Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : बोलेरो से कुचलकर दो लोगो की हत्या…चार आरोपी गिरफ्तार… इज़ वजह से दिया घटना को अंजाम…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : बोलेरो से कुचलकर दो लोगो की हत्या…चार आरोपी गिरफ्तार… इज़ वजह से दिया घटना को अंजाम…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read5 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ : बोलेरो से कुचलकर दो लोगो की हत्या…चार आरोपी गिरफ्तार… इज़ वजह से दिया घटना को अंजाम…

    सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बोलेरो से कुचलकर दो लोगों की हत्या करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। थाना रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम तिवरागुड़ी में 22 सितंबर की रात हुए इस जघन्य कांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तिवरागुड़ी निवासी पूरन रवि ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 सितंबर की रात करीब 11 बजे उसके भाई त्रिवेणी, भतीजे राजाबाबू और करन पर बोलेरो वाहन चढ़ा दिया गया। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए। अस्पताल में उपचार के दौरान 35 वर्षीय त्रिवेणी और 19 वर्षीय राजाबाबू की मौत हो गई। जबकि करन अभी भी गंभीर रूप से घायल है और इलाज जारी है। पूरन रवि ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि गांव के ही ओमप्रकाश, जयप्रकाश, नर्मदा और बाबूलाल ने जान-बूझकर बोलेरो से ठोकर मारकर हमला किया। इस शिकायत पर पुलिस ने धारा 109(1), 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। बाद में दोनों घायलों की मौत के बाद प्रकरण में धारा 103(1) भी जोड़ी गई।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने तत्काल आरोपियों को पकड़ने विशेष पुलिस टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में पुलिस ने नई तकनीक और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम को आरोपियों के उड़ीसा भागने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने ब्रजराजनगर (ओडिशा) में घेराबंदी कर चारों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में जयप्रकाश (28), ओमप्रकाश (33), नर्मदा (62) और बाबूलाल (60) शामिल हैं। चारों आरोपी ग्राम तिवरागुड़ी, जूनापारा, थाना रामानुजनगर के निवासी हैं।

    पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वारदात की जड़ एक पुरानी रंजिश थी। आरोपियों ने बताया कि खेत से उखाड़कर करन द्वारा मूंगफली खाने की बात पर विवाद हुआ था। इस विवाद में करन के परिजन भी शामिल हो गए थे। इसके बाद बढ़ते तनाव और गुस्से के चलते आरोपियों ने बोलेरो से हमला कर दिया। पुलिस टीम की भूमिका आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रामानुजनगर अलरिक लकड़ा, एएसआई मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक रामजतन सिंह, आरक्षक मितेश, राजेश नायक और गजेंद्र पाल की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम की सक्रियता और तत्परता के चलते आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और घटनास्थल के आसपास के गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,898 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    By Ghatna ManchanSeptember 6, 20260

    शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित… पवनी : शिक्षक दिवस के अवसर…

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063389
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.