छत्तीसगढ़ : दो वाहनों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग…ड्राइवर और हेल्पर की जिन्दा जलकर मौत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : दो वाहनों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग…ड्राइवर और हेल्पर की जिन्दा जलकर मौत…

- Advertisement -

जांजगीर-चांपा : जांजगीर चाम्पा जिले में 2 गाड़ियों के बीच टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा चांपा-कोरबा रोड पर केके ढाबा के पास हुआ। आग से दोनों वाहन जलकर खाक हो गए हैं। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, चांपा में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री से प्लास्टिक की पाइप लोड कर माजदा (चारपहिया वाहन) निकला। इसमें ड्राइवर भुनेश्वर सिंह (32 वर्ष) और हेल्पर नीरज यादव (30 वर्ष) सवार थे। दोनों पेंड्रा जाने के लिए निकले थे। वहीं दूसरी ओर कोरबा से कोयला लोडेड ट्रेलर चांपा की ओर आ रहा था। गुरुवार रात 1 बजे के करीब चांपा-कोरबा रोड पर केके ढाबे के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

जिससे माजदा 50 मीटर तक पीछे की ओर जा गिरा। उसके केबिन के परखच्चे उड़ गए और इसमें भीषण आग लग गई। आग ने ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे। ट्रेलर चालक और हेल्पर ने किसी तरह से केबिन से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन माजदा चालक और हेल्पर गाड़ी में ही फंस गए और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों के नाम भुवनेश्वर सिंह और नीरज यादव हैं, जो लछनपुर निवासी हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। आग बुझाने के बाद माजदा वाहन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर के शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को सड़क किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका। मौके से ट्रेलर चालक और हेल्पर फरार है। ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

Latest News

जल जीवन मिशन योजना पर सभापति देवेंद्र ठाकुर ने ली अहम बैठक…16 ग्राम पंचायतों के कार्य एक माह में 100% पूर्ण करने का प्रस्ताव...

जल जीवन मिशन योजना पर सभापति देवेंद्र ठाकुर ने ली अहम बैठक...16 ग्राम पंचायतों के कार्य एक माह में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!