Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का किया शुभारंभ, सीएम ने कहा – पौने चार साल में 6 नए जिले बने, जनता और प्रशासन के बीच की दूरी हुई कम…जल्द खुलेंगे जिला स्तरीय कार्यालय…
    Featured

    मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का किया शुभारंभ, सीएम ने कहा – पौने चार साल में 6 नए जिले बने, जनता और प्रशासन के बीच की दूरी हुई कम…जल्द खुलेंगे जिला स्तरीय कार्यालय…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 3, 2022Updated:September 3, 2022No Comments4 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    रायगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सारंगढ़ के खेल भांठा मैदान में आयोजित विशाल समारोह में राज्य के 30 वें जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का शुभारंभ किया। उन्होंने नए जिले में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 540 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी। उन्होंने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए जिले के रूप में अस्तित्व में आने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम करने के लिए पिछले 4 साल में 6 नए जिले बनाए हैं। इससे जनता को काफी सुविधा मिलेगी।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया सारंगढ़ – बिलाईगढ़ के कलेक्टर कार्यालय का लोकार्पण, पढ़िए कौन कौन से शाखा के कार्यालयीन कामकाज होंगे यहां…

     

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा की कई दशकों के लगातार संघर्ष के बाद सारंगढ़ अलग जिला बन पाया है। जिले के निर्माण के संघर्ष में कई पीढिय़ों ने योगदान दिया। उन्होंने कहा कि सारंगढ़ को जिला बनाने में बिलाईगढ़ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। बिलाईगढ़ वासियों की सहमति से ही सारंगढ़ जिला बन पाया है। श्री बघेल ने कहा कि सारंगढ़ शुरू से मानव जाति की सभ्यता का केन्द्र रहा है। कई शक्तिपीठों के साथ ही बाबा घासीदास जी के प्रति आस्था रखने वालों की बहुलता है। सारंगढ़ का दशहरा उत्सव भी बस्तर दशहरा की तरह विख्यात है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा की कलेक्टर, एसपी के बाद अन्य जिला स्तरीय कार्यालय भी जल्द खुलेंगे।

    सारंगढ़ : मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के स्वागत में लोगों ने अपने दुकानों और घरों के बाहर लिखा पान, पानी, पालगी…आखिर क्या है सारंगढ़ में पान, पानी, पालगी…

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा की पिछले 4 सालों में प्रदेश में सर्वांगीण विकास के काम हुए हैं। धान खरीदी के संबंध में की गई घोषणा पर हम अटल है। हर साल खरीदी मूल्य बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत 4 साल में धान बेचने वाले किसानों की संख्या 11 लाख बढ़ी है। अब लगभग 26 लाख किसान धान बेच रहे हैं। सरकार की नीति से सभी किसान एवं ग्रामीण खुश हैं। खेतों में फसल लहलहा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 150 करोड़ रुपए की गोबर खरीदी की जा चुकी है। गोबर के बाद अब गोमूत्र की खरीदी भी गोठानो से हो चुकी है। इन सबके असर से जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। तेंदूपत्ता की 4 हजार प्रति मानक बोरे में खरीदी के साथ ही 65 प्रकार के लघु वनोपजों की सरकारी खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में पिछले 4 सालों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। गोठान रोजगार के महत्वपूर्ण केन्द्र बने हैं। इन सबके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य बन गया है।

    Exclusive : प्रदेश के 30 वां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित भव्य सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने क्या कुछ कहा…पढ़े पूरी खबर…

     

    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में 279 आत्मानंद स्कूल खुल चुके हैं। 422 और नए स्कूल खोलने की कार्ययोजना पर काम चल रही है। अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज भी खोले गए हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए चार साल में 4 नए मेडिकल कॉलेज भी खोले हैं। हॉट-बाजार क्लीनिक के साथ लोगों को धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स से सस्ती दवाइयां भी मुहैया करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता के जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए मदद करने को हम रेवड़ी बांटना नहीं मानते। लोकतंत्र में यह हमारा कर्तव्य है।

    Exclusive : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने की बिलाईगढ़ में कार्यालय खोलने की मांग, सरसींवा को तहसील, पवनी और बिलाईगढ़ में कोऑपरेटिव बैंक…पढ़े उन्होंने सीएम के समक्ष क्या क्या मांगे रखी…

     

    सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री एवं रायगढ़ के प्रभारी डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की। समारोह को उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव राय, विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी जांगड़े एवं विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक ने संबोधित करते हुए नए जिले निर्माण पर जिले की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर रायगढ़ श्रीमती रानू साहू ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए नए जिले की विशेषताओं से अवगत कराया। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, विधायक रामकुमार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, श्री राकेश वर्मा सहित मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग, आईजी श्री रतनलाल डांगी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,065 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,442 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,229 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1056259
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.