छत्तीसगढ़ : दो बच्चों के साथ फंदे पर लटका मिला मां का शव… हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

दो बच्चों के साथ फंदे पर लटका मिला मां का शव… हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

- Advertisement -

धमतरी : जिले के कुरुद थाना के बिरेझर चौकी क्षेत्र से आज सुबह एक सनसनीखेज खबर निकल सामने आ रही है, जहां साड़ी के फंदे पर दो मासूम बच्चों व उनकी मां का शव लटका हुआ मिला है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चों की हत्या के बाद मां ने फांसी लगाई है। वहीं तीनों की हत्या कर लटकाने का भी अंदेशा है। फिलहाल मामला स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कुरूद ब्लाक के धूमा गांव निवासी झरना साहू (26) और उसके दो बच्चों 6 साल के सागर और 4 साल के अक्षय का शव बुधवार सुबह साड़ी से बनाए गए फंदे में लटकता मिला है। एक साड़ी से सागर का और दूसरी साड़ी के अलग-अलग फंदे से झरना और अक्षय के शव लटक रहे थे। साड़ी को घर की छत पर लगी ग्रिल से बांधा गया था।शवों के पास ही स्टूल रखा हुआ है। इसी पर चढ़कर खुदकुशी की आशंका है।

जहां पर शव लटक रहे हैं, वहीं पर सोफा और एक स्टूल भी रखा है। ऐसे में आशंका है कि बच्चों की हत्या के बाद झरना ने खुदकुशी की है, लेकिन एक महिला के लिए दोनों बच्चों को मारकर लटकाना या लटका कर मरना संभव नहीं है। ऐसे में तीनों की हत्या का भी अंदेशा है। फिलहाल जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। तीनों के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Latest News

शासकीय और अर्द्धशासकीय विश्राम गृहों में राजनीतिक प्रचार प्रसार प्रतिबंधित…

शासकीय और अर्द्धशासकीय विश्राम गृहों में राजनीतिक प्रचार प्रसार प्रतिबंधित... सारंगढ़ बिलाईगढ़ : नगरीय निकाय और पंचायत आम चुनाव 2025...

More Articles Like This

error: Content is protected !!