Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 2026

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : युवक ने की अपनी प्रेमिका की हत्या…फिर कर ली खुदकुशी…मरने से पहले लिखा ये सब…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : युवक ने की अपनी प्रेमिका की हत्या…फिर कर ली खुदकुशी…मरने से पहले लिखा ये सब…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 19, 2025No Comments3 Mins Read6 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ : युवक ने की अपनी प्रेमिका की हत्या…फिर कर ली खुदकुशी…मरने से पहले लिखा ये सब…

    जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से प्रेम प्रसंग में मौत का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े की लाश एक ही स्थान से बरामद हुई। युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला, जबकि युवती का शव पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले गर्लफ्रेंड की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या करने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट डालकर अपने दर्द और आक्रोश को सार्वजनिक किया था। यह सनसनीखेज मामला कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र का है। मृतक युवक की पहचान टांगर गांव निवासी चूड़ा मणि पैंकरा (24) और युवती की पहचान माटीपहाड़छर्रा की रहने वाली संदीला पैंकरा (24) के रूप में हुई है। दोनों 16 सितंबर की रात से लापता थे। 17 सितंबर की सुबह उनके शव गांव के गोठान के पास पेड़ पर और पेड़ के नीचे बरामद हुए।

    सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा – ‘आज मेरी मौत होगी’
    घटना से पहले चूड़ा मणि ने सोशल मीडिया पर कई भावनात्मक और चौंकाने वाले पोस्ट डाले। एक पोस्ट में उसने लिखा— “संदीला मुझसे चिट कर रही थी, इसलिए मुझे ये कदम उठाना पड़ा। माफ करना मुझे, अगर दूसरा जन्म होता है तो मुझे अगला जन्म चाहिए। ये दुनिया के लोग धोखेबाज होते हैं। ऐसी जिंदगी नहीं जीना मुझे अब।”
    दूसरे पोस्ट में लिखा— “सब छीनना चाहते थे मेरी प्रेमिका को, आज मैंने सबसे छीन लिया, हम दोनों को।”
    एक और पोस्ट में उसने लिखा— “आज मेरी मौत होगी।”
    युवक के इन पोस्टों से यह साफ जाहिर होता है कि वह मानसिक रूप से गहरे तनाव और आक्रोश में था और उसने कदम उठाने से पहले इसे सार्वजनिक कर दिया था।

    घर से निकली, फिर नहीं लौटी युवती
    दरअसल, 16 सितंबर की रात खाने के बाद युवती संदीला अपने घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। जब देर रात तक बेटी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने चिंता जाहिर की और अगले दिन सुबह कोल्हेनझरिया पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो गांव के गोठान के पास एक पेड़ के नीचे युवती का शव मिला। वहीं, उसी पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ नजर आया।

    घटना की सूचना मिलते ही कोल्हेनझरिया पुलिस चौकी और तुमला थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस मामले में जशपुर SSP शशि मोहन सिंह ने कहा— “प्रारंभिक जांच से यह मामला प्रेम प्रसंग में हत्या और आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण और घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो पाएगी।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 2026
    Featured

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026
    Featured

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026
    Featured

    सारंगढ़ : नवपदस्थ एसपी सुनील शर्मा एक्शन मोड में, पहली समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश…

    July 14, 2026
    Featured

    नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने संभाला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का कार्यभार…

    July 14, 2026
    Featured

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    June 17, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,080 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,761 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,703 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,466 Views
    Don't Miss

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    By Ghatna ManchanJuly 18, 20260

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय…

    छत्तीसगढ़ : NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड…

    July 18, 2026

    कसडोल : तुलसी प्रसाद साहू राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए…

    July 18, 2026

    सारंगढ़ : नवपदस्थ एसपी सुनील शर्मा एक्शन मोड में, पहली समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश…

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1059528
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.