छत्तीसगढ़ : दो बच्चो को फांसी पर लटकाकर मां ने कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : दो बच्चो को फांसी पर लटकाकर मां ने कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार को एक महिला ने अपने ही दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। तीनों के शव उनके ही घर में म्यार से लटके हुए मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अभी तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंदरूनी इलाके की है।

बता दे कि बासनवाही-मुसुरपुट्टा के एक मकान में दोपहर को दो बच्चों सहित एक महिला का शव फांसी से लटके होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इलाका काफी अंदरूनी होने के कारण पुलिस को पहुंचने में समय लग गया। मरने वालों की पहचान भुनेश्वरी ध्रुव (28) पति चेतन ध्रुव और उसके दो बच्चे देविका ध्रुव (ढाई साल) व टिकेश्वर ध्रुव (11 माह) के रूप में हुई है। घटना के समय महिला का पता चेतन ध्रुव खेत में काम करने के लिए गया था। उसके लौटने के बाद ही घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद खुदकुशी की है। बच्चों के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं।

Latest News

मॉक ड्रील : सारंगढ़ बस स्टैंड में मिला संदिग्ध बैग…बम डिस्पोजल टीम ने की कार्यवाही…

मॉक ड्रील : सारंगढ़ बस स्टैंड में मिला संदिग्ध बैग...बम डिस्पोजल टीम ने की कार्यवाही... सारंगढ़ : सारंगढ़ बस स्टैंड...

More Articles Like This

error: Content is protected !!