छत्तीसगढ़ : छेरछेरा मांगने निकले व्यक्ति की संदिग्ध मौत…हत्या की आशंका…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : छेरछेरा मांगने निकले व्यक्ति की संदिग्ध मौत…हत्या की आशंका…

- Advertisement -

कोरबा : कोरबा के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीमार गांव में छेरछेरा मांगने निकले 40 वर्षीय कल्याण सिंह की लाश मदन सिंह के घर में रक्तरंजित हालत में मिली। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य फॉरेंसिक लैब भेज दिए हैं। घटना सोमवार सुबह की है, जब कल्याण सिंह छेरछेरा मांगने के लिए अपने घर से निकले थे। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में पता चला कि उनकी लाश गांव के ही मदन सिंह के घर में पड़ी हुई है।

परिजनों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से एक डंडा बरामद हुआ है और खाट पर भी खून के निशान मिले हैं। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट की टीम में प्रभारी अधिकारी डॉ. सत्यजीत सिंह कोसरिया, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह, महिला आरक्षक रूबिना बेगम और आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा शामिल थे।

प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर फॉरेंसिक लैब भेज दिए हैं। पूछताछ में मदन सिंह ने बताया कि घटना के समय वह घर पर खाना बना रहा था और उसकी पत्नी गांव में छेरछेरा मांगने गई हुई थी। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Latest News

देवभोग क्षेत्र में आबकारी विभाग की निष्क्रियता से शराब माफिया बेखौफ, झिल्ली पाउच का बढ़ा अवैध कारोबार…

देवभोग क्षेत्र में आबकारी विभाग की निष्क्रियता से शराब माफिया बेखौफ, झिल्ली पाउच का बढ़ा अवैध कारोबार... गिरीश सोनवानी गरियाबंद :...

More Articles Like This

error: Content is protected !!