छत्तीसगढ़ : बाघ के शावक का मिला शव…शिकार की जताई जा रही आशंका, वन विभाग में मचा हड़कंप…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में फिर एक बाघ की मौत हो गई है। इस बार मुंगेली स्थित अचानक मार टाइगर रिजर्व (ATR) से लगते जंगल में गुरुवार को बाघ का शव मिला है। बाघ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन शव के कई दिन पुराने होने की आशंका जताई जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि बाघ वयस्क नहीं था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम जंगल में दोपहर को दाखिल हुई है। हालांकि बाघ की मौत को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, ATR से लगे टिंगीपुर के कक्ष क्रमांक-94 में ग्रामीणों नें एक बाघ का शव देखा था। इसके बाद जानकारी बीट गार्ड और रेंजर को दी गई। अफसरों को सूचना मिली तो दोपहर करीब 3 बजे ATR के डिप्टी डायरेक्टर समेत बिलासपुर वन मंडल के अधिकारी जंगल के अंदर दाखिल हुए हैं। अभी तक अफसर इसको लेकर जानकारी जुटा रहे हैं। हालांकि एक तस्वीर जरूर बाघ के शव की सामने आई है। इसे ही ATR में मिले शव होने का दावा है।

शिकारियों के तार में फंस कर बच्चे के जल गए थे हाथ :- बताया जा रहा है कि यह इलाका वन विकास निगम के अंतर्गत आता है। यहां पर पहले भी बाघ और वन्य जीवों का शिकार होता रहा है। साल 2019 में शिकारियों ने यहां बिजली का तार लगाया था। उसमें वन्य जीव तो नहीं फंसा, लेकिन एक बच्चा जरूर चपेट में आ गया था। इसके चलते उसके हाथ झुलस गए। बाद में उपचार के दौरान बच्चे के दोनों हाथ काटने पड़े थे। फिलहाल जंगल में सर्चिंग जारी है। इस मामले में अफसर अभी कुछ बोल नहीं रहे।

Latest News

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित…

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित... सारंगढ़ बिलाईगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग...

More Articles Like This

error: Content is protected !!