब परिवार के लोग सोकर उठे, तो घर के बरामदे में म्यार पर फांसी पर लटकी नीलिमा की लाश मिली। ये देख परिवार के लोग शोर मचाने लगे। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने शव को तुरंत फांसी के फंदे से उतारा, लेकिन बेटी की मौत हो चुकी थी। तुरंत दर्री थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने बताया कि नीलिमा अपनी पढ़ाई और परीक्षा को लेकर बहुत अधिक परेशान थी। हालांकि वो एक अच्छी स्टूडेंट थी, लेकिन कुछ दिनों से उसका पढ़ने में मन नहीं लग रहा था। घरवालों ने कई बार उसकी परेशानी जानने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी से इस बात की चर्चा नहीं की।

Latest News

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर…

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत...वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर... गिरीश सोनवानी देवभोग : बिंद्रानवागढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!