छत्तीसगढ़ : पति-पत्नी की फंदे से लटकती मिली लाश : कमरे में फैली थी टूटी हुईं चूड़ियां और शराब की बोतल…7 साल पहले की थी लव मैरिज…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : पति-पत्नी की फंदे से लटकती मिली लाश : कमरे में फैली थी टूटी हुईं चूड़ियां और शराब की बोतल…7 साल पहले की थी लव मैरिज…

- Advertisement -

रायपुर के सिवनी इलाके में सोमवार को पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मजदूरी कर गुजारा करने वाले इस दंपती ने किन कारणों से अपनी जिंदगी खत्म कर ली ये साफ नहीं हाे पाया है। मुजगहन थाने की पुलिस दोनों के परिजनों से जानकारी ले रही है।

छत्तीसगढ़ : 9 वीं की छात्रा से छठवीं मंजिल से लगाई छलांग…मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मौजूद लोगों ने रोकने लगाई आवाज लेकिन नही रुकी छात्रा…

सतनामी पारा इलाके में एक छोटे से मकान में दोनों रहा करते थे। पति का नाम नंदू नवरंग और पत्नी का नाम सोनाक्षी नवरंग था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रविवार रात दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद विवाद शांत हो गया था। लेकिन सुबह काफी देर तक जब दोनों बाहर नहीं आए तो पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने खिड़की से झांका तो फंदे से लटकता हुआ दोनों का शव दिखाई दिया। पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई।

बलौदाबाजार : दर्दनाक सड़क हादसा…11 लोगों की दर्दनाक मौत…12 गंभीर…ट्रक और पिकअप में बड़ा हादसा…

मौके पर पहुंचे मुजगहन थाने के प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि कमरे में चूड़ियां टूटी हुई और शराब की बोतल मिली। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि शराब पीने की बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी काफी विवाद हुआ था। रविवार रात विवाद बढ़ा होगा। पहले पत्नी ने दुपट्‌टे से फांसी लगाई होगी, फिर ये देख पति ने भी ऐसे ही फंदा बनाकर जान दे दिया होगा। जानकारी मिली है कि दोनों ने 7 साल पहले प्रेम विवाह किया था, यहीं साथ रह रहे थे।

 

 

Courtesy : DB

Latest News

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर…

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत...वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर... गिरीश सोनवानी देवभोग : बिंद्रानवागढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!