छत्तीसगढ़ : बेटी को पीटने पर प्रेमिका की हत्या, कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलासपुर : बिलासपुर में शुक्रवार देर रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद वो खुद थाने पहुंच गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। लाश घर में ही पड़ी है। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बेटी को पीटा था। खास बात यह है कि उनकी शादी नहीं हुई थी। दोनों करीब दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, महमंद-लालखदान निवासी राजेंद्र निर्मलकर (40) करीब दो साल से अपनी प्रेमिका पूर्णिमा पासी (35) के साथ रह रहा था। दोनों की 5 महीने की एक बेटी भी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात किसी बात को लेकर पूर्णिमा ने बेटी की पिटाई कर दी थी। इस पर राजेंद्र ने नाराजगी जताई और मना किया। पूर्णिमा नहीं मानी तो राजेंद्र कुल्हाड़ी उठाकर ले आया और गुस्से में उस पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। इसके चलते पूर्णिमा की मौके पर ही मौत हो गई। फिर बच्ची को शव के पास ही छोड़कर आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। जिसके बाद सिपाही को मौके पर भेजा गया तो घर में पूर्णिमा की लाश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को गांव की मितानिन को सौंप कर मकान को सील कर दिया। अगले दिन शनिवार सुबह फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। ग्रामीणों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि राजेंद्र और पूर्णिमा के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था।

मामले में आरोपी राजेंद्र निर्मलकर ने बताया कि गांव की बस्ती में उसका परिवार रहता है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे भी हैं। पहली बार जब कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा तो वह गांव में ही था। इसी दौरान गांव की ही पूर्णिमा पासी से उसका प्रेम संबंध हो गया। पूर्णिमा के पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके चलते वह पति और बच्चों से वह अलग रहती थी। इसके बाद राजेंद्र ने भी अपने परिवार को छोड़ दिया और पूर्णिमा के साथ गांव से बाहर रहने लगा था।

Latest News

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर…

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत...वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर... गिरीश सोनवानी देवभोग : बिंद्रानवागढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!