Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    November 21, 2026

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : जनपद सदस्य के पति को महिलाओं ने पीटा : मकान बनने से रोकने पर हुआ विवाद, जेवर लूट ले गईं, महिला ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : जनपद सदस्य के पति को महिलाओं ने पीटा : मकान बनने से रोकने पर हुआ विवाद, जेवर लूट ले गईं, महिला ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 20, 2022
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    जनपद सदस्य के पति को महिलाओं ने पीटा : मकान बनने से रोकने पर हुआ विवाद, जेवर लूट ले गईं, महिला ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप…

    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जनपद सदस्य के पति को महिलाओं ने लात-घूसों से जमकर पीट दिया। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। महिलाएं जनपद सदस्य और उसके पति को मकान बनवाने से रोकने गई थीं। जनपद सदस्य का आरोप है कि महिलाएं उनके जेवर भी लूट ले गई हैं। घटना 12 जनवरी को हरदीबाजार थाना क्षेत्र की है, इसका वीडियो अब सामने आया है।

    कोरबा के सोमवारी बाजार निवासी भवानी राठौर पति राजेश कुमार हरदीबाजार से जनपद सदस्य हैं। भवानी और राजेश हरदीबाजार के भांठापारा में मकान बनवा रहे हैं। 12 जनवरी को भी मकान का निर्माण किया जा रहा था। इसी वक्त प्रेमा बाई, प्रीति सिदार समेत 10 से ज्यादा महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और मकान बनवाने से रोकने लगीं।

    घटना के वक्त राजेश और भवानी मौके पर नहीं थे। उन्हें तुरंत इस बात की जानकारी दी गई और वह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद महिलाओं ने इनसे विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने राजेश को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। भवानी से भी मारपीट की गई है। घटना में दोनों पति-पत्नी घायल हुए थे।

    जनपद सदस्य और उनके पति ने पुलिस को बताया है कि इस पूरे विवाद के बाद महिलाओं ने भवानी के गले से सोने का चेन, मोबाइल और जेब में रखा 26 हजार रुपए भी लूट लिया है। उन्होंने बताया कि हम वहां से किसी तरह से जान बचाते हुए भाग कर आए। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर प्रीति, प्रेमा, चमरू, दुकालू मतवार समेत 10 से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया था। भवानी और राजेश का कहना है कि महिलाएं जिस जमीन को लेकर विवाद कर रही हैं, वह हमारी है। इसका सीमांकन पहले ही हो चुका है। इसके बावजूद महिलाएं इस जमीन को सरकारी बताकर विवाद कर रहीं थी।

    उधर, घटना के अगले दिन मामले में आरोपी बनाई गई एक महिला ने भी भवानी और राजेश के खिलाफ हरदीबाजार थाने में ही शिकायत की। महिला ने बताया है कि जमीन विवाद के चलते हम वहां गए थे और पहले हमने उन्हें यहां मकान नहीं बनवाने के लिए कहा था। इतने में भवानी और उसका पति राजेश वहां पर आ गए। महिला का आरोप है कि राजेश ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ किया। उसे गालियां दीं। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भवानी और उसके पति के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

    महिलाओं का कहना है कि सरकारी जमीन पर इस तरह का निजी निर्माण करना ठीक नहीं है। यह पहले रास्ता हुआ करता था। इसका उपयोग आम लोग करते थे। अब यहां इन्होंने मकान बनवाना शुरू कर दिया है। ऐसे में यहां से आने-जाने में लोगों को रास्ते कैसे मिलेगा। इसी बात का हम विरोध कर रहे थे।

     

    सौजन्य : DB

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    November 21, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026
    Featured

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026
    Featured

    गिधौरी : घटमड़वा नाला बांधा में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी…आरोपी किशन साहू गिरफ्तार…आरोपी ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम…

    November 15, 2026
    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,262 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,145 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20262,001 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,764 Views
    Don't Miss

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    By Ghatna ManchanNovember 21, 20260

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची…

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1075072
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    प्रधान संपादक
    प्रधान संपादक

    रूपेश श्रीवास

    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.