Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छ.ग. सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला इकाई गरियाबंद द्वारा शिक्षकों की मांगों एवं पंचायत चुनाव मानदेय भुगतान को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा…
    Featured

    छ.ग. सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला इकाई गरियाबंद द्वारा शिक्षकों की मांगों एवं पंचायत चुनाव मानदेय भुगतान को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छ.ग. सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला इकाई गरियाबंद द्वारा शिक्षकों की मांगों एवं पंचायत चुनाव मानदेय भुगतान को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा…

    गरियाबंद : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई गरियाबंद ने जिले के शिक्षकों की समस्याओं एवं लंबित मांगों के निराकरण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष श्री कुमेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शिक्षकों को उनके वैधानिक अधिकार दिलाने हेतु कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल किए गए।

    फेडरेशन ने मांग की कि अन्य जिलों की भांति प्राथमिक शाला प्रधानपाठक ई/टी संवर्ग में पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए, जिससे पात्र शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिल सके। साथ ही स्थिति में सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची शीघ्र तैयार कर प्रकाशित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

    उच्च योग्यता परीक्षा अनुमति आदेश से जुड़े लंबित प्रकरणों को तत्काल निराकृत करने तथा जी.पी.एफ. पासबुक संधारण हेतु विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करने की मांग भी ज्ञापन में प्रमुखता से रखी गई। इसके अलावा सेवा पुस्तिकाओं का सुरक्षित संधारण एवं कोष लेखा से शीघ्र शुद्धिकरण, तथा शिक्षकों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान में तेजी लाने की आवश्यकता पर भी फेडरेशन ने ध्यान आकर्षित कराया।

    फेडरेशन ने शिक्षकों को गैर-शिक्षकीय कार्यों से मुक्त रखने तथा एकल शिक्षकीय विद्यालयों में गौरव सेवा प्रदाताओं की शीघ्र नियुक्ति को भी अत्यंत आवश्यक बताया। संगठन का कहना है कि इन मुद्दों के समाधान से शिक्षकों को राहत मिलेगी और शैक्षणिक गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

    पंचायत चुनाव ड्यूटी के मानदेय भुगतान हेतु ज्ञापन : इसी दौरान फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर श्री भगवान सिंह उईके से मुलाकात कर एक पृथक ज्ञापन सौंपा। इसमें हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की गई।

    फेडरेशन ने मांग की : “पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों का मानदेय शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।”

    ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में निर्वाचन प्रक्रिया का सफल संचालन किया है, ऐसे में उनका मानदेय समय पर मिलना उनके अधिकारों एवं मनोबल दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।
    फेडरेशन के जिलाध्यक्ष श्री कुमेन्द्र कश्यप ने कहा “शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया जा रहा है। हमारी अपेक्षा है कि जिला प्रशासन शीघ्र समाधान कर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को राहत प्रदान करेगा।”

    फेडरेशन ने आशा व्यक्त की है कि जिला प्रशासन सभी लंबित विषयों पर संवेदनशीलता पूर्वक निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई जल्द करेगा।ज्ञापन सौंपने वालों में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता दीनबंधु वैष्णव,रुपिका रानी मरकाम के मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष कुमेंद्र कश्यप के नेतृत्व मे कार्यकारी जिला अध्यक्ष लोकेश्वर सोनवानी,जिला संयोजक फनेन्द्र साहू,सचिव डिगेश्वर साहू,उपाध्यक्ष फणेश्वर कंवर,पप्पू सिन्हा,रुपेश शर्मा,दयाराम मांझी,कोषाध्यक्ष गणेश राम दुर्गा,गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष तिलक यादव,मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष नीलाधर प्रधान,ब्लॉक अध्यक्ष छुरा धनंजय वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष फिंगेश्वर वीरेंद्र ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष देवभोग अवनीश पात्र, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रभा साहू,उपाध्यक्ष सरोज सेन, सचिव सुश्री धनेश्वरी सिन्हा, नीरा ध्रुव रिचा रात्रे, नीता सार्व,मीना यादव जिला प्रवक्ता उमेश श्रीवास,आसाराम रजक, योगेश साहू,भारत साहू,मीडिया प्रभारी हीरालाल साहू महेंद्र पंत,संगठन मंत्री संजय दीवान सौरभ साहू टेकराम साहू जिला महासचिव अनिल अवस्थी,पुरुषोत्तम देवांगन,संगठन सचिव देवेश ठाकुर, ललित वर्मा,देवलाल चतुर्वेदी,चंद्र किशोर बघेल सहित गोविंद यादव विजय महोबिया सहित अनेक शिक्षक शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,060 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,690 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,433 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,226 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1052992
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.