Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » भेट मुलाकात में रायगढ़ पहुँचे सीएम भुपेश बघेल…नवापारा और लोइंग में भेंट मुलाकात के बाद रायगढ़ में रोड शो…
    Featured

    भेट मुलाकात में रायगढ़ पहुँचे सीएम भुपेश बघेल…नवापारा और लोइंग में भेंट मुलाकात के बाद रायगढ़ में रोड शो…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 1, 2022No Comments4 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    रूपेश श्रीवास
    रायगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक के ग्राम नवापारा पहुँचे। मुख्यमंत्री ने यहां पहुँचते ही लोगों की आस्था व विश्वास के केंद्र मुनीचुआँ आश्रम में पूजा अर्चना की। मान्यता है कि नवापारा में लगभग 100 साल पहले वृद्ध महिला ‘बूढ़ी माता’ हाथ में जलता हुआ कण्डा लेकर रोज सड़क किनारे स्थित एक गड्ढे के पास जाती थी। भरी गर्मी में जहाँ आसपास के कुओं और जलाशयों का पानी सूख जाता था, उस गड्ढे में वर्ष भर जल भरा रहता था। ‘बूढ़ी माता’ वहाँ कण्डे की आग से काली माँ की पूजा अर्चना करके ‘चेचक’ जैसे महामारी का इलाज उस गड्ढे के दिव्य जल से करती थी। उस गड्ढे का नाम ही कालांतर में ‘मुनीचुआँ पड़ा। बूढ़ीमाता लोगों को बताती थी कि ‘मुनीचुआँ में अनेक सिद्ध ऋषि मुनी अदृश्य रूप से निवास करते हैं। बूढ़ीमाता के अनुसार मुनीचुआं में निवासरत ऋषि-मुनी कभी-कभी प्रकट होकर अपने प्रताप से अनेक मिष्ठान्न, व्यंजन एवं गरमा गरम भोजन व्यवस्था करके लोगों को खिलाते थे, फिर अदृश्य हो जाते थे। यह कहानी आसपास के लोगों के मुँह से आज भी सुनी जा सकती है। मुनीचुआँ परिसर में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला वर्ष भर चलता रहता है। मुनीचुआँ के प्रति लोगों की धार्मिक आस्था और विश्वास आज भी कायम है।यहाँ पर स्थित ‘गरुड़ वृक्ष’ का महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस धार्मिक वृक्ष की सात बार परिक्रमा करके 7 पत्थर इस पर चढ़ाने से लोगों की मनौती पूरी होती है। गरुड़ वृक्ष के पास लगे हुए पत्थरों के ढेर लोगों की आस्था और विश्वास की कहानी बयान कर रहे हैं। कहा जाता है कि गरुड़ वृक्ष की छाल और पत्तों से कई असाध्य रोग ठीक हो जाते हैं।

    छत्तीसगढ़ : ‘लव यू जानू’ लिखकर लड़के ने पी लिया कीटनाशक…मरने से पहले लड़की को किया मैसेज-‘तुम सिर्फ मेरी हो ये जान लो…अलविदा बेबी’…पढ़े युवक का लास्ट व्हाट्सएप मैसेज…

    क्या है भेट मुलाकात…भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम राज्य सरकार की योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर जायज़ा है जिसमें भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम राज्य सरकार की योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर जायज़ा है जिसमें सीएम बघेल सीधे जनता से संवाद कर के फ़ीड बैक लेते हैं। इसमें मुख्यमंत्री इस दौरान संबंधित विधानसभा के थाने तहसील कार्यालय अस्पताल और राशन दुकानों में पहुँचते हैं। सीएम बघेल इस कार्यक्रम में स्कूलों में भी जाते हैं। स्कूल में बच्चे अंग्रेज़ी में प्रश्न करते हैं या कि अपनी बात रखते हैं, और मुख्यमंत्री बघेल को कविता भी सुनाते हैं। भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में बहुधा मौजूद लोग क़र्ज़ माफ़ी और गोबर ख़रीदी से होने वाले चमत्कारिक लाभ को बताते हैं। इस कार्यक्रम के ज़रिए राज्य सरकार के मुखिया यह भी जानकारी लेते हैं कि राज्य की फ़्लैगशिप योजना गौठान और नरुवा गरुवा घुरवा और बाड़ी योजना का क्रियान्वयन कैसे हो रहा है। सीएम बघेल इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की माँग के अनुरूप मौक़े पर ही अनेक घोषणाएँ करते हैं, और यदि शिकायत आई तो उसका मौक़े पर ही निराकरण भी होता है।सीएम बघेल अगले दिन अधिकारियों से समीक्षा बैठक करते हैं और पत्रकारों से चर्चा के बाद अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाते हैं।

    Breaking : SDM ने निरस्त किया मुख्यमंत्री के सारंगढ़ आगमन से संबंधित आदेश…जानिए क्या है वजह…

     

    अब तक 15 ज़िले की 27 विधानसभाओं में हो चुका भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम…छत्तीसगढ़ में अब तक 27 विधानसभाओं में भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम हो चुका है।राज्य के पंद्रह ज़िलों की इन 27 विधानसभा में बस्तर संभाग की 12 और सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।वे बिलासपुर संभाग के गौरेला पेंड्रा मरवाही ज़िले में मरवाही विधानसभा का दौरा कर चुके हैं। रायगढ़ ज़िला बिलासपुर संभाग के तहत दूसरा ज़िला है जहां सीएम बघेल भेंट मुलाक़ात के लिए पहुँचे हैं।

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आज अहम बैठक, हड़ताल को लेकर लिया जा सकता है बड़ा फैसला…

    बोले सीएम बघेल…भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम को लेकर रवानगी के ठीक पहले हैलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कहा“बहुत डिमांड थी, कार्यकर्ताओं की ओर से, पब्लिक की ओर से, विधायकों की ओर से भी कि, फिर से शुरु हो तो अब ये फिर से शुरु कर रहे हैं। रायगढ विधानसभा में आज भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,065 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,442 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,229 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1056143
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.