Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट…फिर स्वयं फंदे से लटक कर दी जान…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट…फिर स्वयं फंदे से लटक कर दी जान…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ : कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट…फिर स्वयं फंदे से लटक कर दी जान…

    कवर्धा : जिले के ग्राम पंचायत बदना के आश्रित गांव अमलीटोला में पति ने पहले कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की लहूलुहान लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं पति की लाश को भी फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, राम सिंह मरावी (28 वर्ष) ग्राम अमलीटोला का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी सरोज बाई (27 वर्ष) के साथ अकेला रहता था। बुधवार को जब वे काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकले, तो आसपास के लोग उनके घर पहुंचे। वहां दंपती की लाश देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

    घटना मंचन : 100 से अधिक गांवों में हाथियों का आंतक…गुस्साए गांव वालों ने पीठ पर लगा दी आग…

     

    पति-पत्नी की लाश मिलने की खबर सुनकर तुरंत कुकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने देखा की पत्नी की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी है, वहीं पति का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। पुलिस को महिला सरोज के गले पर कुल्हाड़ी से वार करने के गहरे निशान मिले। पुलिस को घर में खून से सनी हुई कुल्हाड़ी भी मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है।

    छत्तीसगढ़ : 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार… महिला कर्मचारी के पति ने ही दिया था घटना को अंजाम…

     

    वहीं पति राम सिंह मरावी की लाश गमछे से फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद दोनों शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। कुकदूर थाना प्रभारी सावन सारथी ने कहा कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली है।

    छत्तीसगढ़ : संविदाकर्मियों का चुनाव से पहले हो सकता है नियमितिकरण…सीएम भूपेश 15 अगस्त को कर सकते हैं ऐलान…विभागों से मांगी गई कर्मचारियों की जानकारी…

    पुलिस को परिजनों और आसपास के लोगों से पता चला कि राम सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वो इससे पहले 3 शादियां कर चुका है, लेकिन तीनों पत्नियों ने उसे छोड़ दिया था। सरोज बाई उसकी चौथी पत्नी थी, जिसका कत्ल उसने कर दिया। युवक मजदूरी करता था। वो ठेकेदार के साथ बिजली खंभा लगाने के लिए बाहर गया था। वारदात के एक दिन पहले ही वो अपने घर लौटा था।

    छत्तीसगढ़ : ऋण पुस्तिका बनाने के नाम पर क्लर्क कर रहा था वसूली…कलेक्टर ने किया सस्पेंड…

    माना जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। जांच अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजहों का पता चलेगा। फिलहाल मृतकों के रिश्तेदार और जान-पहचान वालों से पुलिस की पूछताछ जारी है।

    पुलिस ने बताया कि फिलहाल पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इस बात का पता नहीं चल सका है। घटना की वजह अज्ञात है, जिसकी जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026
    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,070 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,692 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,449 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,235 Views
    Don't Miss

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    By Ghatna ManchanMay 15, 20260

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी…

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1056748
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.