छत्तीसगढ़ : दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत…शिवरीनारायण से बारात वापस जाते वक्त हुआ हादसा…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत…शिवरीनारायण से बारात वापस जाते वक्त हुआ हादसा…

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में सड़क हादसे में दूल्हा दुल्हन सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर मारने के चलते हुआ। सभी लोग दुल्हन की विदाई कराकर बलौदा से लौट रहे थे। हादसा मुलमुला थाना क्षेत्र में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बलौदा निवासी सोनी परिवार के बेटे शुभम सोनी की शादी शिवरीनारायण निवासी नेहा से शनिवार रात को हुई। इसके बाद दूल्हा दुल्हन सहित तीन अन्य रिश्तेदार कार से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 5 बजे पकरिया जंगल मे चंडी देवी मंदिर के पास ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया।

ट्रक की टक्कर से कर के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद लोगो ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया जहाँ डॉक्टर ने दुल्हन सहित 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वही दूल्हे की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Latest News

देवभोग: गोहरापदर जिला सहकारी बैंक में जनपद उपाध्यक्ष ने लगवाया वाटर कूलर…

देवभोग: गोहरापदर जिला सहकारी बैंक में जनपद उपाध्यक्ष ने लगवाया वाटर कूलर... गिरीश सोनवानी देवभोग : जिला सहकारी बैंक गोहरापदर में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!