Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : मां और चाचा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया बेटा…इसलिए दोनों ने मिलकर नाबालिक को मार दिया और कुएं में फेंक दी लाश…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : मां और चाचा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया बेटा…इसलिए दोनों ने मिलकर नाबालिक को मार दिया और कुएं में फेंक दी लाश…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMay 28, 2023No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ : मां और चाचा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया बेटा…इसलिए दोनों ने मिलकर नाबालिक को मार दिया और कुएं में फेंक दी लाश…

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मां ने देवर के साथ मिलकर अपने ही 15 साल की बेटे की हत्या कर दी। दोनों(भाभी-देवर) ने मिलकर पहले उसका गला दबाया। फिर हाथ-पैर बांधकर उसकी लाश कुएं में फेंक दी। मगर एक महीने बाद नाबालिग की लाश कुएं से मिल गई। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। दोनों ने मिलकर ऐसा इसलिए किया, क्योंकि नाबालिग ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है।

    13 अप्रैल को मुड़पार निवासी द्वासा बाई(30) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा विशेष धीवर(15) गायब है। काफी पता लगाने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला है। इस पर पुलिस ने नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की। महिला ने यह भी बताया था कि उसके बेटा 10 वीं कक्षा में पढ़ता था।

    छत्तीसगढ़ : छुट्‌टी मनाने मामा गांव आए दो बच्चो की नदी में डूबने से हुई मौत…पसरा मातम…

    पुलिस इस शिकायत के आधार जांच कर रही थी। मगर नाबालिग का कुछ पता नहीं चला। इस बीच 13 मई को नाबालिग के घर से 500 मीटर दूर एक कुएं में कुछ लोगों ने लाश देखी थी। वह लाश पानी में तैर रही थी। यह देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया था। आस-पास के लोगों से पूछताछ की थी। द्वासा बाई से भी पूछताछ की गई थी। जिसमें उसने लाश की पहचान की थी। बताया कि यह लाश उसके बेटे की है।

    लाश की पहचान होने के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक की मदद से पूछताछ शुरू की। जिस समय शव मिला था। उस समय लड़के हाथ-पैर रस्सी, तार से बंधा था। आरोपियों ने शव को पत्थर से भी बांध दिया था। इस वजह से पुलिस को शक था कि लड़के की हत्या की गई थी। उधर, कुछ दिन बाद आई पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने गांव के लोगों से फिर से पूछताछ की। नाबालिग की मां से भी पूछताछ की गई। इसी दौरान जांच में पुलिस को वह रस्सी घर से मिली। जिससे लड़के को बांधा गया था। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

    आरोपी महिला ने बताया कि उसने इस वारदात को अपने देवर और विशेष के चाचा राजू धीवर (35) के साथ अंजाम दिया है। महिला के इस बयान के बाद आरोपी राजू को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों ने बताया कि द्वासा बाई का पति हत्या के मामले में 2008 से जेल में बंद है। इस वजह से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। आरोपियों ने बताया कि 12 अप्रैल को हम बैंक गए थे। वहां से लौट आए, तब विशेष ने कहा कि वह तालाब में नहाने के लिए जा रहा है। वो ये कहकर नहाने चला गया था। मगर कुछ सामान छूट जाने के कारण वह वापस लौट आया, वापस लौटने पर उसने हमें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद विशेष ने कहा था कि मैं जेल जाकर पिता को तुम दोनों के बारे में सब कुछ बता दूंगा। ये सुनने के बाद हमने तय किया कि इस मार देना ही ठीक है। इसके बाद राजू ने विशेष को पकड़ लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला और उसके देवर ने शव को रस्सी, तार और पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063516
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.